audio
dict | transcription
stringlengths 0
29.8k
| duration
float64 0.04
2.43k
| segment_name
stringlengths 24
26
| video_id
stringclasses 489
values |
---|---|---|---|---|
null | बहुत बड़ी मात्रा में इंजीनियरिंग के students आए थे और मिशन तक मेरे साथ काम करने को खड़े हो गए थे। | 6.700058 | -GDYljOu5-o_segment105.mp3 | -GDYljOu5-o |
null | आज मैं देश की Legal fraternity को, खासकर के मेरे वकील मित्रों से आग्रह कर रहा हूं ये जो pro-bono की क्रमश: हमने एक App तैयार किया है आप अपने आप को register करवाइए किसी गरीब को मदद चाहिए तो मैं गरीब के लिए मुफ्त में तैयार हूं। | 22.760195 | -GDYljOu5-o_segment106.mp3 | -GDYljOu5-o |
null | एक पूरा देश में movement खड़ा हो गरीबों को legal help करने के लिए हम आगे आएं। | 10.640091 | -GDYljOu5-o_segment107.mp3 | -GDYljOu5-o |
null | और ये एक technology का कमाल है कि ये pro-bono के द्वारा व्यवस्था खड़ी की गई हैं। | 8.500073 | -GDYljOu5-o_segment108.mp3 | -GDYljOu5-o |
null | Technology से आप उसमें register कर सकते है, technology के माध्यम से जो requirement वाला है वो आ सकता है, या हमारे छोटे-मोटे organization हैं उनके द्वारा link up कर सकते हैं, लेकिन एक नया initiative अगर मेरे देश के गरीब, विधवा रिटायर टीचर वो जाकर के कतार में खड़ी रहकर के गैस सेलेंडर की सब्सिडी surrender कर सकती हैं, मेरे देश का Gynecologist doctor नौ तारीख को गरीब मां की सेवा करने को तत्पर रहता है, मेरे देश का नौजवान आपदा के समय अपने इंजीनियरिंग skill को लगा देने के लिए तैयार होता है, मेरे देश के IT का professional मैं उसको कहूं कि 36 घंटे खाये-पिये बिना एक छत के नीचे आ जाओ और देश की समस्याओं के समाधान के लिए कोई रास्ते निकालनें आ जाओ और 42 thousand नौजवान 36 घंटें के लिए 400 समस्याओं के समाधान के लिए रास्ता खोजते हैं, मुझे विश्वास है मेरे देश के वकील भी मेरे के गरीबों की मदद करने के लिए इस technology के माध्यम से आगे आएगे, और देश का भविष्य बदलने के लिए काम आएगें। | 65.960566 | -GDYljOu5-o_segment109.mp3 | -GDYljOu5-o |
null | इसी अपेक्षा के साथ ये जो नया काम आपने शुरू किया है, खान्विलकर जी को मैं बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं, बधाई देता हूं चीफ साहब का मैं बहुत अभिनंदन करता हूं। | 9.34008 | -GDYljOu5-o_segment110.mp3 | -GDYljOu5-o |
null | मैं मानता हूं Digital India की दिशा में, न्याययिक व्यवस्था में technology का आना अपने आप में बहुत सेवा करेगा। | 9.36008 | -GDYljOu5-o_segment111.mp3 | -GDYljOu5-o |
null | बहुत-बहुत धन्यवाद। | 2.28002 | -GDYljOu5-o_segment112.mp3 | -GDYljOu5-o |
null | 2.860025 | -GDYljOu5-o_segment113.mp3 | -GDYljOu5-o |
|
null | केन्या के राष्ट्रपति, महामहिम उहुरु केन्याता; कैबिनेट सचिव; विभिन्न मंडलो और वाणिज्य एवं उद्योग संघों के अध्यक्ष; केन्या और भारत के व्यापार जगत के मित्रों; देवियों और सज्जनों! प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली केन्या यात्रा से मैं प्रसन्न हूं। | 6.660112 | 980aSDsCwB4_segment0.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | केन्या सामान्य रूप से भारतीयों और विशेष रूप से गुजरातियों का दूसरा घर है। | 1.820031 | 980aSDsCwB4_segment1.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | इस परिप्रेक्ष्य में इस महान देश की यात्रा करने में मैंने देरी कर दी है। | 1.540026 | 980aSDsCwB4_segment2.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | करीब 35 वर्ष की लंबी अवधि के बाद भारतीय प्रधानमंत्री की यह यात्रा हुई है। | 1.860031 | 980aSDsCwB4_segment3.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | हालांकि व्यक्तिगत स्तर पर मैंने केन्या के साथ संबंध कायम रखे हैं। | 1.440024 | 980aSDsCwB4_segment4.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर मैंने 2008 में केन्या की यात्रा की थी। | 1.420024 | 980aSDsCwB4_segment5.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | हमने गुजरात में यहां के प्रतिनिधिमंडलों का भी स्वागत किया। | 1.380023 | 980aSDsCwB4_segment6.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | सर्वप्रथम स्वतंत्रता के बाद यहां के समग्र विकास और स्थिरता के लिए मैं केन्या के लोगों और यहां के नेतृत्व को बधाई देता हूं। | 2.660045 | 980aSDsCwB4_segment7.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | केन्या की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे की सुविधा से यह देश इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण बना है। | 2.280038 | 980aSDsCwB4_segment8.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | यह इकलौता विकासशील देश है जहां संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के मुख्यालय है। | 1.820031 | 980aSDsCwB4_segment9.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | मित्रों! भारत और केन्या के बीच अति विशेष संबंध है। | 1.100019 | 980aSDsCwB4_segment10.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | • 19वीं और 20वीं सदी में रेलवे के निर्माण के लिए हजारों भारतीयों को यहां लाया गया। | 1.840031 | 980aSDsCwB4_segment11.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | • उपनिवेशवाद के खिलाफ संघर्ष में महात्मा गांधी प्रेरणा स्रोत रहे हैं। | 1.700029 | 980aSDsCwB4_segment12.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | • 1953 से केन्या में भारतीय बैंक कार्यरत है। | 0.860014 | 980aSDsCwB4_segment13.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | • कैरीचो के प्रसिद्ध चाय बागानों की पहली कलम हमारे असम की है। | 1.480025 | 980aSDsCwB4_segment14.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | • केन्या के निष्ठावान नागरिक होने के अलावा यहां आने वाले पर्यटकों में से भारतीय तीसरे स्थान पर है। | 2.580043 | 980aSDsCwB4_segment15.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | • आपके विद्वान और छात्र रहने, सीखने और कार्य करने के लिए भारत को बहुत सुविधाजनक स्थान मानते है। | 2.40004 | 980aSDsCwB4_segment16.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | • इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि स्वाहिली भाषा के कई शब्दों का मूल भारतीय भाषा है। | 2.140036 | 980aSDsCwB4_segment17.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | • हिंद महासागर पर दोनों देशों के बीच लंबे समय से समुद्रीय संबंध है। | 1.520026 | 980aSDsCwB4_segment18.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | • कई भारतीय कंपनियों ने संपूर्ण पूर्व अफ्रीका में कार्य करने के लिए केन्या को अपना आधार बनाया है। | 31.120524 | 980aSDsCwB4_segment19.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | राष्ट्रपति महोदय, मैं जानता हूं कि आपकी सरकार ने दैनिक जीवन में सौर ऊर्जा के उपयोग पर काफी बल दिया है। | 38.440648 | 980aSDsCwB4_segment20.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | हम भी एक महत्वकांक्षी नवीकरणीय ऊर्जा कार्यक्रम पर कार्य कर रहे हैं। | 27.260459 | 980aSDsCwB4_segment21.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | सौभाग्य से भारत और केन्या के पास पर्याप्त सौर विकिरण उपलब्ध है। | 22.980387 | 980aSDsCwB4_segment22.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | सौर ऊर्जा ग्लोबल वार्मिंग की समस्या का असल समाधान है। | 19.58033 | 980aSDsCwB4_segment23.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | दूरदराज के गांव और बस्तियों में बिजली उपलब्ध कराने के लिए यह बढि़या रणनीति है। | 59.361 | 980aSDsCwB4_segment24.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | हम अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के अंतर्गत इस दिशा में मिलकर काम करना चाहते है। | 18.320309 | 980aSDsCwB4_segment25.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | इसी तरह, स्वास्थ्य क्षेत्र दोनों पक्षों के लिए अति रूचि का एक अन्य क्षेत्र है। | 24.260409 | 980aSDsCwB4_segment26.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | हमें खुशी हैं कि केन्या के हजारों मरीज भारत में सफल इलाज करवाकर लौटते हैं। | 22.280375 | 980aSDsCwB4_segment27.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | मैं समझता हूं कि केन्या चिकित्सा के क्षेत्र में भारतीय अनुभव का अनुसरण कर इस क्षेत्र में बड़ा चिकित्सा केंद्र बनना चाहता है। | 48.520818 | 980aSDsCwB4_segment28.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | इस प्रक्रिया में आपका समर्थन कर हमें प्रसन्नता होगी। | 6.020101 | 980aSDsCwB4_segment29.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | हमारे गहरे संबंधों और सहयोग की क्षमता के ये कुछेक सूचक है। | 24.580414 | 980aSDsCwB4_segment30.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | मित्रो! • अतीत के हमारे हालात एक समान है; • वर्तमान की हमारी समस्याएं एक समान है; • हमारे शत्रु भी एक समान ही है; • पहले उपनिवेशवाद था; • अब गरीबी है। | 38.420647 | 980aSDsCwB4_segment31.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | इसलिए जिस प्रकार अतीत में हमने एक साथ मिलकर कार्य किया था उसी तरह अब भी हमें मिलकर कार्य करना होगा। | 38.740653 | 980aSDsCwB4_segment32.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | केन्या की तरह ही भारत भी एक युवा देश है। | 8.740147 | 980aSDsCwB4_segment33.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | अफ्रीका में आपके कर्मियों की बड़ी मांग है, इसी प्रकार संपूर्ण विश्व में भारतीय कर्मियों की मांग है। | 11.340191 | 980aSDsCwB4_segment34.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | पूरी दुनिया में अपनी सेवाएं दे सकने वाली इस मानव पूंजी को विकसित और प्रशिक्षित करने के लिए हम एक साथ मिलकर बहुत कुछ कर सकते है। | 14.180239 | 980aSDsCwB4_segment35.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। | 12.48021 | 980aSDsCwB4_segment36.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | न केवल हमारी वृद्धि दर उच्च है बल्कि हम विभिन्न वैश्विक संकेतकों पर भी ऊपर आ रहे हैं। | 7.180121 | 980aSDsCwB4_segment37.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | • विश्व बैंक द्वारा कारोबार करने में सुगमता पर ताजा वैश्विक रैंकिंग में हम 12 अंक ऊपर आये है। | 26.580448 | 980aSDsCwB4_segment38.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | • विश्व आर्थिक मंच के वैश्विक प्रतिस्पर्धी सूचंकाक में भारत 16वें स्थान पर पहुंच गया है। | 19.540329 | 980aSDsCwB4_segment39.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | मित्रो! पिछले दो वर्षों में भारत में काफी बदलाव आया है। | 13.220223 | 980aSDsCwB4_segment40.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | अब हम प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य हैं। | 12.980219 | 980aSDsCwB4_segment41.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | वर्ष 2015 में हमें अब तक का सबसे अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त हुआ है और आपके लिए अच्छी खबर यह है कि भारत केन्या का सबसे बढ़ा व्यापारिक साझेदार है। | 42.640719 | 980aSDsCwB4_segment42.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | भारत यहां निवेश करने वाला दूसरा सबसे बड़ा निवेशक भी है। | 9.540161 | 980aSDsCwB4_segment43.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | हमारे बीच व्यापार में असंतुलन को दूर कर हमें खुशी होगी। | 5.34009 | 980aSDsCwB4_segment44.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | केन्या में हमारे निवेश के स्तर को भी बढ़ाकर हमें प्रसन्नता होगी। | 8.360141 | 980aSDsCwB4_segment45.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | मैं यहां के लोगों और केन्या की सरकार को आश्वासन देता हूं कि भारत आपके साथ है। | 14.480244 | 980aSDsCwB4_segment46.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | हमारी मित्रता केवल लाभदायक है। | 4.200071 | 980aSDsCwB4_segment47.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | चाहे वह भारत में केन्या के छात्र हो या केन्या में भारतीय पेशेवर, दोनों को चमकना ही चाहिए। | 8.860149 | 980aSDsCwB4_segment48.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | चाहे वह खान, खनिज या मशीन हो; सभी लाभदायक क्षेत्र हैं। | 10.000169 | 980aSDsCwB4_segment49.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | हमें संयुक्त रूप से अवसरों को तलाशना चाहिए। | 15.40026 | 980aSDsCwB4_segment50.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | इस बैठक सहित मेरी यात्रा के दौरान की गई विभिन्न पहल इस दिशा में उठाए गए कदम है। | 12.560212 | 980aSDsCwB4_segment51.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | मित्रो! मैं केन्या को आश्वासन देता हूं कि भारत हमेशा आपकी प्रक्रियाओं को मजबूत करने और आपके संसाधनों को समृद्ध बनाने के लिए कार्य करेगा। | 13.940235 | 980aSDsCwB4_segment52.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | आप जानते होंगे कि हमने ‘मेक इन इंडिया’ अभियान शुरू किया है। | 6.400108 | 980aSDsCwB4_segment53.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए; इसी प्रकार आपने ‘मेक इट केन्या’ शुरू किया है; कारोबार और छुट्टी के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए; वास्तव में ये दोनों एक दूसरे के पूरक बन सकते है। | 20.220341 | 980aSDsCwB4_segment54.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | चूंकि हमारी प्रतिबद्धता है, लोगों के भविष्य निर्माण के लिए; और काफी हद तक लोग वही हैं; इस राष्ट्र की नींव भारतीयों के पसीने से मजबूत हुई हैं; भारतीय रक्त से इसकी आजादी की पंख रंगे हैं; इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि चाहे यह मेक इट केन्या हो या मेक इन इंडिया। | 26.460446 | 980aSDsCwB4_segment55.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | और मित्रो! मेक इट केन्या के लिए हमारी प्रतिबद्धता दर्शाने के रूप में; केन्या में कारोबार करने पर हमने एक मार्गदर्शन पुस्तक छापी है इसमें भारतीय निवेशकों यहां निवेश करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया है। | 4.540077 | 980aSDsCwB4_segment56.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | केन्या के महामहिम राष्ट्रपति को यह पुस्तक भेंट करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है। | 1.840031 | 980aSDsCwB4_segment57.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | धन्यवाद! India and Kenya: a very special relationship. pic.twitter.com/4AejrdoycX I must compliment the people and leadership of Kenya for overall development and stability since independence: PM @narendramodi Renewable energy for a better planet. pic.twitter.com/ymKOUk29mU Cooperation in healthcare, highlighted by PM @narendramodi in his speech. pic.twitter.com/n1Ar3IJf6B Bettering trade and investment ties. @narendramodi @UKenyatta @PresidentKE pic.twitter.com/5XFEcnw5Qx A win-win friendship, says PM @narendramodi on India-Kenya ties. pic.twitter.com/Jnoj240F3Z | 10.880183 | 980aSDsCwB4_segment58.mp3 | 980aSDsCwB4 |
null | भारत माता की जय, भारत माता की जय। | 69.460386 | wAf1J05BHs4_segment0.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | महान पाटलिपुत्र के ई ज्ञान-विज्ञान, शौर्य-पराक्रमी, वैभवशाली भूमि के प्रणाम करीत हैयो !महान सम्राट अशोक, विश्व गुरु चाणक्य, महान गणितज्ञ आर्यभट्ट और गुरु गोबिंद सिंह के ई गौरवशाली धरती पर अपने सब के अभिनंदन करीत ही !बिहार के मुख्यमंत्री और भावी मुख्यमंत्री मेरे मित्र श्रीमान नितीश कुमार जी, केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में मेरे साथी श्री रवि शंकर प्रसाद जी, राज्य मंत्रिमंडल के अन्य साथी, सांसद श्रीमान रामकृपाल यादव जी, पूर्व सासंद डॉ. सी.पी. ठाकुर जी, मंच पर विराजमान सभी सांसदगण, सभी पार्टियों के नेतागण और मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, पटना, नालंदा और दूसरे जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों से पधारे आप सभी साथियों और जो हजारों साथी डिजिटल माध्यम से जुड़े हैं, सभी को मेरा आदरपूर्वक प्रणाम !हर बार की भांति इस बार भी आपका स्नेह और आपका जोश इस मैदान में ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में संदेश दे रहा है, पूरे देश में संदेश दे रहा है। | 586.223255 | wAf1J05BHs4_segment1.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | मेरा आज दूसरी बार बिहार आना हुआ है। | 23.50013 | wAf1J05BHs4_segment2.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | मैं जहां गया ऐसा ही अद्भुत नजारा, ऐसा ही उमंग, ऐसा ही दृढ़निश्चय मैं बिहार के लोगों में देख रहा हूं और इसलिए मैं बिहार की जनता का सर झुकाकर वंदन करता हूं। | 229.961277 | wAf1J05BHs4_segment3.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | भाइयो और बहनो, बीते डेढ़ दशकों में नितीश जी की अगुवाई में बिहार ने कुशासन से सुशासन की तरफ कदम मजबूती से बढ़ाए हैं। | 124.440691 | wAf1J05BHs4_segment4.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | NDA सरकार के प्रयासों के कारण बिहार ने, असुविधा से सुविधा की ओर, अंधेरे से उजाले की ओर, अविश्वास से विश्वास की ओर, अपहरण उद्योग से अवसरों की ओर का एक लंबा सफर तय किया है। | 31.200173 | wAf1J05BHs4_segment5.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | लेकिन सुशासन और विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। | 10.88006 | wAf1J05BHs4_segment6.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | जब एक सुविधा सामान्य जन तक पहुंचती है तो फिर उससे भी ऊपर की सुविधा के लिए, आकांक्षा बढ़ती है। | 13.700076 | wAf1J05BHs4_segment7.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | बीते सालों में देश और बिहार की, बिहार के युवाओं की यही आकांक्षा और अपेक्षा बढ़ी है। | 17.300096 | wAf1J05BHs4_segment8.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | जो कभी वंचित था, अभाव में था, निराश था, वो अब आकांक्षी बन गया है। | 14.38008 | wAf1J05BHs4_segment9.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | ये बिहार की और NDA सरकार की बहुत बड़ी कामयाबी है और इसके लिए मैं नितीश जी को बधाई देता हूं। | 13.740076 | wAf1J05BHs4_segment10.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | भाइयो और बहनो, अटल जी कभी कहते थे कि बिहार में बिजली की परिभाषा ये है कि जो आती कम है, जाती ज्यादा है। | 16.28009 | wAf1J05BHs4_segment11.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | लालटेन काल का अंधेरा अब छंट चुका है, लेकिन बिहार की आकांक्षा अब लगातार बिजली, LED बल्ब की है। | 16.720093 | wAf1J05BHs4_segment12.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | पहले अस्पताल में एक डॉक्टर का मिलना मुश्किल था, अब जगह-जगह मेडिकल कॉलेज और AIIMS जैसी सुविधाओं की आकांक्षा है। | 16.000089 | wAf1J05BHs4_segment13.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | पहले गांव-गांव में मांग थी कि किसी तरह खड़ंजा बिछ जाए, अब हर मौसम में बनी रहने वाली चौड़ी सड़कों की आकांक्षा है। | 16.600092 | wAf1J05BHs4_segment14.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | पहले सामान्य रेलवे स्टेशन भी एक सपना थे। | 4.420025 | wAf1J05BHs4_segment15.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | अब स्टेशन तो आधुनिक सुविधाओं से जुड़ ही रहे हैं, नए-नए रेल रूट शुरू किए जाएं इसकी भी आकांक्षा है। | 10.74006 | wAf1J05BHs4_segment16.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | भाइयो और बहनो, बिहार के गरीब की आकांक्षा, बिहार के मध्यम वर्ग की ये आकांक्षा कौन पूरी कर सकता है? वो लोग जिन्होंने बिहार को बीमार बनाया, बिहार को लूटा, क्या वो ये काम कर सकते हैं?जिन लोगों ने सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचा, बिहार के एक-एक व्यक्ति के साथ अन्याय किया, दलितों, पिछड़ों, वंचितों का हक भी हड़प लिया, क्या वो लोग बिहार की उम्मीदों को समझ भी पाएंगे? साथियो, आज बिहार जो चाहता है, बिहार के लोग जो चाहते हैं, वो एनडीए के लिए संकल्प-पत्र की तरह है शपथ-पत्र की तरह है। | 72.480402 | wAf1J05BHs4_segment17.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | आज बिहार के शहरों को बिहटा जैसा नया और आधुनिक एयरपोर्ट चाहिए। | 9.320052 | wAf1J05BHs4_segment18.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | पहले महात्मा गांधी सेतु की स्थिति सुधारने की मांग होती थी, अब पूरे राज्य में ऐसी सुविधाओं की मांग होती है। | 12.000067 | wAf1J05BHs4_segment19.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | पहले गंगा जी की स्वच्छता एक बहुत बड़ा विषय था, अब गंगा जी का पानी तो साफ हुआ ही है, यहां पटना में रिवर फ्रंट भी बन चुका है। | 13.900077 | wAf1J05BHs4_segment20.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | हाल में जो सरकार ने मिशन डॉल्फिन शुरू करने का फैसला किया है, ये मिशन डॉल्फिन के कारण उसका सबसे बड़ा लाभ गंगा के इस पाट पर होने वाला है, पटना और आस-पास के लोग उसके कारण बहुत रोजी-रोटी कमाने वाले हैं, सैकड़ों करोड़ रुपए का खर्च होने वाला है। | 29.000161 | wAf1J05BHs4_segment21.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | साथियो, पहले पटना में रिंग रोड की मांग होती थी। | 6.940039 | wAf1J05BHs4_segment22.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | रिंग रोड बनी तो फिर मेट्रो की मांग तेज हुई। | 5.260029 | wAf1J05BHs4_segment23.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | आज पटना मेट्रो पर काम चल रहा है तो दूसरे शहरों में भी ऐसी ही सुविधा की अपेक्षाएं बढ़ी हैं। | 8.260046 | wAf1J05BHs4_segment24.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | आज पटना सहित बिहार के सभी शहरों में सड़क, पानी और सीवर जैसे बुनियादी मुद्दों पर तेज गति से काम किया जा रहा है। | 17.680098 | wAf1J05BHs4_segment25.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | गंगा जी में गिरने वाले गंदे नालों का पानी ट्रीट करने के लिए, साफ करने के लिए आधुनिक ट्रीटमेंट प्लांट भी लग रहे हैं। | 14.600081 | wAf1J05BHs4_segment26.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | गंगा जी के घाटों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, घाटों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। | 10.640059 | wAf1J05BHs4_segment27.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | साथियो, एक समय था जब पासपोर्ट बनवाने के लिए पटना आने के सिवाय कोई चारा नहीं था। | 12.220068 | wAf1J05BHs4_segment28.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | अब बिहार में 33 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खुल चुके हैं। | 9.380052 | wAf1J05BHs4_segment29.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | अब पासपोर्ट बनवाना और आसान हुआ है और ये मांग भी बढ़ी है कि और शहरों में भी ऐसे सेंटर खोले जाएं। | 12.68007 | wAf1J05BHs4_segment30.mp3 | wAf1J05BHs4 |
null | भाइयो और बहनो, बिहार के लोगों की इन अपेक्षाओं की पूर्ति अगर कोई कर सकता है तो आप को भी भरोसा है देश को भी भरोसा है, ये सिर्फ और सिर्फ एनडीए कर सकता है। | 19.340107 | wAf1J05BHs4_segment31.mp3 | wAf1J05BHs4 |