audio
dict | transcription
stringlengths 0
29.8k
| duration
float64 0.04
2.43k
| segment_name
stringlengths 24
26
| video_id
stringclasses 489
values |
---|---|---|---|---|
null | हमारे पास सब कुछ है पर हम ध्यान नहीं देते हैं..! आपको जानकर हैरानी होगी कि आज हमारे देश से बालू की भी स्मगलिंग होने लगी है, जहाज भर-भर के बालू की स्मगलिंग होना शुरू हो गया है। | 5.520026 | OyVHg8tMRs4_segment81.mp3 | OyVHg8tMRs4 |
null | लेकिन अगर आपकी नीतियां स्पष्ट नहीं रही, तो ये संभावनाएं बढ़ती जाती हैं। | 2.360011 | OyVHg8tMRs4_segment82.mp3 | OyVHg8tMRs4 |
null | और इसलिए, भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़ने की पहली शर्त होती है, स्टेट प्रोग्रेसिव पॉलिसी ड्रिवन होना चाहिए, नई नीतियां लगातार बनती चली जानी चाहिए, नीतियों के आधार पर निर्णय होने चाहिए, और निर्णयों को पारदर्शी तरीके से लागू करना चाहिए, इस प्रकार भ्रष्टाचार से मुक्ति मिल सकती है। | 8.60004 | OyVHg8tMRs4_segment83.mp3 | OyVHg8tMRs4 |
null | ये कोई ऐसी चीज नहीं है कि हो नहीं सकती..! मित्रों, टैक्सेशन..! मैं इन विचारों से कई वर्षो से अच्छी तरह परिचित हूं जो आर्थिक स्वराज को लेकर उठाएं जाते हैं। | 3.940018 | OyVHg8tMRs4_segment84.mp3 | OyVHg8tMRs4 |
null | हमारे देश के कई राज्य हैं जो ऑक्ट्रोई बंद करने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहे हैं। | 1.840009 | OyVHg8tMRs4_segment85.mp3 | OyVHg8tMRs4 |
null | हमने कर दिया और हमारी गाड़ी चल रही है, हमारे राज्य में ऑक्ट्रोई वगैरह सब बंद हो गया..! कुल मिलाकर कहने का तात्पर्य यह है कि अगर इरादा हो, तो सब कुछ किया जा सकता है और इसलिए मैं बार-बार कहता हूं कि देश को वादे नहीं इरादे चाहिए..! भाईयों, इसलिए ये टैक्सेशन सिस्टम सामान्य मानवी के जीवन पर बोझ बनी हुई है, अफसरशाही की लगाम बढ़ती चली जाती है, समय की मांग है कि उसमें नए तरीके से देखकर रिफॉर्म लाया जाए और भारतीय जनता पार्टी गंभीरता पूर्वक इस विषय पर काम कर रही है..! अभी मेरी पार्टी के सभी नेता इस विषय के जानकार लोगों के साथ तीन-तीन घंटे तक बैठे थे। | 20.800097 | OyVHg8tMRs4_segment86.mp3 | OyVHg8tMRs4 |
null | उन लोगों की हर बात को बारीकी से समझा, ठीक है हमें पहली नजर में कुछ समस्याएं नजर आती है, लेकिन अगर इरादा है तो आखिरकार इन समस्याओं का समाधान भी होगा और रास्ते भी खोजे जाएंगे और नई व्यवस्थाएं भी लाई जाएंगी..! भाइयों-बहनों, अगर यहीं व्यवस्थाएं चलानी हैं तो मुझे यहां आने की क्या जरूरत है, बहुत लोग हैं जो चलाएंगे..! दोस्तों, अगर हम कुछ कर नहीं पाते हैं तो जिन्दगी में पद के लिए पैदा नहीं हुए हैं, अगर कुछ कर सकते हैं तो जिन्दगी में कुछ करना है..! लेकिन व्यवस्थाएं ऐसी होनी चाहिए जो जिंदगी में सरलीकरण लाएं। | 15.400072 | OyVHg8tMRs4_segment87.mp3 | OyVHg8tMRs4 |
null | एक छोटा सा उदाहरण देता हूं, ये जो अफसरशाही और लाइसेंस राज की दुनिया है, आप सभी को मालूम होगा कि हमारे देश में जो कारखाने होते हैं उनमें बॉयलर होते हैं। | 4.500021 | OyVHg8tMRs4_segment88.mp3 | OyVHg8tMRs4 |
null | सरकार में बॉयलर इंस्पेक्शन की व्यवस्था होती है और जो व्यक्ति बॉयलर इंस्पेक्शन करने वाला होता है, वह शंहशाहों का शंहशाह होता है क्योंकि ये बहुत कम लोग होते हैं और वो कारखाने के मालिक परेशान होते हैं क्योंकि उन्हे एक नियत तारीख तक जांच का सर्टिफिकेट चाहिए, और वो कहता है कि समय नहीं है, पहले से क्यों नहीं बोला..? फिर उन दोनों के बीच जो कुछ भी होना चाहिए वह होता होगा, इसके बाद इंस्पेक्शन करने वाला उस कारखाने को सर्टिफिकेट दे देता है कि मैने बॉयलर का इंस्पेक्शन किया और यह कार्य करने योग्य है..! ऐसे ही पूरा कारोबार चलता था। | 18.260085 | OyVHg8tMRs4_segment89.mp3 | OyVHg8tMRs4 |
null | कोई मुझे बताएं कि आप कार खरीदते हैं, आपकी कार ठीक है या नहीं, ब्रेक बराबर है या नहीं, इसका इंस्पेक्शन क्या सरकार करती है..? इसकी जांच तो आप खुद ही करते हैं कि नहीं..? आपको आपकी जिदंगी की चिंता है या नहीं..? तो बॉयलर की चिंता भी वो करेगा या नहीं करेगा..? अगर बॉयलर फटेगा तो वो मरेगा कि नहीं..? मैनें कहा कि अब सरकार इंस्पेक्शन नहीं करेगी, आप खुद इंस्पेक्शन करके सर्टिफिकेट दे दो, हम उसको स्वीकार कर लेंगे..! अफसरशाही गई के नहीं..? इसके लिए क्या करना पड़ा..? हमने कहा कि स्किल डेवलेपमेंट का कोर्स आईटीआई में चालू करो, प्राईवेट इंस्टीटयूट खोलकर बॉयलर इंस्पेक्शन का काम करें, और इस तरह हजारों लड़के बॉयलर इंस्पेक्टर बन गए, वो देखते हैं और मालिक को भी चिंता रहती है क्योंकि बिना ब्रेक की गाड़ी कोई चलाएगा क्या..? तो क्या फटने वाला बॉयलर कोई कारखाने में चलाएगा..? मित्रों, ये बहुत छोटी-छोटी बातें होती हैं..! भाइयों-बहनों, आप सभी ने देखा होगा कि पहले हमारे यहां बड़े-बड़े मकानों में लिफ्ट बहुत कम थी, और लिफ्ट के सरकारी इंस्पेक्टर रहते थे और अब करीब-करीब हर घर में लिफ्ट आ गई। | 29.380137 | OyVHg8tMRs4_segment90.mp3 | OyVHg8tMRs4 |
null | अब मुझे बताइए, इतने इंस्पेक्टर कहां से लाओगे..? मैनें अपने यहां नियम किया, कि जो लोग रहते हैं, वो हर 6 महीने में अपने यहां की लिफ्टों की जांच करवा कर हमें रिपोर्ट दे दें कि हमारी लिफ्ट ठीक है, उपयोग करने योग्य है और उसका उपयोग करते चलो। | 6.960032 | OyVHg8tMRs4_segment91.mp3 | OyVHg8tMRs4 |
null | मित्रों, हम व्यवस्थाओं को बदल सकते हैं, छोटी-छोटी चीजों के माध्यम से भी स्थितियों को बदला जा सकता है, और अगर परिवर्तन लाना है तो लाया जा सकता है..! हमारे देश में एक कानूनी व्यवस्था है कि हर तीस साल में एक बार देश की जमीन का हिसाब-किताब, लेखा-जोखा होना चाहिए। | 7.360034 | OyVHg8tMRs4_segment92.mp3 | OyVHg8tMRs4 |
null | जमीन की लम्बाई कितनी है, चौडा़ई कितनी है, उसका मालिक कौन है, इस प्रकार के पूरे विवरण को हर तीस साल में करने का नियम है। | 2.960014 | OyVHg8tMRs4_segment93.mp3 | OyVHg8tMRs4 |
null | आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले सौ साल से हमारे देश में ये काम नहीं हुआ है..! कई नदियों ने अपना रास्ता बदल दिया, सरकारी कागजों में जो जमीन और खेत हैं उन पर नदी बहने लगी है, कहीं खेतों में पर्वत ढ़हकर नीचे आ गए हैं और खेत बचे ही नहीं है, लेकिन सरकारी कागजों पर आज भी वही जमीन है..! सौ साल से इस काम को हमारे देश में नहीं किया गया, आखिर किसान कहां जाएगा..? मैने गुजरात में बीड़ा उठाया, इन दिनों मैं ये काम कर रहा हूं और करके रहूंगा..! मित्रों, कहने का तात्पर्य ये है कि ऐसा नहीं है कि समस्याओं के समाधान नहीं हैं, लेकिन ज्यादातर सरकारें आती हैं, दिन-रात अगला चुनाव जीतने में लगी रहती हैं। | 14.860069 | OyVHg8tMRs4_segment94.mp3 | OyVHg8tMRs4 |
null | सरकारों का काम है पांच साल के समय में देश की भलाई के लिए लोगों को विश्वास में लेकर के कदम उठाना। | 3.480016 | OyVHg8tMRs4_segment95.mp3 | OyVHg8tMRs4 |
null | भाईयों-बहनों, मैं गुजरात एक्सपीरियंस से कहता हूं कि सब कुछ संभव है..! बाबा रामदेव जी ने, स्वाभिमान आंदोलन के साथ जुड़े हुए सिपाहियों ने, भारतीय जनता पार्टी से जो अपेक्षाएं रखी हैं और नरेन्द्र मोदी से व्यक्तिगत रूप से जो अपेक्षाएं रखी हैं, उसको हम जी-जान से पूरा करने की कोशिश करने वाले हैं..! भाइयों-बहनों, मैं मानता हूं कि हर समस्या का समस्या का समाधान हो सकता है, रास्ते खोजे जा सकते हैं और परिणाम लाया जा सकता है..! भारत बहुरत्ना वसुंधरा है, सामर्थ्यवान देश है। | 14.620068 | OyVHg8tMRs4_segment96.mp3 | OyVHg8tMRs4 |
null | मित्रों, भाषा के विषय में, भारतीय भाषाओं का गौरव होना बहुत स्वाभावाविक बात है, और अगर हमें अपने आप पर गौरव नहीं होगा तो दुनिया की पराई चीजों से क्या गौरव कर सकते हैं..? लेकिन हम आधुनिकता के भी पक्ष में हैं, टेक्नोलॉजी के पक्ष में हैं, हम विज्ञान को प्राथमिकता देने के पक्ष में हैं, क्योंकि हमें विश्व के सामने उस सामर्थ्य के साथ खड़ा रहना है, और दुनिया जो भाषा समझें, उस भाषा में मेरे देश का बच्चा आंख से आंख मिलाकर बात करें, उसमें इतनी ताकत होनी चाहिए..! मुंडी नीचे करने का अवसर हमारे देश के बच्चों का नहीं होना चाहिए..! लेकिन अगर हमें अपनी ही भाषाओं पर गर्व नहीं होगा, स्वाभिमान नहीं होगा, तो आप दुनिया में कभी भी आंख से आंख मिलाकर बात नहीं कर सकते हैं। | 22.300104 | OyVHg8tMRs4_segment97.mp3 | OyVHg8tMRs4 |
null | इसलिए, सबसे पहले अपने पर भरोसा होना चाहिए, अपने पर स्वाभिमान होना चाहिए, अपनी परम्पराओं पर गर्व होना चाहिए, हमारी संस्कृति, खान-पान, पहनावे, बोल-चाल हर बात का हमें गर्व होना चाहिए..! मित्रों, अगर हमें गर्व है तो रास्ते अपने आप मिल जाते हैं..! भाइयों-बहनों, मैं फिर एक बार बाबा रामदेव जी का अभिनंदन करता हूं कि उन्होने सही दिशा में, देश में सच्चे अर्थ में परिवर्तन क्या हो, नींव कैसी हो, पिलर कैसे हो, इमारत कैसी हो, इसके लिए मंथन शुरू किया है..! अगर संतो के द्वारा मंथन होता है तो अमृत निकलना निश्चित होता है, अगर निस्वार्थ भाव से मंथन होता है तो अमृत सुनिश्चित होता है..! भाइयों-बहनों, हमें दो विषयों पर बल देकर आगे बढ़ना होगा। | 19.32009 | OyVHg8tMRs4_segment98.mp3 | OyVHg8tMRs4 |
null | 5 साल बाद महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती आएगी। | 1.220006 | OyVHg8tMRs4_segment99.mp3 | OyVHg8tMRs4 |
null | उस युग पुरूष को हम कैसा हिंदुस्तान देना चाहते हैं, उन सपनों को तय करना होगा..! वहीं 8-9 साल बाद, भारत की आजादी के 75 साल हो जाएंगे, अमृत पर्व आएगा, देश के दीवानों ने 1200 साल तक लड़ाई लड़ी और देश को आजादी मिली, उस आजादी का अमृत पर्व आने पर उन दीवानों का नाम हमारा देश कैसे लें, देश कैसे सुपुर्द करे, इसके लिए सपने सजोने होगें और एक दिव्य व भव्य भारत बनाना होगा..! हम सिर्फ भव्यता से जुड़े हुए लोग नहीं है, भारत भव्य भी हो और भारत दिव्य हो..! ये दिव्य-भव्य भारत का निर्माण करने के सपनों को लेकर हम आगे बढ़ें, इसी एक अपेक्षा के साथ, ईश्वर हमें शक्ति दें, जनता-जनार्दन हमें आर्शीवाद दें, ताकि बाबा रामदेव जैसे निस्पृही लोगों की तपस्या रंग लाए और 60 साल की कठिनाईयों से गुजरा हुआ देश संतोष, विश्वास और समृद्धि के शिखरों को पार करने वाला बनें, इसी एक कामना के साथ आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद..! भारत माता की जय..! भारत माता की जय..! | 20.300094 | OyVHg8tMRs4_segment100.mp3 | OyVHg8tMRs4 |
null | प्रधानमंत्री मॉरिसन, ऑस्ट्रेलिया और भारत के ट्रेड मंत्री, और हमारे साथ जुड़े दोनों देशों के सभी मित्रगण, नमस्कार! एक महीने से भी कम समय में आज मैं अपने मित्र स्कॉट के साथ तीसरी बार रू-ब-रू हूँ। | 27.481638 | zMdVHdd8wNs_segment0.mp3 | zMdVHdd8wNs |
null | पिछले हफ्ते हमारे बीच Virtual Summit में बहुत productive चर्चा हुई थी। | 8.820526 | zMdVHdd8wNs_segment1.mp3 | zMdVHdd8wNs |
null | उस समय हमने अपनी teams को Economic Cooperation and Trade Agreement पर बातचीत शीघ्र सम्पन्न करने का निर्देश दिया था। | 12.92077 | zMdVHdd8wNs_segment2.mp3 | zMdVHdd8wNs |
null | और मुझे बहुत ख़ुशी है कि आज इस महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हो रहे हैं। | 9.340557 | zMdVHdd8wNs_segment3.mp3 | zMdVHdd8wNs |
null | इस असाधारण उपलब्धि के लिए, मैं दोनों देशों के Trade मंत्रियों और उनके अधिकारियों का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। | 12.940771 | zMdVHdd8wNs_segment4.mp3 | zMdVHdd8wNs |
null | मैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री और वर्तमान में प्रधानमंत्री मॉरिसन के Trade envoy टोनी एबट का भी विशेष रूप से अभिनन्दन करना चाहता हूँ। | 15.840944 | zMdVHdd8wNs_segment5.mp3 | zMdVHdd8wNs |
null | उनके प्रयासों से इस प्रक्रिया में तेज़ी आई। | 5.260313 | zMdVHdd8wNs_segment6.mp3 | zMdVHdd8wNs |
null | Friends, इतने कम समय में ऐसे महत्वपूर्ण agreement पर सहमति बनना, यह दिखाता है कि दोनों देशों के बीच कितना आपसी विश्वास है। | 16.300971 | zMdVHdd8wNs_segment7.mp3 | zMdVHdd8wNs |
null | यह हमारे द्विपक्षीय रिश्तों के लिए सचमुच एक watershed moment है। | 8.440503 | zMdVHdd8wNs_segment8.mp3 | zMdVHdd8wNs |
null | हमारी अर्थव्यवस्थाओं के बीच एक दूसरे की आवश्यकताओं को पूरा करने का बहुत potential है। | 10.040598 | zMdVHdd8wNs_segment9.mp3 | zMdVHdd8wNs |
null | मुझे पूरा विश्वास है कि इस Agreement से हम इन अवसरों का पूरा लाभ उठा पाएंगे। | 8.780523 | zMdVHdd8wNs_segment10.mp3 | zMdVHdd8wNs |
null | इस समझौते के आधार पर हम साथ मिल कर supply chains की resilience बढ़ाने, और Indo-Pacific क्षेत्र की stability में भी योगदान कर पायेंगे। | 14.440861 | zMdVHdd8wNs_segment11.mp3 | zMdVHdd8wNs |
null | Friends, People-to-People, यह रिश्ते भारत-ऑस्ट्रेलिया मित्रता का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। | 10.840646 | zMdVHdd8wNs_segment12.mp3 | zMdVHdd8wNs |
null | यह agreement हमारे बीच students, professionals, और पर्यटकों का आदान-प्रदान आसान बनाएगा, जिससे ये संबंध और मजबूत होंगे। | 17.62105 | zMdVHdd8wNs_segment13.mp3 | zMdVHdd8wNs |
null | मैं एक बार फिर दोनों देशों की teams को ''India-Australia Economic Cooperation and Trade Agreement''- ''इंड-औस एकता'' - के प्रभावी और सफ़ल negotiation पर बधाईयाँ देता हूँ। | 19.201144 | zMdVHdd8wNs_segment14.mp3 | zMdVHdd8wNs |
null | प्रधानमंत्री मॉरिसन को आज के आयोजन में शामिल होने के लिए मेरा हार्दिक धन्यवाद, और ऑस्ट्रेलिया में आने वाले चुनावों के सफल आयोजन के लिए मेरी शुभकामनायें। | 16.380976 | zMdVHdd8wNs_segment15.mp3 | zMdVHdd8wNs |
null | और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम को भी कल खेले जाने वाले विश्व कप फाइनल के लिए शुभकामनाएं। | 8.880529 | zMdVHdd8wNs_segment16.mp3 | zMdVHdd8wNs |
null | नमस्कार! | 3.000179 | zMdVHdd8wNs_segment17.mp3 | zMdVHdd8wNs |
null | मंच पर विराजमान मंत्री परिषद के मेरे साथी देश के रक्षा मंत्री श्रीमान मनोहर पर्रिकर जी, यहां के मुख्यमंत्री श्रीमान लक्ष्मीकांत जी, केंद्र में मेरे साथी श्री नितिन गडकरी जी, श्रीपाद नायक जी, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्रीमान विजय जी, गोवा के उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा जी, सांसद श्री नरेंद्र जी, राज्य सरकार में मंत्री श्रीमान दयानंद जी, श्रीमति कूडा जी, श्रीमान राजेंद्र जी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन के कन्वीनर श्रीमान राजेंद्र फड़के, श्रीमान नरेंद्र गोबले जी, श्रीमान सदानंद तानबड़े जी, प्रकाश बेलीपे जी और विशाल संख्या में पधारे हुए प्यारे भाइयो और बहनों। | 113.760814 | 6ew_3UcikMY_segment0.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | मैं सबसे पहले वर्तमान में गोवा में जो सरकार है, उस सरकार को बधाई देना चाहता हूं, गोवावासियों को बधाई देना चाहता हूं, क्योंकि ये पांच वर्ष गोवा के विकास के वर्ष रहे हैं। | 40.020286 | 6ew_3UcikMY_segment1.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | एक ऐसी मजबूत नीव वर्तमान सरकार ने रखी है, जिस पर आने वाले दिनों में विकास की भव्य इमारत बनाने का हमारा सपना है। | 20.480146 | 6ew_3UcikMY_segment2.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | कुछ महीने पहले एक मैगजीन ने पूरे देश का सर्वे किया और उन्होंने पाया कि हिंदुस्तान में जितने भी छोटे राज्य है, उन छोटे राज्यों में चमकता हुआ कोई सितारा है तो वो गोवा प्रदेश है। | 27.240195 | 6ew_3UcikMY_segment3.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | चाहे शिक्षा का मामला हो, सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर की पहल हो, इंफ्रास्ट्रक्चर के काम हो, गोवा सरकार ने हिंदुस्तान के सिर्फ छोटे नहीं, बड़े-बड़े राज्यों को भी सबक सीखने के लिए प्रेरित किया है। | 28.560204 | 6ew_3UcikMY_segment4.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | ये काम गोवा ने करके दिखाया है। | 5.240037 | 6ew_3UcikMY_segment5.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | कभी-कभी हम क्रिकेट को देखने के लिए स्टेडियम में बैठे होते हैं तो उतनी बारीकी का पता नहीं चलता है, जितना कि दूर घर में बैठकर के कोई टीवी पर देखता है। | 21.560154 | 6ew_3UcikMY_segment6.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | उसको बराबर समझ आती है बॉल कैसे जा रहा है, कहां कैच किया जा रहा है, फील्डर क्या कर रहा है, क्योंकि दूर से कैमरा लगा हुआ है, बराबर दिखाई देता है। | 12.920092 | 6ew_3UcikMY_segment7.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | मैं दिल्ली में बैठा हूं। | 2.80002 | 6ew_3UcikMY_segment8.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | मुझे गोवा पूरा पूरा दिखता है और जब प्रगति की बातें देखता हूं। | 6.280045 | 6ew_3UcikMY_segment9.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | इतना संतोष होता है, इतना आनंद होता है, कोई क्षेत्र अछूता नहीं रहने दिया है। | 10.500075 | 6ew_3UcikMY_segment10.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | सर्वांगीण विकास किसे कहते है ये गोवा की वर्तमान सरकार ने उत्तम उदहारण प्रस्तुत किया है। | 11.640083 | 6ew_3UcikMY_segment11.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | भाइयों बहनों। | 3.360024 | 6ew_3UcikMY_segment12.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | बहुत वर्षों से गोवा को एक बीमारी लगी हुई है। | 11.320081 | 6ew_3UcikMY_segment13.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | ये चुनाव उस बीमारी से गोवा को मुक्त करने का चुनाव है। | 12.720091 | 6ew_3UcikMY_segment14.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | कौन-सी बीमारी है, सबसे बड़ी बीमारी है अस्थिरता। | 14.440103 | 6ew_3UcikMY_segment15.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | अस्थिरता ने राजनीतिक उठापटक ने राजनीतिक खरीद बिक्री ने गोवा की सारी बातों को पीछे रख दिया। | 18.760134 | 6ew_3UcikMY_segment16.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | आप कल्पना कर सकते हैं। | 3.000021 | 6ew_3UcikMY_segment17.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | जरा याद करें, पुराने लोग। | 3.360024 | 6ew_3UcikMY_segment18.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | 1990 से 2000 का कालखंड। | 5.120037 | 6ew_3UcikMY_segment19.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | दस साल में गोवा ने 12 से ज्यादा मुख्यमंत्री देखे हैं। | 8.540061 | 6ew_3UcikMY_segment20.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | दस साल में एक दर्जन से ज्यादा मुख्यमंत्री। | 5.940042 | 6ew_3UcikMY_segment21.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | दस साल में ज्यादा से ज्यादा दो हो सकते हैं। | 5.080036 | 6ew_3UcikMY_segment22.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | जब भी चाहो सरकार, इसी बात पे व्यस्त थी कि अगला शपथ समारोह कब होगा और उसने गोवा को बहुत पीछे छोड़ दिया और कांग्रेस को अस्थिरता बड़ी सूट कर जाती थी। | 23.580169 | 6ew_3UcikMY_segment23.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | ... क्योंकि अस्थिरता के नाम पे वो लोगों को कहते थे, इधर अस्थिरता के नाम पर खरीद बिक्री चलती थी और जनता को समझाते थे। | 9.340067 | 6ew_3UcikMY_segment24.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | क्या करे भाई? अस्थिर सरकार है तो साथी दल वाले मानते नहीं है, इसलिए कुछ काम होते नहीं है, बच जाते थे। | 10.360074 | 6ew_3UcikMY_segment25.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | बड़ी मुश्किल से 5 साल पहले आपने स्थिर सरकार देने का एक प्रमाणिक प्रयास किया। | 13.240095 | 6ew_3UcikMY_segment26.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | गोवा के नागरिक, इस बात को समझ गए लेकिन फिर भी, कुछ कमी रह गई थी और इसलिए आपने देखा अपने स्वार्थ के खातिर आखिर आखिर में भाग ही गए। | 24.620176 | 6ew_3UcikMY_segment27.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | भाइयों और बहनों। | 3.220023 | 6ew_3UcikMY_segment28.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | गोवा इस बात की अब गलती न करे। | 5.62004 | 6ew_3UcikMY_segment29.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | पूर्ण बहुमत दे। | 4.300031 | 6ew_3UcikMY_segment30.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | comfortable majority दे। | 3.500025 | 6ew_3UcikMY_segment31.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | मैं आपको वादा करता हूं, अगर आप हमें comfortable majority देंगे, हम गोवा को हिंदुस्तान का सबसे comfortable स्टेट बना देंगे। | 20.92015 | 6ew_3UcikMY_segment32.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | आज पूरे देश मे केंद्र में जो सरकार है, वो टूरिज्म पे बल दे रही है। | 18.440132 | 6ew_3UcikMY_segment33.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | ... और लोगों को लगता था, टूरिज्म खत्म हो जायेगा। | 5.400039 | 6ew_3UcikMY_segment34.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | नोटबंदी के कारण तो बिलकुल ही बंद हो जायेगा। | 5.54004 | 6ew_3UcikMY_segment35.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | उनकी बोलती बंद हो गई। | 4.320031 | 6ew_3UcikMY_segment36.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | दिवाली के बाद भी, टूरिज्म में बढ़ोतरी होती गई। | 9.500068 | 6ew_3UcikMY_segment37.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | आप मुझे बताइए। | 0.800006 | 6ew_3UcikMY_segment38.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | हिंदुस्तान में टूरिज्म बढ़ता है, हिन्दुस्तान में विदेश के टूरिस्ट आते हैं। | 6.300045 | 6ew_3UcikMY_segment39.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | सबसे ज्यादा लाभ किसको मिलता है... । | 4.000029 | 6ew_3UcikMY_segment40.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | जरा बोलिए न, किसको लाभ मिलता है... । | 5.220037 | 6ew_3UcikMY_segment41.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | दुनिया भर के टूरिस्ट कहां आना पसंद करते हैं ...। | 3.160023 | 6ew_3UcikMY_segment42.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | ये इसलिए संभव है, क्योंकि गोवा की हमारी सरकार ने टूरिज्म को केंद्र में रखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया है और दिल्ली की भारत सरकार ने वीजा नियमों में ऐसा बदलाव किया है कि बहुत आसानी से टूरिस्टों को आने की सुविधा हो गई है। | 24.620176 | 6ew_3UcikMY_segment43.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | अनेक देशों को arrival वीजा देने की शुरुआत कर दी। | 12.260088 | 6ew_3UcikMY_segment44.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | अनेक देशों को ऑनलाइन ई-वीजा की जरूरत कर दी। | 6.460046 | 6ew_3UcikMY_segment45.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | टूरिस्ट को ये सुविधा अच्छी लगती है। | 4.360031 | 6ew_3UcikMY_segment46.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | इसका सीधा-सीधा लाभ अगर किसी ने उठाया है तो गोवा की जनता ने, गोवा की सरकार ने उठाया है और आने वाले दिनों में भी ...। | 14.380103 | 6ew_3UcikMY_segment47.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | टूरिज्म के लिए पहले क्या होता था? सिर्फ टीवी पे advertisment आ जाये तो उनको लगता था की टूरिज्म बढ़ जायेगा। | 14.620105 | 6ew_3UcikMY_segment48.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | अब हिदुस्तान में ही आप advertisment दिखाते रहोगे। | 3.680026 | 6ew_3UcikMY_segment49.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | कलाकारों को लाके दिखाओगे तो विदेश का टूरिस्ट आएगा क्या? ये पुरानी सरकार इस बात की समझी नहीं थी। | 13.400096 | 6ew_3UcikMY_segment50.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | वो यहां पर टीवी पे खर्चा करते थे। | 3.740027 | 6ew_3UcikMY_segment51.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | अगर टूरिज्म बढ़ाना है तो विदेशों में ताकत लगानी होती है। | 5.520039 | 6ew_3UcikMY_segment52.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | विदेशों से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ानी होती है। | 4.760034 | 6ew_3UcikMY_segment53.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | विदेशों से आने वाले लोगों को प्रेरित करना होता है। | 4.380031 | 6ew_3UcikMY_segment54.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | हमने हमारा पूरा फोकस सरकार की इस नीति को बदल दिया और टूरिस्ट कैसे ज्यादा आये। | 9.860071 | 6ew_3UcikMY_segment55.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | विदेश से टूरिस्ट कैसे आये, उस पर बल दिया। | 4.820034 | 6ew_3UcikMY_segment56.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | ... और राज्यों को प्रेरित किया कि जो आये, वो ज्यादा दिन रूके कैसे? इसके लिए आप काम करो। | 8.100058 | 6ew_3UcikMY_segment57.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | ऐसा मेल जोल के साथ चल रहा है कि आज देश में टूरिज्म तेज गति से बढ़ रहा है और उस तरीके का लाभ सबसे ज्यादा गोवा को मिल रहा है। | 17.400124 | 6ew_3UcikMY_segment58.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | टूरिज्म एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें सबसे कम पूंजी निवेश से भी आगे बढ़ाया जा सकता है। | 11.640083 | 6ew_3UcikMY_segment59.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | कम इंवेस्टमेंट में ज्यादा रोजगार की संभावना टूरिज्म में होती है। | 7.580054 | 6ew_3UcikMY_segment60.mp3 | 6ew_3UcikMY |
null | हर कोई कमाता है। | 3.820027 | 6ew_3UcikMY_segment61.mp3 | 6ew_3UcikMY |