audio
audioduration (s) 5.2
15.8
| text
stringlengths 73
236
| speaker_id
int64 4
4
|
---|---|---|
मेरठ की ये धरती क्रांति और क्रांतिवीरों की धरती है। इस धरती पर बाबा औघड़धाम, उसका आशीर्वाद है। इस धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे महान सपूत देश को दिए हैं | 4 |
|
तीन तलाक के खिलाफ ना सिर्फ कानून बन चुका है बल्कि ये हजारों मुस्लिम बहनों की जिंदगी भी बचा रहा है। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण भी पहले असंभव लगता था। | 4 |
|
लेकिन मेरे लिए मेरा भारत-मेरा परिवार है। मैं अपने देश को भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं उनके खिलाफ एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। | 4 |
|
जो देश अपनी विरासत नहीं संजो पाता, वो देश अपना भविष्य भी खो देता है। बापू का ये साबरमती आश्रम, देश की ही नहीं ये मानव जाति की ऐतिहासिक धरोहर है। लेकिन आजादी के बाद इस धरोहर के साथ भी न्याय नहीं हो पाया। | 4 |
|
सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्टेचू ऑफ यूनिटी आज पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। आज लाखों लोग सरदार पटेल जी को नमन करने वहां जाते हैं। | 4 |
|
खेती की आधुनिकता की दिशा में वो नेतृत्व कर रही हैं। ये सारी बातें सशक्त भारत का उदाहरण है। सर्व-समावेशी भारत की भी तस्वीर है। हमारे इन प्रयासों से गरीब को गरीबी से लड़ने का आत्मबल मिला है। | 4 |
|
बापू को जानने का प्रयास करेंगे। और इसलिए मैं गुजरात सरकार से भी कहूंगा, अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरशन से भी कहूंगा कि क्या एक काम कर सकते हैं। | 4 |
|
मैं फिर एक बार आप सबको बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। और राज्य सरकार से मेरा यही अनुरोध है कि जल्द से जल्द इसका काम प्रारंभ हो, जल्द से जल्द पूर्ण हो | 4 |
|
साथियों, हमने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी विरासत के लिए, राष्ट्रीय प्रेरणा से जुड़े अपने स्थानों के लिए भी विकास का अभियान चलाया है। | 4 |
|
पश्चिम बंगाल के विकास के लिए केंद्र सरकार अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रही है। एक बार फिर आप सभी को विकास परियोजनाओं की मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। | 4 |
|
अभी एक कार्यक्रम तो यहीं पूरा हो रहा है, लेकिन मेरी बात यहां पूरी नहीं हो रही है, मेरी बात आगे होने वाली है और इसलिए अब यहाँ से हम खुले मैदान में जायेंगे। | 4 |
|
बिहार वो धरती है, जिसने सदियों तक देश का नेतृत्व किया है। बिहार वो धरती है, जिसने एक से बढ़कर एक प्रतिभावान व्यक्तित्व मां भारती को दिए हैं। और ये सच्चाई है, जब-जब बिहार समृद्ध रहा है, तब भारत समृद्ध रहा है। | 4 |
|
आजादी के बाद के दशकों में बिहार की एक बहुत बड़ी चुनौती रही है- यहां से युवाओं का पलायन। जब बिहार में जंगलराज आया, तो ये पलायन और ज्यादा बढ़ गया। | 4 |
|
ये जितनी भी नई ट्रेनें चल रही हैं, पटरियां बिछ रही हैं, ये सब कुछ आज भारत में ही बन रहा है, मेड इन इंडिया है। यानि इसमें भी भारत के ही लोगों को रोजगार मिल रहा है। | 4 |
|
आज जब मोदी ये सच्चाई बताता है तो ये मोदी को गाली देते हैं। भ्रष्टाचारियों से भरे इंडी गठबंधन का सबसे बड़ा मुद्दा है- मोदी का परिवार नहीं है। ये लोग कहते हैं कि इंडी गठबंधन के परिवारवादी नेताओं को लूटने का लाइसेंस मिलना चाहिए। | 4 |
|
मैं गरीब की हर चिंता खत्म करना चाहता हूं। इसलिए मोदी अपने गरीब से गरीब परिवार को मुफ्त राशन दे रहा है, मुफ्त इलाज की सुविधा दे रहा है। मैं चाहता हूं कि महिलाओं की जिंदगी से कठिनाइयां कम हों। | 4 |
|
मैं चाहता हूं मेरे देश के किसानों की आय बढ़े, वो और सशक्त हों। इसलिए, मोदी अपने अन्नदाता परिवार को ऊर्जादाता और उर्वरकदाता बना रहा है। आज बिहार समेत देशभर में इथेनॉल के प्लांट लगाए जा रहे हैं। | 4 |
|
चुनाव में ये जो इंडी गठबंधन वाले हैं ना, उनको पता है अब वो कहीं के रहने वाले नहीं हैं। और अपनी हार तय देख, इंडी गठबंधन के निशाने पर खुद भगवान राम भी आ गए हैं। | 4 |
|
यहां बेतिया में मां सीता की अनुभूति है, लव-कुश की अनुभूति है। इंडी गठबंधन के लोग जिस तरह प्रभु श्रीराम और राम मंदिर के विरुद्ध बातें बोल रहे हैं, ये पूरे बिहार के लोग देख रहे हैं। | 4 |
|
पहले की सरकारें छोटी सी कोई योजना बनाकर, छोटा सा कार्यक्रम करके उसकी डुगडुगी पांच साल तक पीटते रहते थे। वहीं भाजपा सरकार जिस रफ्तार से काम कर रही है | 4 |
|
समस्या और संभावना में केवल सोच का फर्क होता है। और समस्याओं को संभावनाओं में बदल देना, ये मोदी की गारंटी है। द्वारका एक्सप्रेसवे खुद इसका बहुत बड़ा उदाहरण है। | 4 |
|
द्वारका एक्सप्रेसवे जब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, तो एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। पूरे पश्चिमी भारत में ये कॉरिडॉर, इंडस्ट्री और एक्सपोर्ट को एक नई एनर्जी देने का काम करेगा। | 4 |
|
विकसित होते भारत में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण और देश में कम होती गरीबी, दोनों आपस में जुड़े हुए हैं। जब एक्सप्रेसवे ग्रामीण इलाकों से होकर जाते हैं, जब गांवों को अच्छी सड़कों से जोड़ा जाता है | 4 |
|
देश में तेजी से हो रहा ये इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण का काम, भारत को उतनी ही तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत भी बनाएगा। और इससे उतने ही ज्यादा रोजगार-स्वरोजगार के भी मौके बनेंगे। | 4 |
|
देश में लाखों करोड़ रुपए के इन विकास कार्यों से सबसे ज्यादा दिक्कत अगर किसी को है तो वो है कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन। उनकी नींद हराम हो गई है। | 4 |
|
आज हमारी सरकार जिस काम का शिलान्यास करती है, उसे समय पर पूरा करने के लिए भी उतनी ही मेहनत करती है। और तब हम ये नहीं देखते हैं कि चुनाव हैं या नहीं। | 4 |
|
सहकारिता भारत के लिए बहुत प्राचीन व्यवस्था है। हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है-अल्पानाम् अपि वस्तूनाम्, संहति: कार्य साधिका॥ अर्थात्, छोटी छोटी वस्तुएं, थोड़े-थोड़े संसाधन भी जब साथ जोड़ दिये जाते हैं | 4 |
|
सहकार की ये स्पिरिट कई बार व्यवस्थाओं और संसाधनों की सीमाओं से परे आश्चर्यजनक परिणाम देती है। सहकार, जीवनयापन से जुड़ी एक सामान्य व्यवस्था को बड़ी औद्योगिक क्षमता में बदल सकता है। | 4 |
|
सहकारिता किसान की व्यक्तिगत समस्याओं का कैसे सामूहिक शक्ति से समाधान करती है, भंडारण भी इसका एक बड़ा उदाहरण है। हमारे यहाँ भंडारण से जुड़े इनफ्रास्ट्रक्चर के अभाव में किसानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ता था। | 4 |
|
विकसित भारत के लिए भारत की कृषि व्यवस्थाओं का आधुनिकीकरण भी उतना ही जरूरी है। हम कृषि क्षेत्र में नई व्यवस्थाएं बनाने के साथ ही पैक्स जैसी सहकारी संस्थाओं को नई भूमिकाओं के लिए तैयार कर रहे हैं। | 4 |
|
आज प्राकृतिक खेती पर हम बहुत बल दे रहे हैं। इसमें भी को-ऑपरेटिव्स बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। अन्नदाता को ऊर्जादाता और अन्नदाता को उरवर्कदाता बनाने में भी को-ऑपरेटिव्स की बड़ी भूमिका है। | 4 |
|
आजकल हम देख रहे हैं कि गोबरधन योजना में बड़ी-बडी मल्टीनेशनल कंपनियां आ रही हैं। ये ऊर्जा का बहुत बड़ा स्रोत बनने जा रहा है। क्या को-ऑपरेटिव्स को इसमें पीछे क्यों रहना चाहिए क्या? | 4 |
|
लेकिन अमुल एक ब्रांड बन गई। आज ग्लोबली उसकी आवाज सुनी जाती है। हम भी हमारे अलग-अलग उत्पाद का एक कॉमन ब्रांड बना सकते हैं। | 4 |
|
पहले की सरकारों ने महिलाओं के हितों की, उनके जीवन में आ रही परेशानियों की भी कभी चिंता नहीं की। हमारे यहां बेटियों को गर्भ में ही मार डालने की कितनी विराट समस्या थी। | 4 |
|
हमने अनुभव के आधार पर अपने विवेक से कुछ निर्णय किए। और उसका जो नतीजा निकला जिसकी आज दुनिया भी सराहना कर रही है। दुनिया उसकी गौरवगान कर रही है। | 4 |
|
हमने अपनी योजनाओं को भी ऐसे बनाया कि देश के नागरिकों के पैसे बचें। आज जल जीवन मिशन की वजह से गरीबों को पीने का शुद्ध पानी मिलना संभव हुआ। इस वजह से बीमारी पर होने वाला उनका खर्च कम हुआ है। | 4 |
|
खजाना खाली करके चार वोट ज्यादा पा लेने की राजनीति से मैं कोसों दूर रहता हूं। और इसलिए हमने नीतियों में, निर्णयों में वित्तीय प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। | 4 |
|
उससे मध्यम वर्ग के करीब एक करोड़ लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पिछली सरकारों ने सामान्य मानवी के सिर पर दशकों से ये बहुत बड़ी तलवार लटका कर रखी थी। | 4 |
|
साथियों, मैंने लाल किले से कहा था- यही समय है, सही समय है। भारत का समय आ गया है, भारत चल पड़ा है। | 4 |
|
आज भारत की साख दुनिया भर में भारत की साख नई ऊंचाई पर है, इतना ही नहीं पूरी दुनिया भारत को भरोसे से देख रही है। हमारी सरकार भी तीसरे कार्यकाल की तैयारी में अभी से जुट गई है। | 4 |
|
हमारे देश में हमारी सेना को वन रैंक-वन पेंशन को लेकर भी पहले कितने वायदे किए गए। कभी देश में वन रैंक वन पेंशन लागू होगा, ये हमारे सेना के जवानों ने आशा छोड़ दी थी। | 4 |
|
लेकिन हमने ना सिर्फ वन रैंक वन पेंशन लागू किया बल्कि हमारे देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिकों को उनके हक का एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा दिया। | 4 |
|
साथियों तीन तलाक के विरुद्ध एक सख्त कानून भी लोगों को असंभव लगता था। आज तीन तलाक के खिलाफ ना सिर्फ कानून बन चुका है बल्कि ये हजारों मुस्लिम बहनों की जिंदगी भी बचा रहा है। | 4 |
|
नमो ड्रोन दीदी योजना भी गांव में बहनों का भाग्य बदलने जा रही है। इसके तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को आधुनिक ड्रोन दिए जा रहे हैं। ये ड्रोन हमारी खेती का भविष्य बदलने वाले हैं ये खेती काम आसान बनाने वाले हैं। | 4 |
|
मैं भ्रष्टाचारियों पर सिर्फ कार्रवाई ही नहीं कर रहा, लेकिन मेरे देशवासी मेरी बात समझ लीजिए मेरी गारंटी है, इन भ्रष्टाचारियों ने इन बेईमानों ने जिसका धन लूटा गया है, उस धन को मैं लौटा भी रहा हूं। | 4 |
|
और आगे भी जितने अच्छे काम रह गए हैं, ना, उसके लिए बस ये संतों का, जनता जनार्दन का आशीर्वाद बना रहे, उसे भी पूरा करेंगे। | 4 |
|
जिस दिन अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, तब मैंने एक और बात कही थी। 22 जनवरी से अब नए कालचक्र की शुरुआत हो चुकी है। प्रभु श्री राम ने जब शासन किया तो उसका प्रभाव हजारों वर्षों तक रहा। | 4 |
|
हम ये कह सकते हैं कि कल्कि कालचक्र के परिवर्तन के प्रणेता भी हैं, और प्रेरणा स्रोत भी हैं। और शायद इसीलिए, कल्किधाम एक ऐसा स्थान होने जा रहा है जो उन भगवान को समर्पित है | 4 |
|
भारत पराभव से भी विजय को खींचकर के लाने वाला राष्ट्र है। हम पर सैकड़ों वर्षों तक इतने आक्रमण हुये। कोई और देश होता, कोई और समाज होता तो लगातार इतने आक्रमणों की चोट से पूरी तरह नष्ट हो गया होता। | 4 |
|
पहली बार भारत में वन्देभारत और नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें चल रही हैं। पहली बार भारत में बुलेट ट्रेन चलने की तैयारी हो रही है। | 4 |
|
भाइयों और बहनों, आज एक बहुत शुभ अवसर है। आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम दशकों में ही भाजपा के साथ रिकॉर्ड संख्या में हमारे देशवासी जुड़े हैं। | 4 |
|
भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है। ये भाजपा का नारा नहीं, भाजपा का आर्टिकल ऑफ फेथ है। ये हमारा विश्वास है। ये हमारी रगों में है, ये हमारे सपनों में है, ये हमारे संकल्प में है- राष्ट्र प्रथम। | 4 |
|
भाजपा से लोग सत्ता के लिए नहीं जुड़ते, बल्कि एक मिशन के लिए जुड़ते हैं। इसलिए, भाजपा ने अपने सिद्धांतों, अपने संकल्पों को हमेशा राजनीतिक स्वार्थ से छोड़ करके राष्ट्रहित की सुप्रमेसी के लिए ऊपर रखा है। | 4 |
|
गरीब कल्याण हमारे लिए एक चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि हमारा मिशन रहा है। इसलिए भाजपा की प्राथमिकता रही- गरीब का पक्का घर, गरीब को शौचालय, इसलिए भाजपा ने गरीब के जीवन से अंधेरा दूर किया, उसे मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया। | 4 |
|
साथियों, कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही, उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी। इंडी अलायंस कमीशन के लिए है। एनडीए मोदी सरकार मिशन के लिए है। | 4 |
|
अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर, चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि हमारा मिशन रहा है। और मेरे प्यारे बहनों-भाइयों इस वर्ष रामनवमी में हमारे प्रभु राम टेंट में नहीं, बल्कि भव्य मंदिर में दर्शन देंगे। | 4 |
|
कश्मीर में पत्थरबाज़ों ने जो पत्थर फेंके थे, वो सारे पत्थर जुटाकर मोदी उन्हीं से विकसित जम्मू-कश्मीर का निर्माण कर रहा है। भारत को एक मजबूत देश बनाना, भाजपा की प्रतिबद्धता है। | 4 |
|
बीजेपी सरकार बिना भेदभाव के काम करती है। हमारी सोच यही है कि सरकार की योजनाएं हर वर्ग, हर जाति, हर व्यक्ति तक पहुंचे। | 4 |
|
हमारा तो मंत्र रहा है सैचुरेशन, शतप्रतिशत योजना लागू हो। जितने भी उसके लाभार्थी लोग हैं सबको मिलना चाहिए, बिना भेदभाव के मिलना चाहिए। | 4 |
|
इसका मतलब ये हुआ जब लाभार्थी उसके हक की चीज मिलती है, सैचुरेशन का मतलब होता है वही सच्चा सेक्यूलरिज्म है। वही सच्चा सामाजिक न्याय है। | 4 |
|
सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास ही हमारा मंत्र है। भाजपा ने गरीबों को घर दिए तो हर जाति, हर धर्म के लोगों को मिले। हमने गैस कनेक्शन दिए तो इसका लाभ भी हर वर्ग तक पहुंचा। | 4 |
|
हम नल से जल हर गली-मोहल्ले तक पहुंचा रहे हैं। भाजपा सरकार ने सालों से चली आ रही तीन तलाक की कुप्रथा का भी अंत किया। हमने कड़ा कानून बनाकर करोड़ों मुस्लिम बहनों के हित में काम किया। | 4 |
|
उनकी गरिमा को पुनर्स्थापित किया। कभी-कभी कुछ लोग उत्साह में कहते हैं कि मोदी ने जो तीन तलाक कानून खत्म किया है इससे मुस्लिम महिलाओं को लाभ हुआ है। | 4 |
|
मैं समझता हूं उनको पूरी समझ नहीं है। ये सिर्फ मुस्लिम महिलाओं का भला हुआ ऐसा नहीं है। | 4 |
|
कोई भी मुस्लिम महिला किसी की बेटी होती है, किसी की बहन होती है और जब मां-बाप मुस्लिम बेटी को शादी करवाकर ससुराल भेजते हैं कितने बड़े सपने देखकर भेजते हैं। | 4 |
|
लेकिन मन में चिंता रहती है कि कहीं दामाद नाराज हो जाए और तीन तलाक बोल दे और अगर बेटी घर वापस आ जाए तो पूरा परिवार तबाह हो जाएगा। भाई को चिंता रहती है कि अगर बहन वापस आएगी तो क्या होगा। | 4 |
|
मां को चिंता रहती है कि अगर बेटी वापस आ जाए तो मैं उसको कैसे पालूंगी। इसीलिए तीन तलाक का कानून खत्म करके परंपरा खत्म करके हमने सिर्फ मुस्लिम महिलाएं नहीं, पूरे मुस्लिम परिवार को बचा लिया है। | 4 |
|
उस लटकती तलवार से मुक्ति दिला दी है। ये एक काम मैंने इतना बड़ा किया है कि आने वाली सदियों तक ये मुस्लिम बेटियां मोदी को आशीर्वाद देती रहेगी। | 4 |
|
सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी, यहां के लोगों के कौशल की ख्याति तो दूर-दूर तक है। और योगी जी हो या मोदी आपका ध्यान है, इसलिए हम दोनों एक बात बार-बार बोलते हैं वोकल फॉर लोकल। | 4 |
|
मोदी और योगी आपके उत्पादों की बिक्री बढ़वाना चाहता है, इसलिए हमने एक जिला, एक उत्पाद योजना लेकर आया है। क्या इंडी गठबंधन के नेताओं से ये बातें आपने कभी सुनी हैं? | 4 |
|
इतना ही नहीं, हमने तो अब हर राज्य में एकता मॉल बनाने की योजना बनाई है। हर राज्य में जो एकता मॉल बनेगा उसमें हिंदुस्तान के हर जिले की चीजें बिकेगी। | 4 |
|
आप केरल जाओगे तो वहां के एकता मॉल में सहारनपुर की चीजें बिकती मिलेंगी। आप बंगाल जाओगे तो वहां एकता मॉल में सहारनपुर की चीजें मिलेंगी। | 4 |
|
मतलब हम देश के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट को हर जिले में और दुनिया के हर देश में पहुंचाना चाहते हैं। हमने पीएम विश्वकर्मा योजना शुरु की है, ताकि पारंपरिक कला से जुड़े सभी परिवारों की आय बढ़े। | 4 |
|
इसका लाभ हमारे सहारनपुर के शिल्पियों को बहुत बड़े पैमाने पर होने वाला है। यहां इतनी अच्छी सड़कें बन रही हैं, इतनी बेहतर रेल और एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी हो रही है। | 4 |
|
भाजपा ने और हमारे योगी जी तो कानून व्यवस्था के विषय में रत्ती भर भी छूट नहीं देने वाले। भाजपा ने अपराधियों को, दंगाइयों को काबू किया, तो इससे सुरक्षा के साथ-साथ निवेश के लिए भी माहौल बना है। | 4 |
|
इसका बड़ा फायदा यहां के गन्ना किसानों को भी हुआ है। हमारे किसानों को यूरिया, खाद की कमी ना हो, इस पर भी हमारा ध्यान है। | 4 |
|
आप जान करके हैरान हो जाओगे भइया, एक आंकड़ा मैं कहता हूं याद रखोगे आपलोग। मैं एक आंकड़ा बोलता हूं याद रखोगे, सभी किसानों को बताओगे। | 4 |
|
अब हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के मिशन में जुटे हैं। वहीं दूसरी तरफ जो हमारे विरोधी हैं, वो क्या कर रहे हैं? | 4 |
|
ये सत्ता पाने के लिए तड़प रहे हैं, छटपटा रहे हैं। मैं ये देश का पहला चुनाव देख रहा हूं, जहां विपक्ष जीत का दावा नहीं कर रहा है। | 4 |
|
और सपा की स्थिति ये है कि यहां हर घंटे उसे अपने उम्मीदवार बदलने पड़ रहे हैं। ये लोग उम्मीदवारों तक का फैसला नहीं ले पा रहे हैं। कांग्रेस की स्थिति तो और विचित्र है। | 4 |
|
कांग्रेस को तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे। जिन सीटों को कांग्रेस अपना गढ़ मानती थी, वहां भी उसे उम्मीदवार उतारने की हिम्मत नहीं हो रही है। | 4 |
|
मैंने तो देखा कुछ जगह पे जिसको उन्होंने उम्मीदवार घोषित कर दिया टिकट दे दिया, उसने दूसरे दिन इस्तीफा दे दिया। | 4 |
|
यानि इंडी-गठबंधन- अस्थिरता और अनिश्चितता का दूसरा नाम बन चुका है। इसलिए देश आज उनकी एक भी बात को गंभीरता से नहीं ले रहा है। | 4 |
|
मैं अगर भ्रष्टाचार पर आज कड़ा प्रहार कर रहा हूं, तो ये आपके बेहतर भविष्य के लिए ही है। भ्रष्टाचारी, गरीब के सपनों को तोड़ते हैं, आपको लूटते हैं, आपके अधिकारों को लूटते हैं। | 4 |
|
आपको आगे बढ़ने से रोकते हैं। अगर आपका बेटा या बेटी नौकरी के लिए योग्य है। | 4 |
|
मेरी पल-पल की खबर देश रखता है। और कभी रात देर तक जब काम करता हूं और खबर बाहर निकल जाती है तो देश से लाखों लोग मुझे लिखते हैं और बताते हैं कि इतना काम मत करिए | 4 |
|
इसलिए आज पूरा देश एक सुर में कह रहा है। मैं हूं मोदी का परिवार... मैं हूं मोदी का परिवार, आप भी मेरे साथ बोलिए... मैं हूं मोदी का परिवार.. मैं हूं... मैं हूं... मैं हूं... बहुत बहुत धन्यवाद | 4 |
|
आज यहां हमने जो दृश्य देखा, अपनी तीनों सेनाओं का जो पराक्रम देखा, वो अद्भुत है। आसमान में ये गर्जना... जमीन पर ये जांबाजी... चारों दिशाओं में गूंजता ये विजयघोष... ये नए भारत का आह्वान है। | 4 |
|
आज हमारा पोखरण, एक बार फिर भारत की आत्मनिर्भरता, भारत का आत्मविश्वास और भारत का आत्मगौरव इस त्रिवेणी का साक्षी बना है। यही पोखरण है, जो भारत की परमाणु शक्ति का साक्षी रहा है | 4 |
|
इतनी मेहनत करनी है देश को दुनिया के समृद्ध देशों के बराबरी में लाकर के खड़ा रखना है। हमारे मां-बाप को तो मुसीबतों में जिंदगी गुजारनी पड़ी, लेकिन अपने बच्चों को मुसीबत में जीने के लिए मजबूर नहीं करेंगे | 4 |
|
आज पूरा देश भारत शक्ति का ये उत्सव, शौर्य की भूमि राजस्थान में हो रहा है, इसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। दुनिया के बहुत ही कम देशों के पास इस तरह की आधुनिक टेक्नोलॉजी है | 4 |
|
रक्षा जरूरतों में आत्मनिर्भर होता भारत, सेनाओं में आत्मविश्वास की भी गारंटी है। युद्ध के समय जब सेनाओं को पता होता है कि जिन हथियारों का वो इस्तेमाल कर रही हैं, वो उनके अपने हैं, वो कभी भी कम नहीं पड़ेंगे | 4 |
|
आप कल्पना कर सकते हैं कि भविष्य में भारत की सेना और भारत का डिफेंस सेक्टर कितना बड़ा होने वाला है, इसमें युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के कितने अवसर बनने वाले हैं। | 4 |
|
ये कर्तव्य भी हमारी ही सरकार ने पूरा किया। पहले की सरकार तो, हमारी सीमाओं पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने से भी डरती थी। लेकिन आज देखिए, एक से एक आधुनिक रोड, हमारे सीमावर्ती क्षेत्रों में बन रही हैं। | 4 |
|
आने वाले वर्षों में जब हम दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेंगे, तो भारत का सैन्य सामर्थ्य भी नई बुलंदी पर होगा। और भारत को तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने में राजस्थान की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है। | 4 |
|
मेरे साथ बोलिए-भारत माता की जय! भारत माता की जय! भारत माता की जय! बहुत-बहुत धन्यवाद! | 4 |
|
मैं आप सबकी भी क्षमा चाहता हूं, और सभी अलग-अलग राज्यों में माननीय मुख्यमंत्री और वहां के जो नागरिक बैठे हैं, मैं उन सबसे भी क्षमा मांगता हूं क्योंकि मुझे आज आने में थोड़ा विलंब हो गया | 4 |
|
प्राचीन द्वारका, जिसके बारे में कहते हैं कि उसे खुद भगवान श्रीकृष्ण ने बसाया था, आज वो समुद्र में डूब गई है, आज मेरा सौभाग्य था कि मैं समुद्र के भीतर जाकर बहुत गहराई में चला गया | 4 |
|
मेरे मन में लंबे अर्से से ये इच्छा थी कि भगवान कृष्ण की बसाई उस द्वारका भले ही पानी के भीतर रही हो, कभी न कभी जाऊंगा, मत्था टेकुंगा और वो सौभाग्य आज मुझे मिला। | 4 |
|
समंदर के गहरे पानी में मैं यही सोच रहा था कि हमारे भारत का वैभव, उसके विकास का स्तर कितना ऊंचा रहा है। मैं समुद्र से जब बाहर निकला, तो भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद के साथ | 4 |
End of preview. Expand
in Data Studio
README.md exists but content is empty.
- Downloads last month
- 53