audio
audioduration (s)
10.6
21
text
stringlengths
97
225
speaker_id
int64
3
3
मेरठ की ये धरती क्रांति और क्रांतिवीरों की धरती है। इस धरती पर बाबा औघड़धाम, उसका आशीर्वाद है। इस धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे महान सपूत देश को दिए हैं
3
तीन तलाक के खिलाफ ना सिर्फ कानून बन चुका है बल्कि ये हजारों मुस्लिम बहनों की जिंदगी भी बचा रहा है। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण भी पहले असंभव लगता था।
3
लेकिन मेरे लिए मेरा भारत-मेरा परिवार है। मैं अपने देश को भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं उनके खिलाफ एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं।
3
जो देश अपनी विरासत नहीं संजो पाता, वो देश अपना भविष्य भी खो देता है। बापू का ये साबरमती आश्रम, देश की ही नहीं ये मानव जाति की ऐतिहासिक धरोहर है। लेकिन आजादी के बाद इस धरोहर के साथ भी न्याय नहीं हो पाया।
3
सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्टेचू ऑफ यूनिटी आज पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। आज लाखों लोग सरदार पटेल जी को नमन करने वहां जाते हैं।
3
खेती की आधुनिकता की दिशा में वो नेतृत्व कर रही हैं। ये सारी बातें सशक्त भारत का उदाहरण है। सर्व-समावेशी भारत की भी तस्वीर है। हमारे इन प्रयासों से गरीब को गरीबी से लड़ने का आत्मबल मिला है।
3
बापू को जानने का प्रयास करेंगे। और इसलिए मैं गुजरात सरकार से भी कहूंगा, अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरशन से भी कहूंगा कि क्या एक काम कर सकते हैं।
3
मैं फिर एक बार आप सबको बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। और राज्य सरकार से मेरा यही अनुरोध है कि जल्द से जल्द इसका काम प्रारंभ हो, जल्द से जल्द पूर्ण हो
3
साथियों, हमने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी विरासत के लिए, राष्ट्रीय प्रेरणा से जुड़े अपने स्थानों के लिए भी विकास का अभियान चलाया है।
3
पश्चिम बंगाल के विकास के लिए केंद्र सरकार अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रही है। एक बार फिर आप सभी को विकास परियोजनाओं की मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
3
अभी एक कार्यक्रम तो यहीं पूरा हो रहा है, लेकिन मेरी बात यहां पूरी नहीं हो रही है, मेरी बात आगे होने वाली है और इसलिए अब यहाँ से हम खुले मैदान में जायेंगे।
3
बिहार वो धरती है, जिसने सदियों तक देश का नेतृत्व किया है। बिहार वो धरती है, जिसने एक से बढ़कर एक प्रतिभावान व्यक्तित्व मां भारती को दिए हैं। और ये सच्चाई है, जब-जब बिहार समृद्ध रहा है, तब भारत समृद्ध रहा है।
3
आजादी के बाद के दशकों में बिहार की एक बहुत बड़ी चुनौती रही है- यहां से युवाओं का पलायन। जब बिहार में जंगलराज आया, तो ये पलायन और ज्यादा बढ़ गया।
3
ये जितनी भी नई ट्रेनें चल रही हैं, पटरियां बिछ रही हैं, ये सब कुछ आज भारत में ही बन रहा है, मेड इन इंडिया है। यानि इसमें भी भारत के ही लोगों को रोजगार मिल रहा है।
3
आज जब मोदी ये सच्चाई बताता है तो ये मोदी को गाली देते हैं। भ्रष्टाचारियों से भरे इंडी गठबंधन का सबसे बड़ा मुद्दा है- मोदी का परिवार नहीं है। ये लोग कहते हैं कि इंडी गठबंधन के परिवारवादी नेताओं को लूटने का लाइसेंस मिलना चाहिए।
3
मैं गरीब की हर चिंता खत्म करना चाहता हूं। इसलिए मोदी अपने गरीब से गरीब परिवार को मुफ्त राशन दे रहा है, मुफ्त इलाज की सुविधा दे रहा है। मैं चाहता हूं कि महिलाओं की जिंदगी से कठिनाइयां कम हों।
3
मैं चाहता हूं मेरे देश के किसानों की आय बढ़े, वो और सशक्त हों। इसलिए, मोदी अपने अन्नदाता परिवार को ऊर्जादाता और उर्वरकदाता बना रहा है। आज बिहार समेत देशभर में इथेनॉल के प्लांट लगाए जा रहे हैं।
3
चुनाव में ये जो इंडी गठबंधन वाले हैं ना, उनको पता है अब वो कहीं के रहने वाले नहीं हैं। और अपनी हार तय देख, इंडी गठबंधन के निशाने पर खुद भगवान राम भी आ गए हैं।
3
यहां बेतिया में मां सीता की अनुभूति है, लव-कुश की अनुभूति है। इंडी गठबंधन के लोग जिस तरह प्रभु श्रीराम और राम मंदिर के विरुद्ध बातें बोल रहे हैं, ये पूरे बिहार के लोग देख रहे हैं।
3
पहले की सरकारें छोटी सी कोई योजना बनाकर, छोटा सा कार्यक्रम करके उसकी डुगडुगी पांच साल तक पीटते रहते थे। वहीं भाजपा सरकार जिस रफ्तार से काम कर रही है
3
समस्या और संभावना में केवल सोच का फर्क होता है। और समस्याओं को संभावनाओं में बदल देना, ये मोदी की गारंटी है। द्वारका एक्सप्रेसवे खुद इसका बहुत बड़ा उदाहरण है।
3
द्वारका एक्सप्रेसवे जब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, तो एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। पूरे पश्चिमी भारत में ये कॉरिडॉर, इंडस्ट्री और एक्सपोर्ट को एक नई एनर्जी देने का काम करेगा।
3
विकसित होते भारत में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण और देश में कम होती गरीबी, दोनों आपस में जुड़े हुए हैं। जब एक्सप्रेसवे ग्रामीण इलाकों से होकर जाते हैं, जब गांवों को अच्छी सड़कों से जोड़ा जाता है
3
देश में तेजी से हो रहा ये इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण का काम, भारत को उतनी ही तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत भी बनाएगा। और इससे उतने ही ज्यादा रोजगार-स्वरोजगार के भी मौके बनेंगे।
3
देश में लाखों करोड़ रुपए के इन विकास कार्यों से सबसे ज्यादा दिक्कत अगर किसी को है तो वो है कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन। उनकी नींद हराम हो गई है।
3
आज हमारी सरकार जिस काम का शिलान्यास करती है, उसे समय पर पूरा करने के लिए भी उतनी ही मेहनत करती है। और तब हम ये नहीं देखते हैं कि चुनाव हैं या नहीं।
3
सहकारिता भारत के लिए बहुत प्राचीन व्यवस्था है। हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है-अल्पानाम् अपि वस्तूनाम्, संहति: कार्य साधिका॥ अर्थात्, छोटी छोटी वस्तुएं, थोड़े-थोड़े संसाधन भी जब साथ जोड़ दिये जाते हैं
3
सहकार की ये स्पिरिट कई बार व्यवस्थाओं और संसाधनों की सीमाओं से परे आश्चर्यजनक परिणाम देती है। सहकार, जीवनयापन से जुड़ी एक सामान्य व्यवस्था को बड़ी औद्योगिक क्षमता में बदल सकता है।
3
सहकारिता किसान की व्यक्तिगत समस्याओं का कैसे सामूहिक शक्ति से समाधान करती है, भंडारण भी इसका एक बड़ा उदाहरण है। हमारे यहाँ भंडारण से जुड़े इनफ्रास्ट्रक्चर के अभाव में किसानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ता था।
3
विकसित भारत के लिए भारत की कृषि व्यवस्थाओं का आधुनिकीकरण भी उतना ही जरूरी है। हम कृषि क्षेत्र में नई व्यवस्थाएं बनाने के साथ ही पैक्स जैसी सहकारी संस्थाओं को नई भूमिकाओं के लिए तैयार कर रहे हैं।
3
आज प्राकृतिक खेती पर हम बहुत बल दे रहे हैं। इसमें भी को-ऑपरेटिव्स बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। अन्नदाता को ऊर्जादाता और अन्नदाता को उरवर्कदाता बनाने में भी को-ऑपरेटिव्स की बड़ी भूमिका है।
3
आजकल हम देख रहे हैं कि गोबरधन योजना में बड़ी-बडी मल्टीनेशनल कंपनियां आ रही हैं। ये ऊर्जा का बहुत बड़ा स्रोत बनने जा रहा है। क्या को-ऑपरेटिव्स को इसमें पीछे क्यों रहना चाहिए क्या?
3
लेकिन अमुल एक ब्रांड बन गई। आज ग्लोबली उसकी आवाज सुनी जाती है। हम भी हमारे अलग-अलग उत्पाद का एक कॉमन ब्रांड बना सकते हैं।
3
पहले की सरकारों ने महिलाओं के हितों की, उनके जीवन में आ रही परेशानियों की भी कभी चिंता नहीं की। हमारे यहां बेटियों को गर्भ में ही मार डालने की कितनी विराट समस्या थी।
3
हमने अनुभव के आधार पर अपने विवेक से कुछ निर्णय किए। और उसका जो नतीजा निकला जिसकी आज दुनिया भी सराहना कर रही है। दुनिया उसकी गौरवगान कर रही है।
3
हमने अपनी योजनाओं को भी ऐसे बनाया कि देश के नागरिकों के पैसे बचें। आज जल जीवन मिशन की वजह से गरीबों को पीने का शुद्ध पानी मिलना संभव हुआ। इस वजह से बीमारी पर होने वाला उनका खर्च कम हुआ है।
3
खजाना खाली करके चार वोट ज्यादा पा लेने की राजनीति से मैं कोसों दूर रहता हूं। और इसलिए हमने नीतियों में, निर्णयों में वित्तीय प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
3
उससे मध्यम वर्ग के करीब एक करोड़ लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पिछली सरकारों ने सामान्य मानवी के सिर पर दशकों से ये बहुत बड़ी तलवार लटका कर रखी थी।
3
साथियों, मैंने लाल किले से कहा था- यही समय है, सही समय है। भारत का समय आ गया है, भारत चल पड़ा है।
3
आज भारत की साख दुनिया भर में भारत की साख नई ऊंचाई पर है, इतना ही नहीं पूरी दुनिया भारत को भरोसे से देख रही है। हमारी सरकार भी तीसरे कार्यकाल की तैयारी में अभी से जुट गई है।
3
हमारे देश में हमारी सेना को वन रैंक-वन पेंशन को लेकर भी पहले कितने वायदे किए गए। कभी देश में वन रैंक वन पेंशन लागू होगा, ये हमारे सेना के जवानों ने आशा छोड़ दी थी।
3
लेकिन हमने ना सिर्फ वन रैंक वन पेंशन लागू किया बल्कि हमारे देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिकों को उनके हक का एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा दिया।
3
साथियों तीन तलाक के विरुद्ध एक सख्त कानून भी लोगों को असंभव लगता था। आज तीन तलाक के खिलाफ ना सिर्फ कानून बन चुका है बल्कि ये हजारों मुस्लिम बहनों की जिंदगी भी बचा रहा है।
3
नमो ड्रोन दीदी योजना भी गांव में बहनों का भाग्य बदलने जा रही है। इसके तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को आधुनिक ड्रोन दिए जा रहे हैं। ये ड्रोन हमारी खेती का भविष्य बदलने वाले हैं ये खेती काम आसान बनाने वाले हैं।
3
मैं भ्रष्टाचारियों पर सिर्फ कार्रवाई ही नहीं कर रहा, लेकिन मेरे देशवासी मेरी बात समझ लीजिए मेरी गारंटी है, इन भ्रष्टाचारियों ने इन बेईमानों ने जिसका धन लूटा गया है, उस धन को मैं लौटा भी रहा हूं।
3
और आगे भी जितने अच्छे काम रह गए हैं, ना, उसके लिए बस ये संतों का, जनता जनार्दन का आशीर्वाद बना रहे, उसे भी पूरा करेंगे।
3
जिस दिन अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, तब मैंने एक और बात कही थी। 22 जनवरी से अब नए कालचक्र की शुरुआत हो चुकी है। प्रभु श्री राम ने जब शासन किया तो उसका प्रभाव हजारों वर्षों तक रहा।
3
हम ये कह सकते हैं कि कल्कि कालचक्र के परिवर्तन के प्रणेता भी हैं, और प्रेरणा स्रोत भी हैं। और शायद इसीलिए, कल्किधाम एक ऐसा स्थान होने जा रहा है जो उन भगवान को समर्पित है
3
भारत पराभव से भी विजय को खींचकर के लाने वाला राष्ट्र है। हम पर सैकड़ों वर्षों तक इतने आक्रमण हुये। कोई और देश होता, कोई और समाज होता तो लगातार इतने आक्रमणों की चोट से पूरी तरह नष्ट हो गया होता।
3
पहली बार भारत में वन्देभारत और नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें चल रही हैं। पहली बार भारत में बुलेट ट्रेन चलने की तैयारी हो रही है।
3
README.md exists but content is empty. Use the Edit dataset card button to edit it.
Downloads last month
0
Edit dataset card