audio
dict | transcription
stringlengths 0
29.8k
| duration
float64 0.04
2.43k
| segment_name
stringlengths 24
26
| video_id
stringclasses 489
values |
---|---|---|---|---|
null | आपकी इन अपेक्षाओं की पूर्ति एनडीए के द्वारा होना तय है। | 6.780038 | wAf1J05BHs4_segment32.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर बिहार के पीछे भी यही प्रेरणा है, यही प्रोत्साहन है। | 10.84006 | wAf1J05BHs4_segment33.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | इस अभियान का सबसे बड़ा लक्ष्य देश के, बिहार के अपने सामर्थ्य को नई ऊर्जा देने का है। | 11.040061 | wAf1J05BHs4_segment34.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | इस अभियान का लक्ष्य, बिहार के युवाओं को नए अवसर देने का है, नए रास्ते दिखाने का है। | 11.240062 | wAf1J05BHs4_segment35.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | इसके लिए एनडीए सरकार दिन-रात काम कर रही है। | 5.660031 | wAf1J05BHs4_segment36.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | बीते समय में शिक्षा से लेकर शासन तक, किसान से लेकर श्रमिक तक, ईज ऑफ लिविंग से लेकर ईज ऑफ डूइंग बिजिनेस तक के लिए अभूतपूर्व रिफॉर्म्स किए गए हैं। | 16.640092 | wAf1J05BHs4_segment37.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | आज साढ़े 3 दशक बाद नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश को मिल चुकी है। | 9.260051 | wAf1J05BHs4_segment38.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | इस शिक्षा नीति में भाषा और अवसरों के अभाव के कारण बिहार का जो हमारा गरीब और वंचित छूट जाता था, उसको सबसे ज्यादा लाभ होने वाला है। | 16.080089 | wAf1J05BHs4_segment39.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | यही नहीं, बिहार जैसे राज्यों में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट्स और क्वालिटी टीचर्स के लिए भी एक खाका इसमें खींचा गया है। | 14.580081 | wAf1J05BHs4_segment40.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | साथियो, पढ़ाई ही नहीं, सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। | 12.820071 | wAf1J05BHs4_segment41.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | अगर एससी, एसटी के आरक्षण को 10 साल के लिए आगे बढ़ाया गया है, इसी पार्लियामेंट के सत्र में हमने समाज के प्रति सामाजिक न्याय का ये कदम उठाया है तो सामान्य वर्ग के गरीबों को भी सामाजिक न्याय का हक है और इसलिए सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। | 31.560175 | wAf1J05BHs4_segment42.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | केंद्र सरकार ग्रुप बी और ग्रुप सी की सेवाओं से इंटरव्यू पहले ही खत्म किया जा चुका है। | 10.460058 | wAf1J05BHs4_segment43.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | वो भ्रष्टाचार का बहुत बड़ा मायाजाल था, उसे खत्म कर दिया। | 5.260029 | wAf1J05BHs4_segment44.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | अब और एक बड़ा महत्वपूर्ण कदम लिया है, अब कंपीटिटिव एग्जाम की व्यवस्था में भी अभूतपूर्व सुधार किए गए हैं। | 12.300068 | wAf1J05BHs4_segment45.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के तहत अब रेलवे, बैंक और दूसरी अनेक सरकारी भर्तियों के लिए एक ही कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की व्यवस्था, ये बहुत बड़ा सुधार है। | 20.580114 | wAf1J05BHs4_segment46.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | अलग-अलग एग्ज़ाम खत्म होने से युवाओं की ऊर्जा, कोचिंग में लगने वाला धन और समय, परेशानी, सब कुछ बहुत कम हो जाएगा। | 18.580103 | wAf1J05BHs4_segment47.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | इससे भर्तियों में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। | 5.280029 | wAf1J05BHs4_segment48.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | वरना पहले तो हर एक के लिए अलग फार्म भरो, हर एक के लिए अलग एग्जाम दो और एक ही डेट में दो एग्जाम आ गई तो कहां जाओ कहां ना जाओ परेशानी, ये सब अब खत्म कर दिया गया है और अब दूर-दूर तक जाना भी नहीं पड़ेगा, अपने जिले में व्यवस्था मिल जाएगी ताकि आप हिंदुस्तान की किसी भी बड़ी से बड़ी जगह भी जाना चाहते हैं आपका रास्ता खुल जाएगा। | 29.260162 | wAf1J05BHs4_segment49.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | आज आत्मनिर्भर बिहार के माध्यम से अगर भाजपा और NDA नए रोजगार निर्माण का रोडमैप रख रही है, तो इसके पीछे इन्हीं सुधारों का आत्मविश्वास है। | 15.680087 | wAf1J05BHs4_segment50.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | साथियो, बिहार में आईटी हब बनने की, पूरी संभावना है। | 8.96005 | wAf1J05BHs4_segment51.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | यहां पटना में भी I.T की बड़ी कंपनी ने अपना ऑफिस खोला है। | 7.600042 | wAf1J05BHs4_segment52.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | सिर्फ ऑफिस ही नहीं खुला है, बिहार के नौजवानों के लिए नए अवसर भी खुले हैं। | 8.300046 | wAf1J05BHs4_segment53.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | बीते सालों में दर्जन भर BPO, पटना, मुजफ्फरपुर और गया में खुल चुके हैं। | 9.700054 | wAf1J05BHs4_segment54.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | इससे भी अनेकों युवाओं को रोजगार मिला है। | 5.020028 | wAf1J05BHs4_segment55.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | मैं पटना के लोगों से जानना चाहता हूं, बिहार के लोगों से जानना चाहता हूं, क्या जंगलराज में बिहार IT HUB बनने का सपना भी देख सकता था?मेरे प्यारे भाइयो-बहनो, पुरानी चीजें याद करके एक बार जरूर अपने मन को सवाल पूछिए आप मन में सोचिए। | 38.860216 | wAf1J05BHs4_segment56.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | ‘जंगलराज के युवराज’, क्या वो बिहार को IT के क्षेत्र में, या आधुनिकता के किसी भी क्षेत्र में आगे ले जा सकते हैं?इसका जवाब मुझसे ज्यादा बिहार की जनता जानती है, पंद्रह-पंद्रह साल तक वो जुल्म झेला है। | 32.800182 | wAf1J05BHs4_segment57.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | भाइयो और बहनो, आज देश में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाने में उन लोगों की बहुत बड़ी भूमिका है जिन्हें जंगलराज के दौर में यहां से पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा था। | 19.160106 | wAf1J05BHs4_segment58.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | आज जब देश में एक नई टेक्नोलॉजी क्रांति आ रही है, तो बिहार का युवा, अपने घर पर रहते हुए भी बहुत बड़ी भूमिका निभा सकता है। | 15.320085 | wAf1J05BHs4_segment59.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | साथियो, आज एनडीए सरकार का जोर है कि सरकारी सेवाओं, अरे आपका उत्साह मुझे मंजूर है भइया, मेरी आपसे प्रार्थना है अभी काफी दिन काम करना है। | 15.660087 | wAf1J05BHs4_segment60.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | साथियो, आज एनडीए सरकार का जोर है कि सरकारी सेवाओं और सरकारी सुविधाओं से कुछ क्षेत्र या कोई व्यक्ति छूट ना जाए। | 14.280079 | wAf1J05BHs4_segment61.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | इसके लिए ज्यादा से ज्यादा टेक्नॉलॉजी का उपयोग किया जा रहा है। | 6.080034 | wAf1J05BHs4_segment62.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | पटना में ही शहरी गरीबों को 28 हज़ार पक्के घर टेक्नॉलॉजी के उपयोग से स्वीकृत हुए हैं। | 12.440069 | wAf1J05BHs4_segment63.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | आज सैलरी हो, पेंशन हो, प्रमाण पत्र हो, स्कॉलरशिप हो, सब्सिडी हो, टैक्स हो, ऐसी सैकड़ों सुविधाएं, हर जानकारी आपके फोन पर उपलब्ध हैं, पूरी सरकार आपकी हथेली में है। | 26.640148 | wAf1J05BHs4_segment64.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | बिहार में गांव में खुले 34 हजार कॉमन सर्विस सेंटर्स ये सुविधाएं सामान्य नागरिकों को दे रहे हैं। | 13.180073 | wAf1J05BHs4_segment65.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | आज व्यापार-कारोबार के लिए भी ज्यादातर परमिशन ऑनलाइन कर दी गई है, सिंगल विंडो की सुविधाएं दी जा रही हैं। | 12.880072 | wAf1J05BHs4_segment66.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | अभी सरकार ने एक और योजना शुरू की है जिसे यहां एनडीए सरकार बनने के बाद लागू करने की पूरी तैयारी है। | 11.460064 | wAf1J05BHs4_segment67.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | ये योजना है, स्वामित्व योजना। | 3.920022 | wAf1J05BHs4_segment68.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन टेक्नॉलॉजी से गांवों में ज़मीन की, घरों की, प्रॉपर्टी की मैपिंग हो रही है। | 13.300074 | wAf1J05BHs4_segment69.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | एक बार मैपिंग होने के बाद, लोगों को जमीनों का, घरों का प्रॉपर्टी कार्ड भी दिया जा रहा है। | 10.960061 | wAf1J05BHs4_segment70.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | ये प्रॉपर्टी कार्ड मिलने के बाद आपको अनेक झगड़ों से मुक्ति मिलेगी, बैंकों से कर्ज आसानी से मिलेगा। | 11.640065 | wAf1J05BHs4_segment71.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | साथियो, टेक्नॉलॉजी के माध्यम से कैसे समाज के हर क्षेत्र, हर व्यक्ति को तेजी से लाभ सुनिश्चित होता है, ये कोरोना काल में भी देखने को मिला है। | 17.580098 | wAf1J05BHs4_segment72.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | आप कल्पना कर सकते हैं, अगर मोबाइल को आधार और बैंक खातों से न जोड़ा गया होता, तो इस संकट काल में बिहार की गरीब बहनों के खाते में करोड़ों रुपए सीधे कैसे पहुंच पाते?अगर पीएम किसान सम्मान निधि को टेक्नोलॉजी से न जोड़ा गया होता तो क्या बिहार के किसानों के बैंक खाते में हजारों करोड़ रुपए क्या पहुंच पाते?श्रमिकों, संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों, पेंशनधारकों, ऐसे अनेक साथियों की सीधी मदद अगर ये सब ना होता तो संभव नहीं होती इस कालखंड में। | 56.320313 | wAf1J05BHs4_segment73.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | साथियो, जनधन, आधार, मोबाइल की त्रिशक्ति अगर ना होती तो बिहार के लाखों गरीब परिवारों के हक का राशन पहले की तरह, जो पंद्रह साल पहल होता था, कोई और हड़प लेता। | 20.320113 | wAf1J05BHs4_segment74.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | कोरोना के इस काल में गरीब और मध्यम वर्ग के वो साथी जिन्होंने होम लोन, ऑटो लोन, एजुकेशन लोन, क्रेडिट कार्ड या MSMEs के लिए लोन ले रखा है उनको भी बड़ी राहत दी गई है। | 20.880116 | wAf1J05BHs4_segment75.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | भाई आपका उत्साह मुझे मंजूर है, आपका प्यार मेरे सर-आंखों पर। | 23.160129 | wAf1J05BHs4_segment76.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | मेरे प्यारे भाइयो-बहनो, ऐसे साथी जो पहले नियमित रूप से किश्त चुका रहे थे लेकिन कोरोना के कारण वो ऐसा नहीं कर पाए, उनको ब्याज़ में राहत दी गई है। | 20.780115 | wAf1J05BHs4_segment77.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | ये काम भी टेक्नॉलॉजी के उपयोग से पूरी पारदर्शिता के साथ, तेजी से किया जा रहा है। | 8.700048 | wAf1J05BHs4_segment78.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | भाइयो और बहनो, कुछ देर पहले मैं रविशंकर जी से चर्चा कर रहा था। | 6.780038 | wAf1J05BHs4_segment79.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | उन्होंने भी बड़ी अच्छी जानकारी मुझे दी है। | 3.200018 | wAf1J05BHs4_segment80.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | लॉकडाउन के दौरान जब बैंक या ATM जाना मुश्किल था, तब डाक विभाग ने बिहार के 23 लाख बड़ी आयु के साथियों को घर बैठे बैंक से लेनदेन की सुविधा दी है। | 19.600109 | wAf1J05BHs4_segment81.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | कुछ साल पहले तक भारत में मोबाइल फोन चलाना, इंटरनेट चलाना, सिर्फ साधन संपन्न लोगों का ही विषय माना जाता था। | 11.580064 | wAf1J05BHs4_segment82.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | आज गरीब से गरीब के पास भी, दलित, वंचित, पिछड़ा, समाज के हर वर्ग के युवाओं के पास अपना मोबाइल फोन है। | 12.880072 | wAf1J05BHs4_segment83.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | सिर्फ मोबाइल फोन ही नहीं है, कॉल करना और इंटरनेट चलाना इतना सस्ता है। | 7.980044 | wAf1J05BHs4_segment84.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | ये भी एनडीए सरकार की ही देन है। | 5.160029 | wAf1J05BHs4_segment85.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | भाइयो और बहनो, निरंतर आगे बढ़ना, नए आयाम तय करना ही विकास है। | 11.340063 | wAf1J05BHs4_segment86.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | अब देश के, बिहार के गांवों के करोड़ों साथियों को गांव में तेज इंटरनेट चाहिए। | 10.260057 | wAf1J05BHs4_segment87.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | 1 हजार दिनों के भीतर गांव-गांव ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने का अभियान भी बिहार से ही शुरु हो चुका है। | 17.260096 | wAf1J05BHs4_segment88.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | लक्ष्य ये है कि बिहार के गांव-गांव में ये काम आने वाले कुछ महीनों में ही पूरा कर लिया जाए। | 11.180062 | wAf1J05BHs4_segment89.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | इससे हर गांव में सार्वजनिक वाई-फाई सेवा मिलेगी। | 6.020033 | wAf1J05BHs4_segment90.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | प्राइमरी स्कूल, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर और जीविका दीदियों को एक साल के लिए मुफ्त इंटरनेट सुविधा दी जाएगी। | 13.480075 | wAf1J05BHs4_segment91.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | इससे गांव में बच्चों की पढ़ाई, युवाओं की कमाई और मरीजों की दवाई के लिए अवसर ज्यादा बढ़ेंगे। | 12.240068 | wAf1J05BHs4_segment92.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | भाइयो और बहनो, डिजिटल इंडिया के इस विस्तार से गांव और गरीब को सस्ता और प्रभावी इलाज देना भी आसान होगा और अस्पतालों में होने वाली परेशानियां भी कम होंगी। | 17.200096 | wAf1J05BHs4_segment93.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | टेलिमेडिसिन के माध्यम से घर-घर इलाज पहुंचाना आने वाले दिनों में संभव होगा। | 8.760049 | wAf1J05BHs4_segment94.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | टेक्नॉलॉजी का उपयोग करते हुए अब नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन भी शुरु किया जा रहा है। | 8.660048 | wAf1J05BHs4_segment95.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | इसके तहत बिहार के सभी नागरिकों का हेल्थ रिकॉर्ड बनेगा। | 5.600031 | wAf1J05BHs4_segment96.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | इससे गरीब को, मध्यम वर्ग के साथियों को अस्पतालों में लंबी कतारों में खड़ा होने की जरूरत नहीं रहेगी। | 8.480047 | wAf1J05BHs4_segment97.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | इससे डॉक्टरों की, अस्पतालों की पारदर्शिता बढ़ेगी और गरीब, मध्यम वर्ग को होने वाली परेशानी इससे कम होने वाली है। | 11.000061 | wAf1J05BHs4_segment98.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | आयुष्मान भारत, जन औषधि केंद्र और AIIMS जैसे आधुनिक मेडिकल संस्थानों के बाद इस योजना का भी बिहार के सामान्य नागरिकों को बहुत लाभ होगा। | 14.880083 | wAf1J05BHs4_segment99.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | साथियो, केंद्र की ऐसी अनेक लाभकारी और जनहित की योजनाओं का बिहार को तेजी से लाभ मिले इसके लिए नितीश जी के नेतृत्व में यहां NDA को जिताना बहुत जरूरी है। | 15.780088 | wAf1J05BHs4_segment100.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | अगर अटकाने, लटकाने और भटकाने वाले लोगों को, जंगलराज वालों को जरा भी अवसर मिलेगा तो जमीन पर इन योजनाओं को पहुंचाने में शायद मुश्किल हो जाएगा असंभव हो जाएगा। | 19.300107 | wAf1J05BHs4_segment101.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | आप याद रखिए, बिहार के सामने आज दो बड़े खतरे हैं। | 6.620037 | wAf1J05BHs4_segment102.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | एक खतरा जो पूरी दुनिया के सामने है, उससे बिहार अछूता नहीं रह सकता है, पूरी मानवजाति के सामने खतरा है और वो है कोरोना का खतरा, जो आपके परिवार को बीमार कर सकता है। | 18.960105 | wAf1J05BHs4_segment103.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | दूसरा खतरा, बिहार को बीमार करने वाली ताकतों से है। | 7.040039 | wAf1J05BHs4_segment104.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | अपने परिवार को, अपने बिहार को बचाने के लिए, बिहार को स्वस्थ और सशक्त बनाने के लिए आपका वोट इस बार भी एनडीए को ही मिलना चाहिए, ये मेरी आपसे प्रार्थना है। | 18.560103 | wAf1J05BHs4_segment105.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | आपका जैसे मास्क पहनने से, दो गज की दूरी रखने से आप अपने आप को और अपने परिवार को बीमारी से बचा सकते हैं, वैसे ही आप अपने एक वोट से बिहार को बीमार बनाने से बचा सकते हैं। | 31.680176 | wAf1J05BHs4_segment106.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | मेरे प्यारे भाइयो-बहनो, जब मैं एनडीए की बात करता हूं, इसका मेरा सीधा-सीधा मतलब है, भाजपा, जेडीयू, हम पार्टी और VIP इन चारों दलों के हर उम्मीदवार को भारी मतों से जिताना है। | 27.340152 | wAf1J05BHs4_segment107.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | इसी आग्रह के साथ फिर से आपका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। | 8.000044 | wAf1J05BHs4_segment108.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | मेरे साथ पूरी ताकत से बोलिए। | 38.920216 | wAf1J05BHs4_segment109.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | भारत माता की जय, भारत माता की जय, भारत माता की जय, बहुत-बहुत धन्यवाद। | 75.160417 | wAf1J05BHs4_segment110.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | कार्यक्रम में उपस्थित सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति श्री N.V रमन्ना जी, जस्टिस श्री U.U ललित जी, जस्टिस श्री D.Y चंद्रचूड़ जी, केंद्र सरकार में मेरे सहयोगी और देश के कानून मंत्री श्री किरन जी, सुप्रीम कोर्ट के Hon’ble Judges, हमारे साथी राज्यमंत्री श्रीमान S.P बघेल जी, हाई कोर्ट के Hon'ble Judges, डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेस अथॉरिटीज़ के चेयरमैन और सेक्रेटरीज़, सभी सम्मानीय अतिथिगण, देवियों और सज्जनों! भारत की न्याय व्यवस्था का नेतृत्व कर रहे आप सभी के बीच आना हमेशा एक सुखद अनुभव होता है, लेकिन बोलना जरा कठिन होता है। | 74.161267 | 0yfrcjoPerk_segment0.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | District Legal Services Authorities के चेयरमैन और सेक्रेटरीज़ की ये इस तरह की पहली नेशनल मीटिंग है और मैं मानता हूं कि एक अच्छी शुभ शुरूआत है, मतलब ये आगे भी चलेगा। | 26.800458 | 0yfrcjoPerk_segment1.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | आपने इस तरह के आयोजन के लिए जो समय चुना है, ये समय भी सटीक भी है और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भी है। | 22.80039 | 0yfrcjoPerk_segment2.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | आज से कुछ ही दिन बाद देश अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है। | 10.440178 | 0yfrcjoPerk_segment3.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | ये समय हमारी आजादी के अमृतकाल का समय है। | 7.02012 | 0yfrcjoPerk_segment4.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | ये समय उन संकल्पों का है जो अगले 25 वर्षों में देश को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। | 12.28021 | 0yfrcjoPerk_segment5.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | देश की इस अमृतयात्रा में Ease of Doing Business और Ease of Living की तरह ही Ease of Justice भी उतना ही जरूरी है। | 15.000256 | 0yfrcjoPerk_segment6.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | National Legal Services Authority और सभी District Legal Services Authorities इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। | 16.440281 | 0yfrcjoPerk_segment7.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | मैं इस आयोजन के लिए विशेष करके ललित जी को और आप सबको बहुत-बहुत बधाई भी देता हूं, बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूँ। | 16.180276 | 0yfrcjoPerk_segment8.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | साथियों, हमारे यहाँ न्याय की संकल्पना में कहा गया है- अंगेन गात्रं नयनेन वक्त्रं, न्यायेन राज्यं लवणेन भोज्यम्॥ अर्थात्, जैसे विभिन्न अंगों से शरीर की, आँखों से चेहरे की और नमक से खाने की सार्थकता पूरी होती है, वैसे ही देश के लिए न्याय भी उतना ही महत्वपूर्ण है। | 45.400776 | 0yfrcjoPerk_segment9.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | आप सब यहाँ संविधान के experts और जानकार हैं। | 10.400178 | 0yfrcjoPerk_segment10.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | हमारे संविधान का article 39A, जोकि Directive Principles of State Policy के अंतर्गत आता है, उसने Legal Aid को बहुत प्राथमिकता दी है। | 13.160225 | 0yfrcjoPerk_segment11.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | इसका महत्व हम देश में लोगों के भरोसे से देख सकते हैं। | 6.980119 | 0yfrcjoPerk_segment12.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | हमारे यहाँ सामान्य से सामान्य मानवी को ये विश्वास होता है कि अगर कोई नहीं सुनेगा, तो अदालत के दरवाजे खुले हैं। | 18.840322 | 0yfrcjoPerk_segment13.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | न्याय का ये भरोसा हर देशवासी को ये एहसास दिलाता है कि देश की व्यवस्थाएं उसके अधिकारों की रक्षा कर रही हैं। | 19.360331 | 0yfrcjoPerk_segment14.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | इसी सोच के साथ देश ने National Legal Services Authority, इसकी स्थापना भी की थी ताकि कमजोर से कमजोर व्यक्ति को भी न्याय का अधिकार मिल सके। | 18.960324 | 0yfrcjoPerk_segment15.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | विशेष रूप से, हमारी District Legal Services Authorities, हमारे Legal Aid सिस्टम के Building Blocks की तरह हैं। | 9.880169 | 0yfrcjoPerk_segment16.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | साथियों, आप सभी जानते हैं कि किसी भी समाज के लिए Judicial system का access जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी justice delivery भी है। | 16.080275 | 0yfrcjoPerk_segment17.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | इसमें एक अहम योगदान judicial infrastructure का भी होता है। | 7.760133 | 0yfrcjoPerk_segment18.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | पिछले आठ वर्षों में देश के judicial infrastructure को मजबूत करने के लिए तेज गति से काम हुआ है। | 10.780184 | 0yfrcjoPerk_segment19.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | Judicial infrastructure को आधुनिक बनाने के लिए 9 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। | 8.160139 | 0yfrcjoPerk_segment20.mp3 | 0yfrcjoPerk |