audio
dict
transcription
stringlengths
0
29.8k
duration
float64
0.04
2.43k
segment_name
stringlengths
24
26
video_id
stringclasses
489 values
null
जिस घर के अंदर गैस का चूल्हा नहीं था, उस मां को गैस का चूल्हा दे दिया क्योंकि मेरी जात गरीब की है।
10.16006
j_FkN_uKmjE_segment53.mp3
j_FkN_uKmjE
null
जिस किसान के पास बारिश के पहले पैसे नहीं होते थे, बीज लाने के पैसे नहीं होते थे उस गरीब किसान के खाते में रुपए जमा कर दिए क्योंकि मेरी जात उस गरीब किसान की जात है।
19.640115
j_FkN_uKmjE_segment54.mp3
j_FkN_uKmjE
null
भाइयो और बहनो, इन्होंने डरपोक, मजबूर सरकारें दिल्ली में चलाई हैं, जो आतंकवादियों और पाकिस्तान को जवाब ही नहीं दे सकती थीं।
19.680116
j_FkN_uKmjE_segment55.mp3
j_FkN_uKmjE
null
यही कारण है की इनके राज में यूपी समेत पूरे देश में बम धमाके होते थे और पाकिस्तान सिर पर चढ़ा रहता था।
18.600109
j_FkN_uKmjE_segment56.mp3
j_FkN_uKmjE
null
आज आपके इस चौकीदार ने चुपचाप बैठ कर मार खाने की नीति को बदल दिया है।
18.68011
j_FkN_uKmjE_segment57.mp3
j_FkN_uKmjE
null
अब हिंदुस्तान मार नहीं खाएगा, अब हिंदुस्तान नहीं गिड़गिड़ाएगा, अब हिंदुस्तान नहीं रोएगा, अब ये नया भारत है।
14.280084
j_FkN_uKmjE_segment58.mp3
j_FkN_uKmjE
null
अब भारत आतंकियों के घर में घुसकर के मारता है, घर में घुसकर के मारता है।
22.300131
j_FkN_uKmjE_segment59.mp3
j_FkN_uKmjE
null
साथियो, यही स्थिति नक्सलवाद की थी।
8.380049
j_FkN_uKmjE_segment60.mp3
j_FkN_uKmjE
null
इस पूरे क्षेत्र में कैसे आपको नक्सलियों के खौफ में जीना पड़ता था।
10.320061
j_FkN_uKmjE_segment61.mp3
j_FkN_uKmjE
null
वो दिन भी याद रखने जरूरी हैं।
4.680027
j_FkN_uKmjE_segment62.mp3
j_FkN_uKmjE
null
बीते 5 वर्षों में नक्सलवाद को हमने देश के एक बहुत छोटे हिस्से तक समेट के रख दिया हैं।
13.780081
j_FkN_uKmjE_segment63.mp3
j_FkN_uKmjE
null
साथियो, महामिलावटियों का एक ही सिद्धांत है- जहां वोट नहीं, वहां विकास नहीं।
14.560085
j_FkN_uKmjE_segment64.mp3
j_FkN_uKmjE
null
यही पाप किया है उन लोगों ने।
3.200019
j_FkN_uKmjE_segment65.mp3
j_FkN_uKmjE
null
क्या इस देश के गरीब का विकास में हक है कि नहीं है? घर बनता है तो गरीब को मिलना चाहिए कि नहीं मिलना चाहिए? क्या उसकी जाति देखी जाएगी क्या? बिजली देनी चाहिए कि नहीं देनी चाहिए? क्या गरीब के बच्चों की पढ़ाई होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए? क्या कभी गरीब बीमार है तो दवाई मिलनी चाहिए कि नहीं मिलनी चाहिए? ये गरीब की जाति का आदमी आज बैठा है गरीबी से आया हुआ है और गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए आज मैं आपका सेवक बन के काम कर रहा हूं।
40.380237
j_FkN_uKmjE_segment66.mp3
j_FkN_uKmjE
null
आपके इस सेवक ने भाइयो बहनो, चाहे आतंकवाद हो, नक्सलवाद हो आपके इस सेवक ने राजनीति की इस सोच को बदलने का भरपूर प्रयास किया है।
20.040118
j_FkN_uKmjE_segment67.mp3
j_FkN_uKmjE
null
सबका साथ-सबका विकास यानी हर व्यक्ति का और हर क्षेत्र का विकास, हर इलाके में विकास पहुंचे, गांव-गांव के भी दूर-दूर के इलाकों में भी विकास पहुंचे, इस निष्ठा के साथ मैं 24सों घंटे आपकी सेवा में लगा रहता हूं।
30.520179
j_FkN_uKmjE_segment68.mp3
j_FkN_uKmjE
null
विशेष तौर पर पूर्वांचल और पूर्वी भारत को हम भारत के विकास की चर्चा में हम पहली बार लाए हैं।
16.800099
j_FkN_uKmjE_segment69.mp3
j_FkN_uKmjE
null
इसके पहले 70 साल हो गए किसी ने पूछा नहीं है।
5.820034
j_FkN_uKmjE_segment70.mp3
j_FkN_uKmjE
null
आज पूर्वांचल के लिए एक्सप्रेस वे बन रहे हैं, रेल कनेक्टिविटी संस्तृत हुई है, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं तैयार हो रही हैं, इंफ्रास्ट्रक्चर का यही काम यहां पर्यटन को बढ़ाने वाला है, यहां उद्योगों के लिए रास्ता खोलने वाला है।
24.220142
j_FkN_uKmjE_segment71.mp3
j_FkN_uKmjE
null
साथियो, सपा-बसपा वालों ने हमेशा पूरे सोनभद्र को भ्रष्टाचार और अनदेखी का शिकार बनाया है।
13.940082
j_FkN_uKmjE_segment72.mp3
j_FkN_uKmjE
null
इन लोगों ने यहां की संपदा में लूट-खसोट को अपनी नीति का हिस्सा बनाया था।
9.940058
j_FkN_uKmjE_segment73.mp3
j_FkN_uKmjE
null
अब योगी जी की सरकार इस पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश कर रही है।
8.620051
j_FkN_uKmjE_segment74.mp3
j_FkN_uKmjE
null
विकास के हर प्रयास का विरोध इन महामिलावटी लोगों की आदत है।
7.400043
j_FkN_uKmjE_segment75.mp3
j_FkN_uKmjE
null
जन धन योजना हो, स्वच्छ भारत अभियान हो, स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं हो, घर बनाने से जुड़ी योजनाएं हो, गरीबों से जुड़े हर काम पर इन लोगों ने हमारा मजाक उड़ाया है या काम को रोकने की कोशिश की है।
22.240131
j_FkN_uKmjE_segment76.mp3
j_FkN_uKmjE
null
इसी सोच की वजह से ये लोग सरदार पटेल, इस देश में मैं आज भी कहता हूं सरदार वल्लभाई पटेल अगर देश के प्रधानमंत्री होते तो देश के किसानों की स्थिति कुछ और होती।
21.800128
j_FkN_uKmjE_segment77.mp3
j_FkN_uKmjE
null
जब मैंने गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाई तो लोग उनका भी विरोध करने लग गए और भाइयो बहनो, यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण आज पूरे हिंदुस्तान के लिए गर्व की बात है।
31.660186
j_FkN_uKmjE_segment78.mp3
j_FkN_uKmjE
null
लेकिन ये महामिलावटी कहते हैं की हमने गलत काम किया है।
7.980047
j_FkN_uKmjE_segment79.mp3
j_FkN_uKmjE
null
भाइयो बहनो, मुझे बताइए सरदार वल्लभ भाई पटेल का सम्मान होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए? मेरे आने से पहले होना चाहिए था कि नहीं होना चाहिए था? उन्होंने नहीं किया, उन्होंने गुनाह किया कि नहीं किया? साथियो, इन लोगों से राष्ट्रीय गौरव की उम्मीद नहीं की जा सकती है।
22.700133
j_FkN_uKmjE_segment80.mp3
j_FkN_uKmjE
null
साथियो, यहां सोनभद्र में ओबरा और अनपरा में इतनी बिजली पैदा होती है लेकिन महामिलावटी लोगों के राज में सोनभद्र ही ज्यादातर अंधेरे में रहता था।
17.820105
j_FkN_uKmjE_segment81.mp3
j_FkN_uKmjE
null
बिजली भी वोट के हिसाब से दी जाती थी, जाति और वोट बैंक के हिसाब से काम होता था, बिजली में भी भेदभाव होता था।
15.060088
j_FkN_uKmjE_segment82.mp3
j_FkN_uKmjE
null
हमारी सरकार ने इस स्थिति को बदलने का प्रयास किया है।
5.620033
j_FkN_uKmjE_segment83.mp3
j_FkN_uKmjE
null
भाइयो और बहनो, आज छोटे किसानों के बैंक खाते में अगर सीधे पैसे आ रहे हैं तो वो भी बिना किसी भेदभाव के हो रहा है।
12.680074
j_FkN_uKmjE_segment84.mp3
j_FkN_uKmjE
null
अब 23 मई को 23 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे।
7.860046
j_FkN_uKmjE_segment85.mp3
j_FkN_uKmjE
null
23 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे फिर एक बार...मोदी सरकार, फिर एक...बार मोदी सरकार आएगी तब 5 एकड़ वाला नियम भी हटा दिया जाएगा, सभी किसानों को उनके खाते में पैसा जमा होना शुरू हो जाएगा।
31.220183
j_FkN_uKmjE_segment86.mp3
j_FkN_uKmjE
null
भाइयो और बहनो, किसानों के साथ-साथ हमारे आदिवासियों परिवारों के लिए भी अभूतपूर्व काम हमारी सरकार ने किए है।
12.660074
j_FkN_uKmjE_segment87.mp3
j_FkN_uKmjE
null
पहले जहां सिर्फ 10 वन उपज MSP के दायरे में थीं आज 50 हो गई हैं।
9.980059
j_FkN_uKmjE_segment88.mp3
j_FkN_uKmjE
null
वन उपज में वैल्यू एडिसन और मार्केटिंग हो इसके लिए वन धन केंद्र बनाए जा रहे हैं।
9.820058
j_FkN_uKmjE_segment89.mp3
j_FkN_uKmjE
null
आदिवासी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए एकलव्य मॉडल स्कूल पूरे देश में खोले जा रहे हैं।
10.840064
j_FkN_uKmjE_segment90.mp3
j_FkN_uKmjE
null
साथियो, पानी की समस्या को दूर करने के लिए भी हमने बहुत बड़ा संकल्प लिया है।
7.320043
j_FkN_uKmjE_segment91.mp3
j_FkN_uKmjE
null
बीते पांच वर्ष में जिस तरह हमने गांव-गांव, घर-घर बिजली पहुंचाने के लिए काम किया।
9.380055
j_FkN_uKmjE_segment92.mp3
j_FkN_uKmjE
null
उसी तरह अगले 5 वर्ष पानी के लिए समर्पित करेंगे।
6.680039
j_FkN_uKmjE_segment93.mp3
j_FkN_uKmjE
null
हमने इसके लिए हमने अलग से जल शक्ति मंत्रालय बनाने का भी फैसला किया है।
10.000059
j_FkN_uKmjE_segment94.mp3
j_FkN_uKmjE
null
साथियो, आप सभी को पूरी शक्ति से यहां एनडीए के हमारे साथी श्रद्धेय सोनेलाल पटेल जी के सपनों को पूरा कर रहे अपना दल को जीतना है।
15.620092
j_FkN_uKmjE_segment95.mp3
j_FkN_uKmjE
null
और सोनेलाल जी मेरे बहुत अच्छे मित्र रहे हैं।
4.020024
j_FkN_uKmjE_segment96.mp3
j_FkN_uKmjE
null
मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, सोनेलाल जी को कोऑपरेटिव मूवमेंट में बड़ा इंटरेस्ट था वो अमूल को देखने के लिए आए थे।
9.040053
j_FkN_uKmjE_segment97.mp3
j_FkN_uKmjE
null
वह मुझे मिलने आए थे इतना उत्साह था गरीबों के किसानों के लिए काम करने के लिए और हमें सोनेलाल के उन सपनों को पूरा करना है।
12.160071
j_FkN_uKmjE_segment98.mp3
j_FkN_uKmjE
null
राबर्ट्सगंज में कप प्लेट के निशान पर बटन दबाना है और आपको मालूम है मेरा तो बचपन से नाता ही कप और प्लेट से रहा है।
13.540079
j_FkN_uKmjE_segment99.mp3
j_FkN_uKmjE
null
ये चाय वाले ने बचपन में लोगों के झूठे कप प्लेट ही धोए हैं, आज वो चौकीदार ये कप प्लेट को चमकाने आया है।
17.980106
j_FkN_uKmjE_segment100.mp3
j_FkN_uKmjE
null
बचपन में इस कप प्लेट को धोता था झूठे कप प्लेट को धोता था आज ये चौकीदार उस कप प्लेट को चमकाने के लिए काम कर रहा है।
13.860081
j_FkN_uKmjE_segment101.mp3
j_FkN_uKmjE
null
और इसीलिए भाइयो-बहनो, आप जब कप प्लेट पर बटन दबाएंगे तो आपका वोट सीधा-सीधा मोदी के खाते में जाएगा।
12.080071
j_FkN_uKmjE_segment102.mp3
j_FkN_uKmjE
null
आपके आशीर्वाद के लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं।
6.000035
j_FkN_uKmjE_segment103.mp3
j_FkN_uKmjE
null
मेरे साथ बोलिए, भारत माता की...जय, भारत माता की...जय, भारत माता की...जय, बहुत बहुत धन्यवाद।
61.32036
j_FkN_uKmjE_segment104.mp3
j_FkN_uKmjE
null
हर हर महादेव! कार्यक्रम में हमारे साथ जुड़े विभिन्न राज्यों के आदरणीय मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी गण, टूरिज्म इंडस्ट्री के साथी, देश-विदेश से वाराणसी पहुंचे टूरिस्ट, अन्य महानुभाव, देवियों और सज्जनों, आज लोहड़ी का उमंग भरा त्यौहार है।
62.700592
_6AqusBX8yo_segment0.mp3
_6AqusBX8yo
null
आने वाले दिनों में हम उत्तरायण, मकर संक्रांति, भोगी, बीहू, पोंगल जैसे अनेक पर्व भी मनाएंगे।
19.720186
_6AqusBX8yo_segment1.mp3
_6AqusBX8yo
null
मैं देश और दुनिया में इन त्योहारों को मना रहे सभी लोगों को बधाई देता हूं, अपनी शुभकामनाएं देता हूं।
13.380126
_6AqusBX8yo_segment2.mp3
_6AqusBX8yo
null
साथियों, हमारे पर्वों, दान-दक्षिणा, तप-तपस्या, हमारे संकल्पों की सिद्धि के लिए हमारी आस्था, हमारी मान्यता का एक अपना महत्व है।
23.480222
_6AqusBX8yo_segment3.mp3
_6AqusBX8yo
null
और इसमें भी हमारी नदियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
7.820074
_6AqusBX8yo_segment4.mp3
_6AqusBX8yo
null
ऐसे समय में हम सभी नदी जलमार्गों के विकास से जुड़े इतने बड़े उत्सव के साक्षी बन रहे हैं।
14.080133
_6AqusBX8yo_segment5.mp3
_6AqusBX8yo
null
आज मेरी काशी से डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया की सबसे लंबी नदी जलयात्रा- गंगा विलास क्रूज़ का शुभारंभ हुआ है।
18.200172
_6AqusBX8yo_segment6.mp3
_6AqusBX8yo
null
इससे पूर्वी भारत के अनेक पर्यटक स्थल, वर्ल्ड टूरिज्म मैप में और प्रमुखता से आने वाले हैं।
13.460127
_6AqusBX8yo_segment7.mp3
_6AqusBX8yo
null
काशी में गंगा पार ये जो नई निर्मित अद्भुत टेंट सिटी से वहां आने और रहने का एक और बड़ा कारण देश-दुनिया के पर्यटकों-श्रद्धालुओं को मिला है।
21.920207
_6AqusBX8yo_segment8.mp3
_6AqusBX8yo
null
इसके साथ-साथ आज पश्चिम बंगाल में मल्टी-मॉडल टर्मिनल, यूपी और बिहार में फ्लोटिंग जेटी, असम में मैरीटाइम स्किल सेंटर, शिप रिपेयर सेंटर, टर्मिनल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट, ऐसे 1 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का भी शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।
38.800366
_6AqusBX8yo_segment9.mp3
_6AqusBX8yo
null
ये पूर्वी भारत में ट्रेड और टूरिज्म से जुड़ी संभावनाओं का विस्तार करने वाले हैं, रोजगार के नए अवसर बनाने वाले हैं।
16.280154
_6AqusBX8yo_segment10.mp3
_6AqusBX8yo
null
साथियों, गंगा जी हमारे लिए सिर्फ एक जलधारा भर नहीं है।
10.760102
_6AqusBX8yo_segment11.mp3
_6AqusBX8yo
null
बल्कि ये प्राचीन काल से इस महान भारत भूमि की तप-तपस्या की साक्षी हैं।
13.880131
_6AqusBX8yo_segment12.mp3
_6AqusBX8yo
null
भारत की स्थितियां-परिस्थितियां कैसी भी रही हों, मां गंगे ने हमेशा कोटि-कोटि भारतीयों को पोषित किया है, प्रेरित किया है।
19.200181
_6AqusBX8yo_segment13.mp3
_6AqusBX8yo
null
इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि गंगा जी के किनारे की पूरी पट्टी ही आजादी के बाद विकास में पिछड़ती ही चली गई, आगे जाने की तो बात ही छोड़ दीजिए।
19.560185
_6AqusBX8yo_segment14.mp3
_6AqusBX8yo
null
इस वजह से लाखों लोगों का गंगा किनारे से पलायन भी हुआ।
10.340098
_6AqusBX8yo_segment15.mp3
_6AqusBX8yo
null
इस स्थिति को बदला जाना जरूरी था, इसलिए हमने एक नई अप्रोच के साथ काम करना तय किया।
12.360117
_6AqusBX8yo_segment16.mp3
_6AqusBX8yo
null
हमने एक तरफ नमामि गंगे के माध्यम से गंगा जी की निर्मलता के लिए काम किया, वहीं दूसरी तरफ अर्थ गंगा का भी अभियान चलाया।
18.200172
_6AqusBX8yo_segment17.mp3
_6AqusBX8yo
null
अर्थ गंगा यानि, हमने गंगा के आस-पास बसे राज्यों में आर्थिक गतिविधियों का एक नया वातावरण बनाने के लिए कदम उठाए।
16.340154
_6AqusBX8yo_segment18.mp3
_6AqusBX8yo
null
ये गंगा विलास क्रूज, इस अर्थ गंगा में उसके अभियान को नई ताकत देगा।
11.100105
_6AqusBX8yo_segment19.mp3
_6AqusBX8yo
null
उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की यात्रा के दौरान ये क्रूज हर तरह की सुविधा मुहैया कराएगा।
17.900169
_6AqusBX8yo_segment20.mp3
_6AqusBX8yo
null
साथियों, आज मैं उन सभी विदेशी टूरिस्ट्स का विशेष अभिनंदन करता हूं, जो इस क्रूज़ के माध्यम से पहले सफर पर निकलने वाले हैं।
16.860159
_6AqusBX8yo_segment21.mp3
_6AqusBX8yo
null
आप सभी एक प्राचीन शहर से एक आधुनिक क्रूज़ से सफर करने जा रहे हैं।
11.68011
_6AqusBX8yo_segment22.mp3
_6AqusBX8yo
null
मैं अपने इन विदेशी टूरिस्ट साथियों से विशेष तौर पर कहूंगा कि- India has everything that you can imagine. It also has a lot beyond your imagination. India cannot be defined in words. India can only be experienced from the heart. Because India has always opened her heart for everyone, irrespective of region or religion, creed or country. We welcome all our tourist friends from different parts of the world. साथियों, ये क्रूज यात्रा एक साथ अनेक नए अनुभव लेकर आने वाली है।
69.88066
_6AqusBX8yo_segment23.mp3
_6AqusBX8yo
null
ये जो लोग इसमें से आध्यात्म की खोज में हैं, उन्हें वाराणसी,काशी, बोधगया, विक्रमशिला, पटना साहिब और माजुली की यात्रा करने का सौभाग्य मिलेगा।
22.620214
_6AqusBX8yo_segment24.mp3
_6AqusBX8yo
null
जो multi-national cruise का अनुभव लेना चाहते हैं, उन्हें ढाका से होकर गुजरने का अवसर मिलेगा।
9.320088
_6AqusBX8yo_segment25.mp3
_6AqusBX8yo
null
जो भारत की natural diversity को देखना चाहते हैं, उन्हें ये क्रूज सुंदरबन और असम के जंगलों की सैर कराएगा।
12.100114
_6AqusBX8yo_segment26.mp3
_6AqusBX8yo
null
जिन लोगों की रुचि भारत में नदियों से जुड़े सिस्टम को समझने में है, उनके लिए ये यात्रा बहुत महत्वपूर्ण होगी।
12.100114
_6AqusBX8yo_segment27.mp3
_6AqusBX8yo
null
क्योंकि ये क्रूज 25 अलग-अलग नदियों या नदी धाराओं से होकर गुजरेगा।
10.660101
_6AqusBX8yo_segment28.mp3
_6AqusBX8yo
null
और जो लोग भारत के समृद्ध खान-पान का अनुभव लेना चाहते हैं, उनके लिए भी ये बेहतरीन अवसर है।
12.000113
_6AqusBX8yo_segment29.mp3
_6AqusBX8yo
null
यानि भारत की विरासत और आधुनिकता का अद्भुत संगम हमें इस यात्रा में देखने को मिलेगा।
11.840112
_6AqusBX8yo_segment30.mp3
_6AqusBX8yo
null
क्रूज़ टूरिज्म का ये नया दौर इस क्षेत्र में हमारे युवा साथियों को रोजगार-स्वरोजगार के नए अवसर भी देगा।
14.340135
_6AqusBX8yo_segment31.mp3
_6AqusBX8yo
null
विदेशी पर्यटकों के लिए तो ये आकर्षण होगा ही, देश के भी जो पर्यटक पहले ऐसे अनुभवों के लिए विदेश जाते थे, वे अब पूर्वी भारत का रुख कर पाएंगे।
22.860216
_6AqusBX8yo_segment32.mp3
_6AqusBX8yo
null
ये क्रूज जहां से भी गुजरेगा, वहां विकास की एक नई लाइन तैयार करेगा।
9.760092
_6AqusBX8yo_segment33.mp3
_6AqusBX8yo
null
क्रूज टूरिज्म के लिए ऐसी ही व्यवस्थाएं हम देशभर के नदी जलमार्गों में तैयार कर रहे हैं।
11.080105
_6AqusBX8yo_segment34.mp3
_6AqusBX8yo
null
शहरों के बीच लंबे रिवर क्रूज के अलावा हम अलग-अलग शहरों में छोटे क्रूज को भी बढ़ावा दे रहे हैं।
13.060123
_6AqusBX8yo_segment35.mp3
_6AqusBX8yo
null
काशी में भी इस प्रकार की व्यवस्था अभी चल रही है।
6.300059
_6AqusBX8yo_segment36.mp3
_6AqusBX8yo
null
ये हर पर्यटक वर्ग की पहुंच में हो इसके लिए बजट से लेकर लक्ज़री क्रूज़ तक, हर प्रकार की सुविधाएं देश में विकसित की जा रही हैं।
13.80013
_6AqusBX8yo_segment37.mp3
_6AqusBX8yo
null
साथियों, देश में क्रूज टूरिज्म और हैरिटेज टूरिज्म का ये संगम ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत में पर्यटन का एक बुलंद दौर शुरु हो रहा है।
19.280182
_6AqusBX8yo_segment38.mp3
_6AqusBX8yo
null
भारत की वैश्विक भूमिका जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे-वैसे भारत को देखने, भारत को जानने और भारत को समझने की उत्सुकता भी बढ़ रही है।
19.380183
_6AqusBX8yo_segment39.mp3
_6AqusBX8yo
null
इसलिए बीते 8 वर्षों में हमने भारत में टूरिज्म सेक्टर के विस्तार पर विशेष बल दिया है।
11.940113
_6AqusBX8yo_segment40.mp3
_6AqusBX8yo
null
हमने अपने आस्था के स्थानों, तीर्थों, ऐतिहासिक स्थलों के विकास को भी प्राथमिकता बनाया है।
11.68011
_6AqusBX8yo_segment41.mp3
_6AqusBX8yo
null
काशी नगरी तो हमारे इन प्रयासों की साक्षात साक्षी बनी है।
9.080086
_6AqusBX8yo_segment42.mp3
_6AqusBX8yo
null
आज मेरी काशी की सड़कें चौड़ी हो रही हैं, गंगा जी के घाट स्वच्छ हो रहे हैं।
9.680091
_6AqusBX8yo_segment43.mp3
_6AqusBX8yo
null
काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्निर्माण होने के बाद जिस प्रकार श्रद्धालुओं और पर्यटकों में उत्साह देखा जा रहा है, वो भी अभूतपूर्व है।
12.900122
_6AqusBX8yo_segment44.mp3
_6AqusBX8yo
null
बीते वर्ष जितने श्रद्धालु काशी आए हैं, उससे हमारे नाविकों, रेहड़ी-ठेले-रिक्शा वालों, दुकानदारों, होटल-गेस्टहाउस चलाने वालों, सभी को लाभ हुआ है।
22.100209
_6AqusBX8yo_segment45.mp3
_6AqusBX8yo
null
अब गंगा पार के क्षेत्र में ये नई टेंट सिटी, काशी आने वाले श्रद्धालुओं को, पर्यटकों को एक नया अनुभव देगी।
16.90016
_6AqusBX8yo_segment46.mp3
_6AqusBX8yo
null
इस टेंट सिटी में आधुनिकता भी है, अध्यात्म भी और आस्था भी है।
9.460089
_6AqusBX8yo_segment47.mp3
_6AqusBX8yo