audio
audioduration (s)
0.04
2.43k
transcription
stringlengths
0
29.8k
duration
float64
0.04
2.43k
कार्यक्रम के शुरूआत में मुझे एक दुखद खबर आपके साथ साझा करनी है।
16.40012
बिहार के दिग्गज नेता श्रीमान रघुवंश प्रसाद सिंह, वे अब हमारे बीच नहीं रहे हैं।
14.820108
मैं उनको नमन करता हूं।
3.180023
रघुवंश बाबू के जाने से बिहार और देश की राजनीति में शून्य पैदा हुआ।
12.520091
जमीन से जुड़ा व्यक्तित्व, गरीबी को समझने वाला व्यक्तित्व, पूरा जीवन बिहार के संघर्ष में बिताया।
22.660165
जिस विचारधारा में वो पले- बढ़े, जीवनभर उसको जीने का उन्होंने प्रयास किया।
14.240104
मैं जब भारतीय जनता पार्टी के संगठन के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करता था, उस काल में मेरा उनका निकट परिचय रहा।
11.260082
अनेक टीवी डिबेट में काफी वाद-विवाद, संघर्ष करते रहते थे हम लोग।
11.680085
बाद में वो केन्द्रीय मंत्रिमंडल में थे यूपी में, मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के नाते भी उनके साथ लगातार संपर्क में रहता था विकास के कामों को ले करके।
16.160118
अब पिछले तीन-चार दिन से वे चर्चा में भी थे।
5.580041
उनके स्वास्थ्य के लिए मैं भी चिन्ता करता था।
7.900058
लगातार जानकारियां लेता रहता था।
3.760027
और मुझे लगता था कि बहुत ही जल्द ठीक हो करके वो वापिस बिहार की सेवा में लग जाएंगे, लेकिन उनके भीतर एक मंथन भी चल रहा था।
11.780086
जिन आदर्शों को ले करके चले थे, जिनके साथ चले थे, उनके साथ चलना अब उनके लिए संभव नहीं रहा था और मन पूरी तरह जद्दोजहद में था।
17.720129
और तीन- चार दिन पहले उन्होंने अपनी भावना को चिट्ठी लिखकर प्रकट भी किया था।
7.580055
लेकिन साथ-साथ भीतर अपने क्षेत्र के विकास के लिए भी उतनी चिन्ता थी तो उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री जी को अपनी एक विकास के कामों की सूची भेज दी।
14.440105
बिहार के लोगों की चिन्ता, बिहार के विकास की चिन्ता उस चिट्ठी में प्रकट होती है।
7.580055
मैं नितीश जी से जरूर आग्रह करूंगा कि रघुवंश प्रसाद जी ने अपनी आखिरी चिट्ठी में जो भावनाएं प्रकट की हैं, उसको परिपूर्ण करने के लिए आप और हम मिल करके पूरा प्रयास करें क्यूंकि पूरी तरह विकास की ही बातें उन्होंने लिखी थीं, उसको जरूर करें।
22.220162
मैं फिर एक बार आज कार्यक्रम के प्रारंभ में ही श्रीमान रघुवंश सिंह प्रसाद जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं, उनको नमन करता हूं।
15.280112
बिहार के गवर्नर श्री फागू चौहान जी, बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी श्री धर्मेंद्र प्रधान जी, रविशंकर प्रसाद जी, गिरिराज सिंह जी, आर के सिंह जी, अश्विनी कुमार चौबे जी, नित्यानंद राय जी, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी जी, अन्य सांसद और विधायक गण और तकनीक के माध्यम से जुड़े मेरे प्यारे भाइयों और बहनों ! अपने सबके प्रणाम करै छीयै, आज के इ आयोजन शहीद अरू शूरवीर के धरती बांका में होय रहल छै।
63.240462
जे - जे योजना के लोकार्पण आज होलो छै , ओकरो लाभ बिहार के संगे- संगे पूर्वी भारत के बड़ हिस्सा के भी मिलतै ।
14.700107
आज 900 करोड़ रुपया से बेसी के जे लोकार्पण अरू शिलान्यास कइलो गेल छै, ओकरा में LPG पाईपलाइन छै, दू टा बड़ा बॉटलिंग प्लांट भी छै।
20.120147
इ सब सुविधा लेली, विकास के ई सब प्रोजेक्टस ख़ातिर बिहार वासी लोगन के बहूत बहूत बधाई छै! साथियों, कुछ वर्ष पहले जब बिहार के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की गई थी, तो उसमें बहुत फोकस राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर पर था।
33.260243
मुझे खुशी है कि इसी से जुड़े एक महत्वपूर्ण गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट के दुर्गापुर-बांका सेक्शन का लोकार्पण का मुझे सौभाग्य मिला है।
15.400112
डेढ़ साल पहले इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने का भी अवसर मुझे ही मिला था।
6.920051
इस सेक्शन की लंबाई करीब-करीब 2 सौ किलोमीटर है।
6.960051
मुझे बताया गया है कि इस रूट पर पाइपलाइन बिछाकर काम पूरा करना बहुत ही चुनौतीपूर्ण था।
10.620078
जिस रास्ते में 10 के करीब बड़ी नदियां हों, कई किलोमीटर के घने जंगल और चट्टानी रास्ते हों, वहां काम करना इतना आसान भी नहीं होता।
18.440135
नई इंजीनियरिंग तकनीक, राज्य सरकार के सक्रिय सहयोग, हमारे इंजीनियरों, श्रमिक साथियों के कठिन श्रम के कारण ये प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो पाया है।
19.600143
इसके लिए मैं इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
10.140074
साथियों, बिहार के लिए जो प्रधानमंत्री पैकेज दिया गया था, उसमें पेट्रोलियम और गैस से जुड़े 10 बड़े प्रोजेक्ट थे।
15.640114
इन प्रोजेक्ट्स पर करीब-करीब 21 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाने थे।
7.340054
आज ये सातवां प्रोजेक्ट है जिसमें काम पूरा हो चुका है, जिसे बिहार के लोगों को समर्पित किया जा चुका है।
14.800108
इससे पहले पटना LPG प्लांट के विस्तार और Storage Capacity बढ़ाने का काम हो, पूर्णिया के LGP प्लांट का विस्तार हो, मुजफ्फरपुर में नया LGP प्लांट हो, ये सारे प्रोजेक्ट पहले ही पूरे किए जा चुके हैं।
22.740166
जगदीशपुर-हल्दिया पाइपलाइन प्रोजेक्ट का जो हिस्सा बिहार से गुजरता है, उस पर भी काम पिछले साल मार्च में ही समाप्त कर लिया गया है।
14.440105
मोतीहारी अमलेखगंज पाइपलाइन पर भी पाइपलनाइन से जुड़ा काम पूरा कर लिया गया है।
9.52007
अब देश और बिहार, उस दौर से बाहर निकल रहा है जिसमें एक पीढ़ी काम शुरू होते देखती थी और दूसरी पीढ़ी उसे पूरा होते हुए।
17.280126
नए भारत, नए बिहार की इसी पहचान, इसी कार्यसंस्कृति को हमें और मजबूत करना है।
12.840094
और निश्चित तौर पर इसमें नीतीश जी की भी बहुत बड़ी भूमिका है।
8.960065
मुझे विश्वास है कि ऐसे ही निरंतर काम करके हम बिहार और पूर्वी भारत को विकास पथ पर ले जा सकते हैं।
13.480098
साथियों, हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि - सामर्थ्य मूलं स्वातंत्र्यम्, श्रम मूलं वैभवम् ।
11.780086
यानि सामर्थ्य स्वतंत्रता का स्रोत है और श्रम शक्ति किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार होती है।
13.220097
बिहार सहित पूर्वी भारत में ना तो सामर्थ्य की कमी है और ना ही प्रकृति ने यहां संसाधनों की कमी रखी है।
14.440105
बावजूद इसके बिहार और पूर्वी भारत विकास के मामले में दशकों तक पीछे ही रहा।
12.600092
इसकी बहुत सारी वजहें राजनीतिक थी, आर्थिक थीं, प्राथमिकताओं की थीं।
10.96008
इन स्थितियों की वजह से पूर्वी भारत या बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स हमेशा अंतहीन देरी का शिकार रहे।
11.720086
एक समय था जब रोड कनेक्टिविटी, रेल कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी, इंटरनेट कनेक्टिविटी, ये सब प्राथमिकताओं में थे ही नहीं।
17.720129
… इतना ही नहीं, अगर रोड बनाने की बात करते तो ये पूछा जाता था, ये तो गाड़ीवालों के लिए बन रहा है, पैदल वालों के लिए क्या है यानी सोच में ही गड़बड़ थी।
13.500099
ऐसे में गैस बेस्ड इंडस्ट्री और पेट्रो-कनेक्टिविटी की तो बिहार में पुराने ज़माने में कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।
12.980095
Landlocked स्टेट होने की वजह से बिहार में पेट्रोलियम और गैस से जुड़े वो साधन-संसाधन उपलब्ध नहीं हो पाते थे जैसे समंदर से सटे राज्यों में होते हैं।
18.100132
इसलिए बिहार में गैस आधारित उद्योगों का विकास एक बड़ी चुनौती थी।
10.040073
साथियों, गैस बेस्ड इंडस्ट्री और पेट्रो-कनेक्टिविटी, ये सुनने में बड़े टेक्नीकल से टर्म लगते हैं लेकिन इनका सीधा असर लोगों के जीवन पर पड़ता है, जीवन स्तर पर पड़ता है।
20.900153
गैस बेस्ड इंडस्ट्री और पेट्रो-कनेक्टिविटी रोजगार के भी लाखों नए अवसर बनाती है।
10.480077
आज जब देश के अनेकों शहरों में CNG पहुंच रही है, PNG पहुंच रही है, तो बिहार के लोगों को, पूर्वी भारत के लोगों को भी ये सुविधाएं उतनी ही आसानी से मिलनी चाहिए।
21.94016
इसी संकल्प के साथ हम आगे बढ़े।
6.000044
प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना के तहत पूर्वी भारत को पूर्वी समुद्री तट के पारादीप और पश्चिमी समुद्री तट के कांडला से, जोड़ने का भागीरथ प्रयास शुरु हुआ।
21.480157
करीब 3 हज़ार किलोमीटर लंबी इस पाइपलाइन से 7 राज्यों को जोड़ा जा रहा है जिसमें बिहार का भी प्रमुख स्थान है।
14.580106
पारादीप-हल्दिया से आने वाली लाइन अभी बांका तक पूरी हो चुकी है।
7.980058
इसको आगे पटना, मुज़फ्फरपुर तक विस्तार दिया जा रहा है।
7.040051
कांडला से आने वाली पाइपलाइन जो गोरखपुर तक पहुंच चुकी है, उसको भी इससे जोड़ा जा रहा है।
11.260082
जब ये पूरा प्रोजेक्ट तैयार हो जाएगा तो ये विश्व की सबसे लंबी पाइपलाइन परियोजनाओं में से एक हो जाएगी।
12.520091
साथियों, इसी गैस पाइपलाइन की वजह से अब बिहार में ही सिलेंडर भरने के बड़े-बड़े प्लांट्स लग पा रहे हैं।
12.980095
बांका और चंपारण में ऐसे ही 2 नए bottling plants का आज लोकार्पण किया गया है।
11.680085
इन दोनों प्लांट्स में हर साल सवा करोड़ से ज्यादा सिलेंडर भरने की क्षमता है।
10.060073
इन प्लांट्स से आपके बिहार के बांका, भागलपुर, जमुई, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मुज़फ़्फ़रपुर, सिवान, गोपालगंज और सीतामढ़ी जिलों को सुविधा मिलेगी।
28.540208
वहीं झारखंड के गोड्डा, देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़ जिलों और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों की LPG से जुड़ी ज़रूरतों को ये प्लांट पूरा करेंगे।
18.360134
इस गैस पाइपलाइन को बिछाने से लेकर इससे जो नए उद्योगों को ऊर्जा मिल रही है, उससे बिहार में हज़ारों नए रोज़गार बन रहे हैं और आगे भी अनेक रोज़गारों के लिए संभावना बन रही है।
19.420142
साथियों, बरौनी का जो खाद कारखाना बंद हो गया था, वो भी इस गैस पाइपलाइन के बनने से अब बहुत जल्द काम करना शुरु कर देगा।
14.600107
गैस कनेक्टिविटी से जहां एक तरफ फर्टिलाइज़र, पावर और स्टील इंडस्ट्री की ऊर्जा बढ़ेगी, वहीं दूसरी तरफ CNG आधारित स्वच्छ यातायात और पाइप से सस्ती गैस और आसानी से लोगों के किचन तक पहुंचेगी।
24.60018
इसी कड़ी में आज बिहार और झारखंड के अनेक जिलों में पाइप से सस्ती गैस देने की शुरुआत हुई है।
10.620078
ये देश के हर परिवार को साफ-सुथरे ईंधन, धुआं रहित किचन से जोड़ने के आंदोलन को और गति देगा।
12.36009
साथियों, उज्जवला योजना की वजह से आज देश के 8 करोड़ गरीब परिवारों के पास भी गैस कनेक्शन मौजूद है।
12.980095
इस योजना से गरीब के जीवन में क्या परिवर्तन आया है, ये कोरोना के दौरान हम सभी ने फिर महसूस किया है।
12.700093
आप कल्पना कीजिए, जब घर में रहना ज़रूरी था, तब अगर इन 8 करोड़ परिवारों के साथियों को, हमारी बहनों को, लकड़ी या दूसरा ईंधन जुटाने के लिए बाहर निकलना पड़ता तो क्या स्थिति होती? साथियों, कोरोना के इस दौर में उज्जवला योजना की लाभार्थी बहनों को करोड़ों सिलेंडर मुफ्त में दिए गए हैं।
37.300272
इसका लाभ बिहार की भी लाखों बहनों को हुआ है, लाखों गरीब परिवारों को हुआ है।
9.320068
मैं पेट्रोलियम और गैस से जुड़े विभाग और कंपनियों के साथ-साथ डिलिवरी से जुड़े उन लाखों साथियों को, उनको कोरोना वॉरियर्स की प्रशंसा करता हूं।
13.880101
ये वो साथी हैं, जिन्होंने इस संकट के दौरान भी लोगों के घरों में गैस की कमी नहीं होने दी और आज भी संक्रमण के खतरों के बावजूद सिलेंडर की सप्लाई को बनाए हुए हैं।
17.680129
साथियों, एक समय था जब पूरे देश में और बिहार में एलपीजी गैस कनेक्शन होना बड़े संपन्न लोगों की निशानी होता था।
17.900131
एक एक गैस कनेक्शन के लिए लोगों को सिफारिशें लगवानी पड़ती थीं।
9.960073
… MP साहब के घर के बहार कतार लग जाती थी।
3.040022
जिसके घर गैस होती थी, वो माना जाता था कि बहुत बड़े घर-परिवार से है।
9.64007
जो समाज में हाशिए पर थे, पीड़ित थे, वंचित थे, पिछड़े थे, अतिपिछड़े थे, उन्हें कोई पूछता नहीं था।
12.28009
उनके दुख, उनकी तकलीफों को देखकर भी नजरअंदाज कर दिया जाता था।
8.060059
लेकिन बिहार में अब ये अवधारणा बदल चुकी है।
6.620048
उज्जवला योजना के माध्यम से ही बिहार के करीब-करीब सवा करोड़ गरीब परिवारों को गैस का मुफ्त कनेक्शन दिया गया है।
12.700093
घर में गैस कनेक्शन ने बिहार के करोड़ों गरीबों का जीवन बदल दिया है।
7.160052
अब वो अपनी शक्ति खाना बनाने के लिए लकड़ी के इंतजाम में नहीं, बल्कि खुद को आगे बढ़ाने में लगा रहे हैं।
13.020095
साथियों, जब मैं कहता हूँ कि बिहार देश की प्रतिभा का पावरहाउस है, ऊर्जाकेंद्र है तो ये कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।
15.08011
बिहार के युवाओं की, यहाँ की प्रतिभा का प्रभाव सब जगह है।
9.780071
भारत सरकार में भी बिहार के ऐसे कितने ही बेटे-बेटियां हैं जो देश की सेवा कर रहे हैं, दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।
14.800108
आप किसी भी IIT में चले जाइए, वहाँ भी बिहार की चमक दिखेगी।
8.800064
किसी और संस्थान में चले जाइए, आँखों में बड़े-बड़े सपने लिए, देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा लिए बिहार के बेटे और बेटियां सब जगह कुछ न कुछ हटकर कर रहे हैं।
17.400127
बिहार की कला, यहाँ का संगीत, यहाँ का स्वादिष्ट खाना, इसकी तारीफ तो पूरे देश में होती ही है।
12.36009
आप किसी दूसरे राज्य में भी चले जाइए, बिहार की ताकत, बिहार के श्रम की छाप आपको हर राज्य के विकास में दिखेगी।
15.160111
बिहार का सहयोग सबके साथ है।
4.08003
यही तो बिहार है, यही तो बिहार की अद्भुत क्षमता है।
5.620041
इसलिए, ये हमारा भी कर्तव्य है, और मैं तो कहूँगा कि कहीं न कहीं हमारे ऊपर बिहार का कर्ज है, कि हम बिहार की सेवा करें।
17.220126
हम बिहार में ऐसा सुशासन रखें, जो बिहार का अधिकार है।
7.320053
साथियों, पिछले 15 सालों में बिहार ने ये दिखाया भी है कि अगर सही सरकार हो, सही फैसले लिए जाएं, स्पष्ट नीति हो, तो विकास होता है और हर एक तक पहुंचता भी है।
21.400156
हम बिहार के हर एक सेक्टर के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं, हर एक सेक्टर की समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहे हैं, ताकि बिहार विकास की नई उड़ान भरे।
14.600107

Dataset Card for "test_concat_dataset"

More Information needed

Downloads last month
0
Edit dataset card