prompt
stringlengths
81
172
completion
stringlengths
324
514
Write short news article on hindi/english headline - बिहार सरकार ने मक्के की फसल को कीटों से बचाने के लिए क्या उपाय बताए हैं?
**Headline:** बिहार सरकार ने मक्के की फसल को कीटों से बचाने के लिए क्या उपाय बताए हैं? **Article:** बिहार सरकार ने किसानों को मक्के की फसल को खराब करने वाले कीटों की पहचान व उससे बचाव के कुछ उपाय बताए हैं। बकौल सरकार, मक्के की फसल खराब करने वाले फॉल आर्मीवर्म कीट का लार्वा हरे, हल्के गुलाबी व भूरे रंग का होता है और इससे बचाव के लिए फेरोमोन फंदा, थियामेथोक्साम, क्लोरेंट्रानिलिप्रोल आदि कीटनाशकों का प्रयोग करना चाहिए।
Write short news article on hindi/english headline - राजस्थान में अपने ही 2 साल के बेटे को शख्स ने किया किडनैप, थाने से उठाकर ले गया था साथ
**Headline:** राजस्थान में अपने ही 2 साल के बेटे को शख्स ने किया किडनैप, थाने से उठाकर ले गया था साथ **Article:** जयपुर (राजस्थान) में एक शख्स के खिलाफ अपने 2-वर्षीय बेटे को किडनैप करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाने के बाद अलग रह रही शख्स की पत्नी और आरोपी को 13 सितंबर को काउंसलिंग के लिए थाने बुलाया गया था जहां से वह बेटे को किडनैप कर साथ ले गया।
Write short news article on hindi/english headline - राजस्थान में 6 साल पहले एमपी के अधिकारी के जूते हुए थे चोरी, पुलिस ने कहा- आकर पहचान लें
**Headline:** राजस्थान में 6 साल पहले एमपी के अधिकारी के जूते हुए थे चोरी, पुलिस ने कहा- आकर पहचान लें **Article:** राजस्थान में 6 साल पहले मंदिर से मध्य प्रदेश के एक अधिकारी के चोरी हुए जूते को लेकर अब पुलिस ने शिकायतकर्ता से आकर अपने जूते पहचानने को कहा है। दरअसल, अगस्त में जयपुर में एक मजिस्ट्रेट के बेटे के जूते चोरी होने पर तलाशी के लिए टीम बनने पर अधिकारी ने पुलिस से अपने मामले की जानकारी मांगी थी।
Write short news article on hindi/english headline - बिहार में 25,000 वोल्ट की बिजली सप्लाई वाले रेलवे पोल पर चढ़ी लड़की, वायरल हुआ वीडियो
**Headline:** बिहार में 25,000 वोल्ट की बिजली सप्लाई वाले रेलवे पोल पर चढ़ी लड़की, वायरल हुआ वीडियो **Article:** बेगूसराय (बिहार) का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक लड़की 25,000 वोल्ट की बिजली सप्लाई वाले रेलवे पोल पर चढ़ी नज़र आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की पारिवारिक विवाद के चलते पोल पर चढ़ी थी। बकौल रिपोर्ट्स, रेल प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद लड़की को पोल से उतारा और ट्रेन परिचालन सामान्य रूप से शुरू हुआ।
Write short news article on hindi/english headline - यूपी में घर में मिला अकेले रह रहे 45 वर्षीय शख्स का कई दिन पुराना शव, लग चुके थे कीड़े
**Headline:** यूपी में घर में मिला अकेले रह रहे 45 वर्षीय शख्स का कई दिन पुराना शव, लग चुके थे कीड़े **Article:** बरेली (उत्तर प्रदेश) के एक घर में राजीव अग्रवाल नामक 45 वर्षीय शख्स का कई दिन पुराना शव मिला है जिसमें कथित तौर पर कीड़े लग चुके थे। राजीव के घर से अत्यधिक बदबू आने के बाद मामले का खुलासा हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजीव की पत्नी की 9 साल पहले मौत हो गई थी और वह अकेले रहते थे।
Write short news article on hindi/english headline - एलओसी पर पाक की गोलीबारी के कारण आतंकी के शव की बरामदगी में दिक्कत आ रही है: सेना
**Headline:** एलओसी पर पाक की गोलीबारी के कारण आतंकी के शव की बरामदगी में दिक्कत आ रही है: सेना **Article:** भारतीय सेना ने बताया है कि बारामूला के उरी सेक्टर में सेना व जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में 3 आतंकवादी मारे गए हैं। सेना ने कहा कि दो आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं लेकिन एलओसी पर पाकिस्तानी चौकी की तरफ से की जा रही गोलीबारी के कारण तीसरे शव की बरामदगी में दिक्कत आ रही है।
Write short news article on hindi/english headline - भारत ने की कनाडा में भारतीय छात्र पर हमले की कड़ी निंदा; कहा- तत्काल कार्रवाई करें
**Headline:** भारत ने की कनाडा में भारतीय छात्र पर हमले की कड़ी निंदा; कहा- तत्काल कार्रवाई करें **Article:** वैंकूवर (कनाडा) में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एक बस स्टॉप पर 17-वर्षीय भारतीय छात्र पर हमले की कड़ी निंदा की है। वहीं, महावाणिज्य दूतावास ने कनाडाई अधिकारियों से घटना की जांच करने और तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। भारतीय छात्र को दूसरे छात्र ने लात-घूंसे मारे थे और उस पर पेपर-स्प्रे किया था।
Write short news article on hindi/english headline - यूएई में 'महादेव' ऐप स्कैम के आरोपी की शादी में गई थीं सनी लियोनी और नेहा कक्कड़ जैसी हस्तियां
**Headline:** यूएई में 'महादेव' ऐप स्कैम के आरोपी की शादी में गई थीं सनी लियोनी और नेहा कक्कड़ जैसी हस्तियां **Article:** 'महादेव' गैंबलिंग ऐप से जुड़े करीब ₹5,000 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग मामले में सनी लियोनी, नेहा कक्कड़ और टाइगर श्रॉफ जैसी बॉलीवुड हस्तियों को ईडी द्वारा समन भेजा जा सकता है। इस साल फरवरी में यूएई में हुई ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी में करीब 17 हस्तियां पहुंची थीं। शादी पर करीब ₹200 करोड़ खर्च हुए थे।
Write short news article on hindi/english headline - एनआईटी सिलचर में छात्र ने की आत्महत्या, छात्रों ने कॉलेज के खिलाफ शुरू किया प्रदर्शन
**Headline:** एनआईटी सिलचर में छात्र ने की आत्महत्या, छात्रों ने कॉलेज के खिलाफ शुरू किया प्रदर्शन **Article:** एनआईटी सिलचर (असम) के इंजीनियरिंग के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली जिसके बाद छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस से छात्रों की झड़प हुई जिसमें 40 छात्र घायल हुए। एक छात्र के अनुसार, मृतक ने बैकलॉग खत्म करने के लिए विशेष परीक्षा का अनुरोध किया था जिसे कॉलेज ने अस्वीकार किया था।
Write short news article on hindi/english headline - कभी जूस बेचता था महादेव ऐप के ज़रिए ₹5,000 करोड़ की मनी लॉन्डरिंग करने वाला सौरभ
**Headline:** कभी जूस बेचता था महादेव ऐप के ज़रिए ₹5,000 करोड़ की मनी लॉन्डरिंग करने वाला सौरभ **Article:** गैंबलिंग ऐप 'महादेव' के मुख्य प्रमोटरों में से एक सौरभ चंद्राकर कभी भिलाई (छत्तीसगढ़) में जूस बेचने का काम करता था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ऐप से जुड़े ₹5,000 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग केस की जांच कर रहा है। ईडी ने कहा कि सौरभ ने दुबई में अपनी शादी पर ₹200 करोड़ खर्च किए जिसमें कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं।
Write short news article on hindi/english headline - जम्मू-कश्मीर में फुटबॉल मैच के दौरान कर्नल सिंह व मेजर आशीष का आखिरी वीडियो आया सामने
**Headline:** जम्मू-कश्मीर में फुटबॉल मैच के दौरान कर्नल सिंह व मेजर आशीष का आखिरी वीडियो आया सामने **Article:** भारतीय सेना ने अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) मुठभेड़ से एक हफ्ते पहले कोकेरनाग इलाके में स्थानीय लोगों के लिए फुटबॉल मैच का आयोजन किया था। इस दौरान कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष ढोंचक ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पदक दिया। गौरतलब है, हाल ही में आतंकवादियों से मुठभेड़ में मेजर आशीष, कर्नल मनप्रीत और डीएसपी हुमायूं भट्ट शहीद हुए थे।
Write short news article on hindi/english headline - 'INDIA' ने ब्लैकलिस्ट नहीं किया, हम असहयोग आंदोलन कर रहे हैं: ऐंकर्स के बहिष्कार पर कांग्रेस
**Headline:** 'INDIA' ने ब्लैकलिस्ट नहीं किया, हम असहयोग आंदोलन कर रहे हैं: ऐंकर्स के बहिष्कार पर कांग्रेस **Article:** 'INDIA' द्वारा 14 ऐंकर्स के बहिष्कार पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है, "INDIA ने किसी को ब्लैकलिस्ट नहीं किया है।" उन्होंने कहा, "हम असहयोग आंदोलन कर रहे हैं और कल उन्हें (ऐंकर्स) एहसास हुआ कि वे जो कर रहे थे वह भारत के लिए अच्छा नहीं है तो हम फिर से उनके शो में जाना शुरू कर देंगे।"
Write short news article on hindi/english headline - राजस्थान में सीएम गहलोत के भाई की दुकान का चोरों ने तोड़ा ताला, बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया
**Headline:** राजस्थान में सीएम गहलोत के भाई की दुकान का चोरों ने तोड़ा ताला, बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया **Article:** जोधपुर (राजस्थान) में शुक्रवार रात चोरों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत की दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया। बकौल पुलिस, दुकान में कांच का गेट लगा होने से चोर अंदर नहीं घुस पाए। बीजेपी सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने ट्वीट किया, "सरकार अपने ही परिवार की रक्षा नहीं कर सकती...जनता इनसे क्या उम्मीद कर सकती है?"
Write short news article on hindi/english headline - क्या हैं नीतीश कुमार की पत्नी के नाम पर बने स्कूल की खासियतें जिसका आज होगा उद्घाटन?
**Headline:** क्या हैं नीतीश कुमार की पत्नी के नाम पर बने स्कूल की खासियतें जिसका आज होगा उद्घाटन? **Article:** बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम 4 बजे बख्तियारपुर (पटना) में अपनी पत्नी मंजु सिन्हा के नाम पर बने 'मंजु सिन्हा परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय' का उद्घाटन करेंगे। ₹7 करोड़ की लागत से बने इस चार मंज़िला स्कूल में 32 कमरे हैं और स्कूल की छत तक जाने के लिए लिफ्ट की सुविधा भी है।
Write short news article on hindi/english headline - जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक और आतंकी को मार गिराया
**Headline:** जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक और आतंकी को मार गिराया **Article:** बारामूला (जम्मू-कश्मीर) में शनिवार को सेना व आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक और आतंकी मारा गया जिसकी जानकारी कश्मीर ज़ोन पुलिस ने 'X' पर दी है। पुलिस के मुताबिक, इस मुठभेड़ में अब तक 3 आतंकी मारे जा चुके हैं। वहीं, पुलिस ने बताया कि इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Write short news article on hindi/english headline - यूपी में महिला ने पति को फ्लैट में गर्लफ्रेंड संग पकड़ने के बाद उन्हें पीटा, वीडियो आया सामने
**Headline:** यूपी में महिला ने पति को फ्लैट में गर्लफ्रेंड संग पकड़ने के बाद उन्हें पीटा, वीडियो आया सामने **Article:** ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में एक महिला ने पुलिस की मौजूदगी में अपने पति को फ्लैट में गर्लफ्रेंड संग पकड़ने के बाद दोनों की पिटाई कर दी जिसका वीडियो सामने आया है। महिला के पिता के मुताबिक, दामाद उसकी बेटी को परेशान करता है और 6 माह पहले उसे मायके छोड़ गया था। बकौल पुलिस, मामले में जांच की जाएगी।
Write short news article on hindi/english headline - मुंबई में 12 मंज़िला इमारत के भूतल में लगी आग, 60 लोगों को किया गया रेस्क्यू
**Headline:** मुंबई में 12 मंज़िला इमारत के भूतल में लगी आग, 60 लोगों को किया गया रेस्क्यू **Article:** मुंबई (महाराष्ट्र) में शुक्रवार रात 12 मंज़िला एक इमारत के भूतल में रखे तार और कबाड़ में आग लग गई जिससे पूरी इमारत में धुआं फैल गया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मुताबिक, 50-60 लोगों को रेस्क्यू किया गया जिनमें से 39 लोगों को दम घुटने की शिकायत के चलते अस्पताल भेजा गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
Write short news article on hindi/english headline - कौन हैं बिहार के राहुल नवीन जिन्हें ईडी का नया कार्यवाहक निदेशक बनाया गया है?
**Headline:** कौन हैं बिहार के राहुल नवीन जिन्हें ईडी का नया कार्यवाहक निदेशक बनाया गया है? **Article:** केंद्र सरकार ने 1993 बैच के आईआरएस अधिकारी राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कार्यवाहक निदेशक बनाया है। बिहार के रहने वाले नवीन को नवंबर 2020 में ईडी का स्पेशल डायरेक्टर नियुक्त किया गया था और इससे पहले वह ईडी में चीफ विजिलेंस ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे। 2017 में उन्हें इनकम टैक्स का कमिश्नर बनाया गया था।
Write short news article on hindi/english headline - राजस्थान में कचरे के ढेर में केले के पत्ते में लिपटी मिली 5-7 दिन की बच्ची
**Headline:** राजस्थान में कचरे के ढेर में केले के पत्ते में लिपटी मिली 5-7 दिन की बच्ची **Article:** अलवर (राजस्थान) में गुरुवार को कचरे के ढेर में 5-7 दिन की एक बच्ची केले के पत्ते में लिपटी हुई मिली जिसे कुछ लोगों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि कचरे के ढेर के आसपास कई कुत्ते घूम रहे थे। वहीं, अस्पताल में भर्ती एक महिला ने उसे अपना दूध पिलाया और अब बच्ची स्वस्थ है।
Write short news article on hindi/english headline - जम्मू-कश्मीर में सेना की बमबारी के समय भागते आतंकी का ड्रोन फुटेज सामने आया
**Headline:** जम्मू-कश्मीर में सेना की बमबारी के समय भागते आतंकी का ड्रोन फुटेज सामने आया **Article:** जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के ठिकाने पर बमबारी की गई जिसका ड्रोन फुटेज सामने आया है। आतंकियों के ठिकाने पर बम गिराए जाने के बाद एक आतंकी बचकर भागता दिख रहा है जिसके बाद सैनिकों ने अपने दल को सूचित किया। अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच 4 दिनों से मुठभेड़ चल रही है।
Write short news article on hindi/english headline - कुतुब मीनार को मेक्सिकन झंडे के रंगों से किया गया रोशन; वहां के राजदूत ने शेयर की तस्वीर
**Headline:** कुतुब मीनार को मेक्सिकन झंडे के रंगों से किया गया रोशन; वहां के राजदूत ने शेयर की तस्वीर **Article:** मेक्सिको के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित कुतुब मीनार को मेक्सिकन राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रोशन किया गया। भारत में मेक्सिको के राजदूत फेडेरिको सालास ने इसकी तस्वीर शेयर कर विदेश मंत्री एस जयशंकर को धन्यवाद दिया है। वहीं, विदेश मंत्री जयशंकर ने भी मेक्सिको के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।
Write short news article on hindi/english headline - उफनती नदी में बहा एमपी की पूर्व मंत्री का बेटा, बचाए जाने से पहले 1 घंटे तक पेड़ से लटका रहा
**Headline:** उफनती नदी में बहा एमपी की पूर्व मंत्री का बेटा, बचाए जाने से पहले 1 घंटे तक पेड़ से लटका रहा **Article:** इंदौर (मध्य प्रदेश) में उफनाई चोरल नदी में शुक्रवार रात एक कार बह गई जिसमें राज्य की पूर्व मंत्री रंजना बघेल के 19-वर्षीय बेटे समेत 3 लोग सवार थे जिन्हें बाद में बचा लिया गया। बघेल का बेटा किसी तरह एक पेड़ की टहनी पकड़ने में कामयाब हो गया था और वह कथित तौर पर 1-घंटे तक उससे लटका रहा।
Write short news article on hindi/english headline - रंगदारी न देने पर बेटे का अपहरण कर लूंगा: बिहार में दवा दुकानदार से बदमाश
**Headline:** रंगदारी न देने पर बेटे का अपहरण कर लूंगा: बिहार में दवा दुकानदार से बदमाश **Article:** भागलपुर (बिहार) में एक दवा दुकानदार से फोन कर ₹3 लाख की रंगदारी मांगने व धमकी देने के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा, "एक आरोपी ने दुकानदार से कहा था कि 'रंगदारी नहीं दोगे तो तुम्हारे बेटे का अपहरण कर लूंगा और पुलिस को बताया तो बम से उड़ा दूंगा'।"
Write short news article on hindi/english headline - जो सनातन धर्म को गाली दे रहे हैं उन सबका 2024 में मोक्ष होने वाला है: बाबा रामदेव
**Headline:** जो सनातन धर्म को गाली दे रहे हैं उन सबका 2024 में मोक्ष होने वाला है: बाबा रामदेव **Article:** योग गुरु बाबा रामदेव ने वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के 'रामचरितमानस में पोटैशियम साइनाइड है' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। रामदेव ने कहा, "जो लोग सनातन धर्म को गाली दे रहे हैं उन सबका वर्ष 2024 में मोक्ष होने वाला है।" उन्होंने कहा, "सनातन धर्म का मर्म काशी में है।"
Write short news article on hindi/english headline - 'महादेव' गैंबलिंग ऐप के प्रमोटर ने शादी पर ₹200 करोड़ खर्च किए, किराए पर लिए प्राइवेट जेट
**Headline:** 'महादेव' गैंबलिंग ऐप के प्रमोटर ने शादी पर ₹200 करोड़ खर्च किए, किराए पर लिए प्राइवेट जेट **Article:** गैंबलिंग ऐप 'महादेव' से जुड़े ₹5,000 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग केस की जांच कर रही ईडी के मुताबिक, ऐप के एक प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने यूएई में अपनी शादी पर ₹200 करोड़ खर्च किए। बकौल ईडी, परिजनों को नागपुर से यूएई ले जाने के लिए प्राइवेट जेट किराए पर लिए गए। एजेंसी ने ₹417 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की है।
Write short news article on hindi/english headline - लिव-इन पार्टनर ने 4 बार कराया गर्भपात, नाबालिग बेटी से रेप की दी धमकी: राजस्थान की महिला
**Headline:** लिव-इन पार्टनर ने 4 बार कराया गर्भपात, नाबालिग बेटी से रेप की दी धमकी: राजस्थान की महिला **Article:** अजमेर (राजस्थान) की एक महिला ने थाने में मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि एक शख्स ने उसे 4 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रखा और 4 बार उसका गर्भपात कराया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी से रेप करने की धमकी देकर पीड़िता से कोर्ट मैरिज कर ली और अब उसे छोड़कर चला गया है।
Write short news article on hindi/english headline - जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया
**Headline:** जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया **Article:** बारामूला (जम्मू-कश्मीर) में शनिवार सुबह सेना व आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए। पुलिस के मुताबिक, इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बकौल पुलिस, अनंतनाग में सुरक्षाबलों की आतंकियों संग मुठभेड़ चौथे दिन भी जारी है जहां जंगल में छिपे आतंकियों को ढूंढने के लिए हेलीकॉप्टर व ड्रोन की मदद ली जा रही है।
Write short news article on hindi/english headline - यूपी में एसडीएम के चेंबर में 'मुर्गा' बने शख्स का वीडियो आया सामने, अधिकारी ने दी सफाई
**Headline:** यूपी में एसडीएम के चेंबर में 'मुर्गा' बने शख्स का वीडियो आया सामने, अधिकारी ने दी सफाई **Article:** बरेली (उत्तर प्रदेश) में मीरगंज एसडीएम के चेंबर में एसडीएम उदित पवार के सामने 'मुर्गा' बने एक शख्स का वीडियो सामने आया है। पवार ने कहा, "वह ऑफिस में घुसते ही मुर्गा बन गया...मैंने ऐसा करने के लिए नहीं कहा था।" डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने बताया, "इसमें प्रथम दृष्टया एसडीएम की लापरवाही मिली है...उन्हें मुख्यालय से अटैच किया गया है।"
Write short news article on hindi/english headline - राजस्थान के सभी 25 बीजेपी सांसदों के पीएम मोदी ने काट रखे हैं पंख: राज्य के मंत्री
**Headline:** राजस्थान के सभी 25 बीजेपी सांसदों के पीएम मोदी ने काट रखे हैं पंख: राज्य के मंत्री **Article:** राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईआरसीपी (पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना) की बात नहीं करते हैं।" उन्होंने कहा, "राजस्थान में बीजेपी के 25 सांसद हैं लेकिन पीएम ने उनके पंख काट रखे हैं...ये सभी बिना पंख के सांसद हैं...एक भी सांसद नहीं कह सकता कि इसे (ईआरसीपी) राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिया जाए।"
Write short news article on hindi/english headline - बिहार के सरकारी स्कूलों से पिछले 10 दिनों में काटे गए 1 लाख से अधिक विद्यार्थियों के नाम
**Headline:** बिहार के सरकारी स्कूलों से पिछले 10 दिनों में काटे गए 1 लाख से अधिक विद्यार्थियों के नाम **Article:** बिहार के सरकारी स्कूलों से पिछले 10 दिनों में 1 लाख से अधिक विद्यार्थियों के नाम काटे गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पश्चिम चंपारण और अररिया में सर्वाधिक 10,000-10,000 विद्यार्थियों के नाम कटे हैं। अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने 2 सितंबर को ज़िलाधिकारियों को 15-दिनों तक स्कूल में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के नामांकन रद्द करने के निर्देश दिए थे।
Write short news article on hindi/english headline - बासमती चावल के निर्यात पर लगा बैन किसानों के हितों के खिलाफ, वापस ले सरकार: भगवंत मान
**Headline:** बासमती चावल के निर्यात पर लगा बैन किसानों के हितों के खिलाफ, वापस ले सरकार: भगवंत मान **Article:** पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा बासमती चावल के निर्यात पर लगाया गया प्रतिबंध किसानों के हितों के खिलाफ है और इसे तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने कहा, "इस फैसले से किसानों व व्यापारियों को आर्थिक नुकसान होगा।" बकौल मान, पंजाब सरकार कई राज्यों को बासमती चावल बेचने पर विचार कर रही है।
Write short news article on hindi/english headline - कनाडा ने भारत के साथ अपने व्यापार मिशन को किया स्थगित
**Headline:** कनाडा ने भारत के साथ अपने व्यापार मिशन को किया स्थगित **Article:** कनाडा ने कहा है कि वह भारत के साथ प्रस्तावित व्यापार मिशन को स्थगित कर रहा है। इससे पहले कनाडा ने भारत के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते पर बातचीत रोक दी थी। भारत में पिछले हफ्ते जी20 समिट के लिए आए कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथ का मुद्दा उठाया था।
Write short news article on hindi/english headline - रेलवे शुरू करेगा पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
**Headline:** रेलवे शुरू करेगा पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन **Article:** चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के महाप्रबंधक बीजी माल्या ने बताया है कि भारतीय रेलवे मौजूदा वित्तीय वर्ष में वंदे भारत ट्रेन का पहला स्लीपर संस्करण लॉन्च करेगा। उन्होंने कहा, "हम इस वित्तीय वर्ष में वंदे मेट्रो भी लॉन्च करेंगे।" माल्या ने यह भी कहा कि 22 कोच वाली एक नॉन-एसी वंदे भारत ट्रेन 31 अक्टूबर से पहले लॉन्च होगी।
Write short news article on hindi/english headline - बिहार के 6 मज़दूरों को तमिलनाडु में बनाया गया बंधक, पैसे देने के बाद से बंद आ रहे हैं फोन
**Headline:** बिहार के 6 मज़दूरों को तमिलनाडु में बनाया गया बंधक, पैसे देने के बाद से बंद आ रहे हैं फोन **Article:** जहानाबाद (बिहार) के 6 मज़दूरों को तमिलनाडु में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। बकौल परिजन, एक पीड़ित ने फोन कर कहा कि उन सबको छोड़ने के लिए ₹20,000-₹20,000 मांगे जा रहे हैं। परिजन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और बताया कि पैसे देने के बाद से फोन बंद आ रहे हैं।
Write short news article on hindi/english headline - राजस्थान में पेपर लीक केस में बाबूलाल कटारा को किया गया अरेस्ट, मिली है आय से अधिक संपत्ति
**Headline:** राजस्थान में पेपर लीक केस में बाबूलाल कटारा को किया गया अरेस्ट, मिली है आय से अधिक संपत्ति **Article:** राजस्थान में पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरपीएससी के निलंबित सदस्य बाबूलाल कटारा और दलाल अनिल उर्फ शेरसिंह मीणा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 3 दिन की ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, एसीबी की जांच में कटारा की आय से ₹2 करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति पाई गई है।
Write short news article on hindi/english headline - महाराष्ट्र में चार मंज़िला मकान के गिरने से 2 लोगों की हुई मौत, जर्जर स्थिति में थी इमारत
**Headline:** महाराष्ट्र में चार मंज़िला मकान के गिरने से 2 लोगों की हुई मौत, जर्जर स्थिति में थी इमारत **Article:** डोंबिवली (महाराष्ट्र) में शुक्रवार को चार मंज़िला एक मकान के गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला को मलबे से निकाला गया है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि 50 साल पुरानी इस इमारत को जर्जर और खतरनाक घोषित कर यहां रहने वाले लोगों को इमारत खाली करने का नोटिस दिया गया था।
Write short news article on hindi/english headline - यूपी के 26 पीपीएस अधिकारियों को बनाया गया आईपीएस अधिकारी, आदेश जारी
**Headline:** यूपी के 26 पीपीएस अधिकारियों को बनाया गया आईपीएस अधिकारी, आदेश जारी **Article:** उत्तर प्रदेश में प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के 26 अधिकारियों को आईपीएस कैडर में प्रोमोट किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसका आदेश जारी किया है। जिन अधिकारियों को आईपीएस अधिकारी बनाया गया है उनमें प्रदीप कुमार, विपुल कुमार श्रीवास्तव, हरि गोविंद, विद्यासागर मिश्रा, घनश्याम, आनंद कुमार, राजेश कुमार, मो. तारिक व रवि शंकर नीम का नाम शामिल है।
Write short news article on hindi/english headline - गुजरात विधानसभा में स्थानीय निकायों में ओबीसी को 27% आरक्षण देने वाला विधेयक हुआ पारित
**Headline:** गुजरात विधानसभा में स्थानीय निकायों में ओबीसी को 27% आरक्षण देने वाला विधेयक हुआ पारित **Article:** गुजरात विधानसभा में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए स्थानीय निकायों में 27% सीट आरक्षित करने वाला गुजरात स्थानीय प्राधिकरण कानून (संशोधन) विधेयक, 2023 शुक्रवार को पारित हो गया। इससे पहले गुजरात में स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण 10% था। बकौल कांग्रेस, राज्य सरकार केवल 27% आरक्षण देकर अन्याय कर रही है जबकि वह इससे ज़्यादा आरक्षण दे सकती है।
Write short news article on hindi/english headline - बिहार में व्यवसायी से दिनदहाड़े ₹5 लाख लूटकर फरार हुए 2 बदमाश, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
**Headline:** बिहार में व्यवसायी से दिनदहाड़े ₹5 लाख लूटकर फरार हुए 2 बदमाश, सीसीटीवी फुटेज आया सामने **Article:** मोतिहारी (बिहार) में बाइक सवार दो बदमाश दिनदहाड़े 5 सेकेंड के भीतर एक व्यवसायी से पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दरअसल, बैंक से ₹5 लाख निकालकर व्यवसायी घर पहुंचा और घर के बाहर बाइक की डिक्की से पैसों से भरा बैग निकाल रहा था तभी बदमाश बैग छीनकर फरार हो गए।
Write short news article on hindi/english headline - आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने बेटे को दिया जन्म
**Headline:** आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने बेटे को दिया जन्म **Article:** आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने शुक्रवार को जयपुर के अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। यूपीएससी 2015 की टॉपर टीना ने अप्रैल 2022 में आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे से शादी की थी। टीना पहले जैसलमेर में ज़िलाधिकारी थीं और गर्भवती होने के बाद उन्होंने जयपुर में नॉन-फील्ड पोस्ट मांगी थी व इस साल जुलाई से मैटरनिटी लीव ली थी।
Write short news article on hindi/english headline - पंजाब में ड्रोन के ज़रिए उतारा गया आतंकी, पाक में किए गए परीक्षण का वीडियो आया सामने
**Headline:** पंजाब में ड्रोन के ज़रिए उतारा गया आतंकी, पाक में किए गए परीक्षण का वीडियो आया सामने **Article:** सीएनएन-न्यूज़18 ने एक खुफिया सूत्र के हवाले से बताया है कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने हाल ही में ड्रोन के ज़रिए पंजाब में एक आतंकवादी उतारा है। बकौल रिपोर्ट, आतंकी को पंजाब में बसने का निर्देश दिया गया था। वहीं, लश्कर-ए-तैयबा के ड्रोन प्रशिक्षण शिविर (पाकिस्तान) में ड्रोन की क्षमता का परीक्षण किए जाने का वीडियो सामने आया है।
Write short news article on hindi/english headline - वकील ने कहा- एससी नहीं कर रहा आम लोगों से जुड़े मामलों की सुनवाई; सीजेआई ने दिया जवाब
**Headline:** वकील ने कहा- एससी नहीं कर रहा आम लोगों से जुड़े मामलों की सुनवाई; सीजेआई ने दिया जवाब **Article:** सुप्रीम कोर्ट ने इस आरोप को नकारा है कि वह आम नागरिकों से जुड़े मामलों की सुनवाई नहीं कर रहा। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि न्यायालय राष्ट्र की आवाज़ सुन रहा है और अनुच्छेद-370 पर हुई सुनवाई इसका सबूत है। दरअसल, एक वकील ने ईमेल लिखकर कहा था कि शीर्ष अदालत केवल संविधान पीठ के मामले सुन रही है।
Write short news article on hindi/english headline - दुनिया के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर में से एक दिल्ली की 'यशोभूमि' की क्या विशेषताएं हैं?
**Headline:** दुनिया के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर में से एक दिल्ली की 'यशोभूमि' की क्या विशेषताएं हैं? **Article:** प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को द्वारका (दिल्ली) में दुनिया के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर में से एक 'यशोभूमि' के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। ₹5,400 करोड़ की लागत से 8.9 लाख वर्ग मीटर से अधिक के कुल परियोजना क्षेत्र में विकसित 'यशोभूमि' में 11,000 प्रतिनिधियों के बैठने की क्षमता है और इसमें 15 सम्मेलन कक्ष व 13 मीटिंग रूम्स हैं।
Write short news article on hindi/english headline - पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग दुनिया के 22 नेताओं में बनी हुई है सर्वाधिक; सूची जारी
**Headline:** पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग दुनिया के 22 नेताओं में बनी हुई है सर्वाधिक; सूची जारी **Article:** रिसर्च फर्म 'मॉर्निंग कंसल्ट' के ताज़ा सर्वे के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग (76%) दुनिया के 22 नेताओं में सर्वाधिक बनी हुई है। पीएम मोदी के बाद स्विट्ज़रलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट और मेक्सिको के एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सातवें स्थान पर हैं जबकि यूके के पीएम ऋषि सुनक 15वें स्थान पर हैं।
Write short news article on hindi/english headline - संजय मिश्रा का कार्यकाल खत्म होने के बाद राहुल नवीन को बनाया गया ईडी का कार्यवाहक निदेशक
**Headline:** संजय मिश्रा का कार्यकाल खत्म होने के बाद राहुल नवीन को बनाया गया ईडी का कार्यवाहक निदेशक **Article:** प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल खत्म होने के बाद राहुल नवीन को शुक्रवार को ईडी का कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया गया। आधिकारिक आदेश के अनुसार, अगले आदेश तक राहुल कार्यवाहक निदेशक के तौर पर काम करेंगे। 1993 बैच के आईआरएस अधिकारी राहुल फिलहाल ईडी में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं।
Write short news article on hindi/english headline - संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पास करवाएं: पीएम को पत्र लिखकर तेलंगाना सीएम
**Headline:** संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पास करवाएं: पीएम को पत्र लिखकर तेलंगाना सीएम **Article:** तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक को पारित करने की अपील की। इसके अलावा सीएम ने संसद और राज्य विधानसभाओं में ओबीसी के लिए 33% आरक्षण के प्रावधान का भी आह्वान किया है। गौरतलब है कि 18-22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र आयोजित होगा।
Write short news article on hindi/english headline - बिहार में कल किन ज़िलों के लिए जारी की गई है आंधी-तूफान व आकाशीय बिजली की चेतावनी?
**Headline:** बिहार में कल किन ज़िलों के लिए जारी की गई है आंधी-तूफान व आकाशीय बिजली की चेतावनी? **Article:** मौसम विभाग ने शनिवार सुबह 8:30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे तक के लिए बिहार के 26 ज़िलों में आंधी-तूफान आने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। इन ज़िलों में पटना, पश्चिम चंपारण, मधुबनी, गोपालगंज, बक्सर, रोहतास, गया व अन्य शामिल हैं। इस दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
Write short news article on hindi/english headline - बिहार में प्रोफेसर ने धान की भूसी से बनाई ईंट
**Headline:** बिहार में प्रोफेसर ने धान की भूसी से बनाई ईंट **Article:** मुज़फ्फरपुर (बिहार) के एमआईटी के आकाश प्रियदर्शी नामक असिस्टेंट प्रोफेसर ने धान से निकलने वाली भूसी से ईंट बनाई है। प्रियदर्शी ने कहा कि धान की बची हुई भूसी को जलाकर उसकी राख तैयार की जाती है जिसमें चूना मिलाकर ईंट तैयार की जाती है। बकौल प्रियदर्शी, यह ईंट बाज़ार में मिलने वाली किसी अन्य ईंट जितनी ही टिकाऊ है।
Write short news article on hindi/english headline - आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए हिमाचल के सीएम ने अपने निजी खातों से दान किए ₹51 लाख
**Headline:** आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए हिमाचल के सीएम ने अपने निजी खातों से दान किए ₹51 लाख **Article:** हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को राज्य में आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए अपने निजी बैंक खातों से ₹51 लाख मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान किए। सीएम ने पत्नी कमलेश ठाकुर के साथ मुख्य सचिव को चेक सौंपा। बकौल सुक्खू, राज्य में बच्चे भी गुल्लक तोड़कर आपदा राहत कोष में दान कर रहे हैं।
Write short news article on hindi/english headline - गो फर्स्ट ने 25 सितंबर तक अपनी सभी उड़ानें कीं रद्द
**Headline:** गो फर्स्ट ने 25 सितंबर तक अपनी सभी उड़ानें कीं रद्द **Article:** वित्तीय संकट में फंसी एयरलाइन गो फर्स्ट ने परिचालन संबंधी कारणों का हवाला देते हुए 25 सितंबर 2023 तक शेड्यूल्ड अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। गो फर्स्ट ने कहा, "उड़ानें रद्द होने के कारण हुई असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।" दरअसल, एयरलाइन ने मई में उड़ानें रद्द करते हुए दिवालिया प्रक्रिया आवेदन दायर किया था।
Write short news article on hindi/english headline - अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर की नई तस्वीरें की गईं जारी
**Headline:** अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर की नई तस्वीरें की गईं जारी **Article:** श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने 'X' पर निर्माणाधीन राम मंदिर की नई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा है, "श्री राम जन्मभूमि मंदिर के ग्राउंड फ्लोर को दिए जा रहे अंतिम रूप की एक झलक।" ग्राउंड फ्लोर पर गर्भगृह के मुख्य दरवाज़े पर सूंड उठाए हाथी और स्वागत करती महिला की कलाकृति उकेरी गई है।
Write short news article on hindi/english headline - यूपी में मिली सिर कटी लाश को परिवार ने समझा अपना बेटा, गर्लफ्रेंड संग घूमता मिला युवक
**Headline:** यूपी में मिली सिर कटी लाश को परिवार ने समझा अपना बेटा, गर्लफ्रेंड संग घूमता मिला युवक **Article:** मुज़फ्फरनगर (यूपी) का एक परिवार मेरठ में मिली एक युवक की सिर कटी लाश को अपने बेटे मोंटी का शव समझकर बुधवार को अंतिम संस्कार करने के लिए ले गया। हालांकि, पुलिस को चंडीगढ़ में मोंटी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमता मिला जिसे वापस लाया जा रहा है। बकौल पुलिस, शव की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Write short news article on hindi/english headline - आग लगने के बाद बिहार में जलकर खाक हुई कार; वीडियो आया सामने
**Headline:** आग लगने के बाद बिहार में जलकर खाक हुई कार; वीडियो आया सामने **Article:** दरभंगा (बिहार) में एक खड़ी कार में आग लगने के बाद वह जलकर खाक हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एक दमकल कर्मी के मुताबिक, कार में बैटरी के पास शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।
Write short news article on hindi/english headline - राजस्थान में तेंदुए ने पंजा मारकर फाड़ा शख्स का पेट, बाहर निकलीं आंतें
**Headline:** राजस्थान में तेंदुए ने पंजा मारकर फाड़ा शख्स का पेट, बाहर निकलीं आंतें **Article:** अलवर (राजस्थान) में शुक्रवार को एक तेंदुए ने 50 वर्षीय शख्स पर हमला कर दिया और पंजा मारकर उसका पेट फाड़ दिया जिससे उसकी आंतें बाहर निकल आईं। शख्स को बचाने आए एक अन्य व्यक्ति को भी तेंदुए ने घायल कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में घायल हुए दोनों लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Write short news article on hindi/english headline - 17 सितंबर को 'यशोभूमि' के पहले चरण का उद्धाटन करेंगे पीएम मोदी
**Headline:** 17 सितंबर को 'यशोभूमि' के पहले चरण का उद्धाटन करेंगे पीएम मोदी **Article:** प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को द्वारका (दिल्ली) में 'यशोभूमि' इंडिया इंटरनैशनल कन्वेंशन ऐंड एक्सपो सेंटर के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। सरकार के मुताबिक, यह दुनिया के सबसे बड़े प्रदर्शनी हॉल में से एक है। इसके अलावा, पीएम द्वारका सेक्टर-21 से नए मेट्रो स्टेशन 'यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25' तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का भी उद्घाटन करेंगे।
Write short news article on hindi/english headline - बिहार में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने 10वीं कक्षा की छात्रा को दिनदहाड़े मारा चाकू
**Headline:** बिहार में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने 10वीं कक्षा की छात्रा को दिनदहाड़े मारा चाकू **Article:** दरभंगा (बिहार) में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक द्वारा 10वीं कक्षा की एक छात्रा पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के बाद छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, छात्रा पर हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया।
Write short news article on hindi/english headline - यूपी में तेज़ बहाव के बीच नदी में फंसी भारत-नेपाल मैत्री बस, वीडियो आया सामने
**Headline:** यूपी में तेज़ बहाव के बीच नदी में फंसी भारत-नेपाल मैत्री बस, वीडियो आया सामने **Article:** बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण तेज़ बहाव के बीच नदी में 53 यात्रियों से भरी भारत-नेपाल मैत्री बस फंस गई जिसका वीडियो सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी व पोकलेन के ज़रिए रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बकौल रिपोर्ट्स, बस को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Write short news article on hindi/english headline - उन्हें ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए: बिहार के मंत्री के रामचरितमानस पर दिए बयान पर तेजस्वी
**Headline:** उन्हें ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए: बिहार के मंत्री के रामचरितमानस पर दिए बयान पर तेजस्वी **Article:** बिहार के शिक्षा मंत्री व आरजेडी नेता चंद्रशेखर के बयान 'रामचरितमानस में पोटैशियम साइनाइड है' पर राज्य के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी ने कहा, "यह व्यक्तिगत और लोगों की आस्था से जुड़ी बात है। हम संविधान को मानने वाले लोग हैं और मैं मानता हूं कि उन्हें (चंद्रशेखर) ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए।"
Write short news article on hindi/english headline - राजस्थान एनएमएमएस स्कॉलरशिप के लिए कल से शुरू होंगे आवेदन; मिलेंगे ₹1,000/माह
**Headline:** राजस्थान एनएमएमएस स्कॉलरशिप के लिए कल से शुरू होंगे आवेदन; मिलेंगे ₹1,000/माह **Article:** राजस्थान काउंसिल ऑफ स्कूल एजुकेशन 16 सितंबर से नैशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) योजना की आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके तहत आयोजित परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं-12वीं तक ₹1,000/माह दिए जाएंगे। हालांकि, स्कॉलरशिप का लाभ लेते रहने के लिए विद्यार्थियों को पहली बार में ही 10वीं में 60% व 11वीं में 55% लाना अनिवार्य है।
Write short news article on hindi/english headline - बिहार में डेंगू के मामले बढ़ने के बीच राज्य सरकार ने क्या एडवाइज़री की है जारी?
**Headline:** बिहार में डेंगू के मामले बढ़ने के बीच राज्य सरकार ने क्या एडवाइज़री की है जारी? **Article:** बिहार में डेंगू के मामले बढ़ने के बीच राज्य सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए एडवाइज़री जारी की है। राज्य सरकार ने लोगों से कहा कि वे घर में पानी जमा न होने दें और शरीर को ढक कर रखें। इसके अलावा लोगों से मच्छरदानी का इस्तेमाल करने और खिड़की-दरवाज़ों में जाली लगवाने की सलाह दी गई है।
Write short news article on hindi/english headline - युवक ने किया मेरा रेप और करवाया गर्भपात, थाने में पूछे गए अश्लील सवाल: यूपी की युवती
**Headline:** युवक ने किया मेरा रेप और करवाया गर्भपात, थाने में पूछे गए अश्लील सवाल: यूपी की युवती **Article:** कानपुर (यूपी) में एक युवती का आरोप है कि फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवक ने उसका रेप किया और गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करवा दिया। युवती ने कहा कि इसकी शिकायत करने पर पुलिस चौकी में आरोपी के सामने उससे अश्लील सवाल पूछे गए। बकौल पुलिस, मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
Write short news article on hindi/english headline - भारी बारिश के बीच 5 राज्यों व 1 केंद्र शासित प्रदेश के लिए अलर्ट जारी
**Headline:** भारी बारिश के बीच 5 राज्यों व 1 केंद्र शासित प्रदेश के लिए अलर्ट जारी **Article:** आईएमडी ने भारी बारिश के बीच 5 राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। 15-18 सितंबर के बीच गुजरात, पूर्वी राजस्थान, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, पूर्वी मध्य प्रदेश, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी हुआ है। गुजरात (16 और 17 सितंबर) के लिए 'रेड' अलर्ट जारी हुआ है।
Write short news article on hindi/english headline - दिल्ली में कुत्ते का रेप करते कैमरे में कैद हुआ शख्स
**Headline:** दिल्ली में कुत्ते का रेप करते कैमरे में कैद हुआ शख्स **Article:** दिल्ली में एक शख्स कुत्ते का रेप करते हुए कैमरे में कैद हो गया जिसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पशु अधिकार कार्यकर्ता तराना सिंह के मुताबिक, आरोपी के बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों ने घटना की शिकायत करने वाले व्यक्ति पर हमला किया। आरोपी कथित तौर पर 2019 से कुत्ते का रेप कर रहा था।
Write short news article on hindi/english headline - स्वाति मालीवाल ने बिहार में 2 साल तक छात्रा के रेप के मामले में सीएम नीतीश को लिखा पत्र
**Headline:** स्वाति मालीवाल ने बिहार में 2 साल तक छात्रा के रेप के मामले में सीएम नीतीश को लिखा पत्र **Article:** दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने सहरसा के एक स्कूल के निदेशक के बेटे द्वारा करीब 2 साल तक एक छात्रा का रेप करने के मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। बकौल पीड़िता, आरोपी ने प्रिंसिपल की मदद से पहली बार 2017 में रेप किया था और तब वह छठी कक्षा में थी।
Write short news article on hindi/english headline - 'महादेव' गैंबलिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में ईडी ने ज़ब्त की ₹417 करोड़ की संपत्ति
**Headline:** 'महादेव' गैंबलिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में ईडी ने ज़ब्त की ₹417 करोड़ की संपत्ति **Article:** ईडी ने गैंबलिंग ऐप 'महादेव' से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में कोलकाता, भोपाल और मुंबई में तलाशी के बाद कैश समेत ₹417 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की है। ज़ब्त कैश की तस्वीरों में नोटों की गड्डी दिख रही है। बकौल एजेंसी, सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल इस ऐप के मुख्य प्रवर्तक हैं और दुबई से इसका संचालन कर रहे थे।
Write short news article on hindi/english headline - मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा: अनंतनाग मुठभेड़ पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
**Headline:** मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा: अनंतनाग मुठभेड़ पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर **Article:** अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) में मुठभेड़ में 3 अधिकारियों के शहीद होने पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा, ''कश्मीर में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण और बहुत दुखद है।'' उन्होंने आगे कहा, ''हम आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।'' गौरतलब है कि कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
Write short news article on hindi/english headline - राजस्थान व इसके आसपास के राज्यों में पेट्रोल व डीज़ल पर कितना लगता है वैट?
**Headline:** राजस्थान व इसके आसपास के राज्यों में पेट्रोल व डीज़ल पर कितना लगता है वैट? **Article:** राजस्थान में पेट्रोल-डीज़ल पर वैट घटाने को लेकर हड़ताल पर गए पेट्रोल पंप संचालकों ने अस्थाई तौर पर हड़ताल खत्म कर दी है। राजस्थान में पेट्रोल पर 31.04% व डीज़ल पर 19.30% वैट लगता है। हरियाणा में पेट्रोल पर 18.20% और डीज़ल पर 16% वैट लगता है जबकि पंजाब व गुजरात में ईंधन पर वैट क्रमशः 13.77% और 9.92% है।
Write short news article on hindi/english headline - यूपी में टॉफी का लालच देकर नाबालिग लड़के ने 5 वर्षीय बच्ची का किया रेप, खून से लथपथ मिली
**Headline:** यूपी में टॉफी का लालच देकर नाबालिग लड़के ने 5 वर्षीय बच्ची का किया रेप, खून से लथपथ मिली **Article:** लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में एक नाबालिग लड़के ने पड़ोस में रहने वाली 5-वर्षीय बच्ची का कथित तौर पर रेप किया और वह खून से लथपथ हालत में आरोपी के घर में मिली। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी टॉफी का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया था। बकौल रिपोर्ट्स, बच्ची की हालत गंभीर है।
Write short news article on hindi/english headline - ड्राइवर को हार्ट अटैक आने से यूपी में बैरियर तोड़कर पलटी थी बस: पुलिस
**Headline:** ड्राइवर को हार्ट अटैक आने से यूपी में बैरियर तोड़कर पलटी थी बस: पुलिस **Article:** गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बैरियर तोड़ते हुए पलटी बस को लेकर पुलिस ने बताया है, "शुरुआती जांच में सामने आया कि ड्राइवर को हार्ट अटैक आया था जिससे उसने बस पर नियंत्रण खो दिया था।" बकौल पुलिस, मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। घटना के दौरान बस में करीब 50 यात्री सवार थे।
Write short news article on hindi/english headline - भाईचारा खराब करने वालों पर होगी कार्रवाई: मामन खान की गिरफ्तारी पर हरियाणा के मंत्री
**Headline:** भाईचारा खराब करने वालों पर होगी कार्रवाई: मामन खान की गिरफ्तारी पर हरियाणा के मंत्री **Article:** नूंह हिंसा मामले में हरियाणा कांग्रेस विधायक मामन खान की गिरफ्तारी पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री देवेंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा, "हरियाणा के भाईचारे को खराब करने में कोई इंसान लिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।" उन्होंने आगे कहा, "विधायक भी आम नागरिक है और अगर उसने गलती की है तो कार्रवाई बनती है और कार्रवाई होगी।"
Write short news article on hindi/english headline - जम्मू-कश्मीर में आपराधिक साज़िश व जबरन वसूली के आरोप में पत्रकार माजिद हैदरी गिरफ्तार
**Headline:** जम्मू-कश्मीर में आपराधिक साज़िश व जबरन वसूली के आरोप में पत्रकार माजिद हैदरी गिरफ्तार **Article:** श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) पुलिस ने आपराधिक साज़िश और जबरन वसूली करने के आरोप में पत्रकार माजिद हैदरी को गिरफ्तार किया है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने हैदरी की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा, "बिना कानूनी प्रक्रिया के उन्हें एक वांछित आतंकवादी की तरह घर से घसीटकर ले जाया गया।" बकौल पुलिस, उनकी गिरफ्तारी में कानूनी प्रक्रियाओं का पालन हुआ है।
Write short news article on hindi/english headline - हेयर क्रीम के डिब्बों में छिपाकर लाया गया ₹16 लाख का सोना हैदराबाद एयरपोर्ट पर पकड़ा गया
**Headline:** हेयर क्रीम के डिब्बों में छिपाकर लाया गया ₹16 लाख का सोना हैदराबाद एयरपोर्ट पर पकड़ा गया **Article:** हैदराबाद के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने कुवैत से आए यात्री के पास से 259 ग्राम सोना बरामद किया है जिसकी कीमत ₹15.76 लाख आंकी गई है। कस्टम विभाग ने यात्री द्वारा हेयर क्रीम के डिब्बों में छिपाकर लाए गए सोने का वीडियो जारी किया है। अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
Write short news article on hindi/english headline - नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
**Headline:** नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया **Article:** हरियाणा पुलिस ने 31 जुलाई को नूंह ज़िले में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में शुक्रवार को कांग्रेस विधायक मामन खान को गिरफ्तार किया। एक स्थानीय ज़िला अदालत ने खान को 2 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामन की गिरफ्तारी के बाद ज़िले में 15-16 सितंबर तक मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाएं सस्पेंड कर दी गईं।
Write short news article on hindi/english headline - पत्रकारिता की वर्तमान दशा और दिशा गहन चिंता और चिंतन का विषय है: उप-राष्ट्रपति धनखड़
**Headline:** पत्रकारिता की वर्तमान दशा और दिशा गहन चिंता और चिंतन का विषय है: उप-राष्ट्रपति धनखड़ **Article:** उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम में कहा है कि पत्रकारिता की वर्तमान दशा और दिशा गहन चिंता और चिंतन का विषय है। उप-राष्ट्रपति ने कहा, "हालात विस्फोटक हैं और इसका अविलंब निदान होना चाहिए।" उन्होंने कहा, "प्रजातांत्रिक व्यवस्था के आप (पत्रकार) चौथे स्तंभ हैं और आप सबको अपनी ताकत से सजग कर सकते हैं।"
Write short news article on hindi/english headline - राजस्थान सरकार के आश्वासन के बाद राज्य में पेट्रोल पंप संचालकों ने खत्म की हड़ताल
**Headline:** राजस्थान सरकार के आश्वासन के बाद राज्य में पेट्रोल पंप संचालकों ने खत्म की हड़ताल **Article:** राजस्थान में पेट्रोल-डीज़ल पर वैट घटाने को लेकर हड़ताल पर गए पेट्रोल पंप संचालकों ने राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास संग बातचीत के बाद अस्थाई तौर पर हड़ताल खत्म कर दी है। खाचरियावास के मुताबिक, वैट के आकलन के लिए कमिटी बनाई गई है जो 10 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। बकौल खाचरियावास, शुक्रवार शाम से पेट्रोल पंप खुल जाएंगे।
Write short news article on hindi/english headline - तू इधर-उधर की न बात कर, ये बता कि काफिला क्यों लूटा?: बढ़ती महंगाई को लेकर खरगे
**Headline:** तू इधर-उधर की न बात कर, ये बता कि काफिला क्यों लूटा?: बढ़ती महंगाई को लेकर खरगे **Article:** कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बढ़ती महंगाई के बीच कहा है, "तू इधर-उधर की न बात कर, ये बता कि काफिला क्यों लूटा?" उन्होंने कहा, "मोदी जी इधर-उधर की बातें करके जनता का ध्यान 'महंगाई द्वारा महालूट' से हटाना चाहते हैं। मोदी सरकार की महालूट से कमरतोड़ महंगाई का सबसे अधिक खामियाज़ा 20% गरीब लोगों को भुगतना पड़ रहा है।"
Write short news article on hindi/english headline - शहीद कर्नल मनप्रीत के अंतिम दर्शन के दौरान पंजाब में उन्हें 6 साल के बेटे ने किया सैल्यूट
**Headline:** शहीद कर्नल मनप्रीत के अंतिम दर्शन के दौरान पंजाब में उन्हें 6 साल के बेटे ने किया सैल्यूट **Article:** शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह के 6 वर्षीय बेटे ने सैन्य वर्दी पहनकर पंजाब के मोहाली स्थित अपने घर में पिता के पार्थिव शरीर को सैल्यूट किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों से मुठभेड़ में मेजर आशीष धोनाक और डीएसपी हुमायूं भट्ट के साथ कर्नल मनप्रीत शहीद हो गए थे।
Write short news article on hindi/english headline - ओपीएस लागू करने से अस्थिर हो सकती है राज्यों की वित्तीय स्थिति: आरबीआई अधिकारी
**Headline:** ओपीएस लागू करने से अस्थिर हो सकती है राज्यों की वित्तीय स्थिति: आरबीआई अधिकारी **Article:** आरबीआई के 5 अधिकारियों ने एक लेख में लिखा है कि राज्यों द्वारा पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करना पीछे ले जाने वाला कदम है। अधिकारियों के मुताबिक, इससे राज्यों की वित्तीय स्थिति अस्थिर हो सकती है और वित्तीय बोझ 4.5 गुना तक बढ़ सकता है। हाल ही में राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों ने ओपीएस लागू किया है।
Write short news article on hindi/english headline - एलआईसी के कर्मचारियों और एजेंटों के लिए सरकार ने किन प्रस्तावों को दी मंज़ूरी?
**Headline:** एलआईसी के कर्मचारियों और एजेंटों के लिए सरकार ने किन प्रस्तावों को दी मंज़ूरी? **Article:** वित्त मंत्रालय ने सोमवार को एलआईसी के एजेंटों और कर्मचारियों के लिए कई कल्याणकारी प्रस्तावों को मंज़ूरी दी। अब एलआईसी एजेंटों के लिए ग्रैच्युटी सीमा ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख और एजेंटों का टर्म इंश्योरेंस कवर ₹3,000-₹10,000 से बढ़ाकर ₹25,000-₹1.5 लाख होगा। इसके अलावा, कर्मचारियों के लिए 30% की तय दर पर फैमिली पेंशन को मंज़ूरी दी गई।
Write short news article on hindi/english headline - प्रोसस और नैस्पर्स के सीईओ बॉब वैन डाइक ने दिया इस्तीफा
**Headline:** प्रोसस और नैस्पर्स के सीईओ बॉब वैन डाइक ने दिया इस्तीफा **Article:** प्रोसस और नैस्पर्स के सीईओ बॉब वैन डाइक ने दोनों कंपनियों के सीईओ और बोर्ड सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, करीब 10 वर्षों तक नैस्पर्स का नेतृत्व करने वाले डाइक 30 सितंबर तक समूह के सलाहकार के रूप में कार्यरत रहेंगे। वहीं, एरविन तू को नैस्पर्स और प्रोसस का अंतरिम सीईओ नामित किया गया है।
Write short news article on hindi/english headline - धनलक्ष्मी बैंक के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर ने कई कारणों के चलते दिया इस्तीफा
**Headline:** धनलक्ष्मी बैंक के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर ने कई कारणों के चलते दिया इस्तीफा **Article:** धनलक्ष्मी बैंक के एक इंडिपेंडेंट डायरेक्टर श्रीधर कल्याणसुंदरम ने कई कारणों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि बैंक के एमडी-सीईओ शिवन जेके के 'आक्रामक रवैये' को सपोर्ट करने के लिए बोर्ड के बाकी सदस्यों ने कई बार उनके इनपुट को नज़रअंदाज़ किया। उन्होंने राइट्स इशू प्लैन से जुड़े मुद्दे और कामकाज में अनैतिक आचरण को भी कारण बताया।
Write short news article on hindi/english headline - पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली पश्चिम बंगाल में लगाएंगे स्टील फैक्ट्री
**Headline:** पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली पश्चिम बंगाल में लगाएंगे स्टील फैक्ट्री **Article:** भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पश्चिम मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) ज़िले में एक स्टील फैक्ट्री शुरू करने वाले हैं। उन्होंने कहा, "बहुत से लोग मानते हैं कि मैंने केवल क्रिकेट खेला है लेकिन हमने 2007 में एक छोटा स्टील प्लांट शुरू किया था और 5-6 महीने में हम मेदिनीपुर में अपना नया स्टील प्लांट बनाना शुरू कर देंगे।"
Write short news article on hindi/english headline - दुनिया में सबसे अधिक वेतन पाने वाले सीईओ में से एक 39 वर्षीय कीवी कैमरा ने दिया इस्तीफा
**Headline:** दुनिया में सबसे अधिक वेतन पाने वाले सीईओ में से एक 39 वर्षीय कीवी कैमरा ने दिया इस्तीफा **Article:** लीगल टेक फर्म सीएस डिस्को के को-फाउंडर कीवी कैमरा ने कंपनी के सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया है। 39-वर्षीय कैमरा दुनिया में सबसे अधिक वेतन पाने वाले सीईओ में शामिल थे और 2022 में उनका वेतन ($110 मिलियन) एप्पल के सीईओ टिम कुक से भी अधिक था। वह हॉर्वर्ड लॉ स्कूल के सबसे युवा (19 वर्ष) ग्रैजुएट हैं।
Write short news article on hindi/english headline - आकासा ने नोटिस दिए बिना एयरलाइन छोड़ने वाले पायलटों पर किया मुकदमा: रिपोर्ट
**Headline:** आकासा ने नोटिस दिए बिना एयरलाइन छोड़ने वाले पायलटों पर किया मुकदमा: रिपोर्ट **Article:** आकासा एयर ने नोटिस पीरियड पूरा किए बिना एयरलाइन छोड़ने को लेकर 40 से अधिक पायलटों के खिलाफ मुकदमा किया है। बकौल रिपोर्ट, आकासा ने नोटिस पीरियड पूरा करने तक इन पायलटों के किसी अन्य एयरलाइन में शामिल होने पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं, आकासा ने हर पायलट से ₹21 करोड़ का हर्जाना मांगा है।
Write short news article on hindi/english headline - क्या है 'महादेव' गैंबलिंग ऐप केस?
**Headline:** क्या है 'महादेव' गैंबलिंग ऐप केस? **Article:** प्रवर्तन निदेशालय ऑनलाइन सट्टेबाज़ी ऐप 'महादेव' से किए गए फ्रॉड की जांच कर रहा है। इस ऐप के अंतर्गत कई अवैध सट्टेबाज़ी वेबसाइट का संचालन होता था जिनके ज़रिए बेनामी बैंक खातों की मदद से मनी लॉन्डरिंग की जाती थी। छत्तीसगढ़ के सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल इसके प्रमुख प्रमोटर हैं जो दुबई से ऐप का संचालन करते हैं।
Write short news article on hindi/english headline - मस्क की बायोग्राफी में खुलासा- उन्होंने ज़िलिस को स्पर्म डोनेट किया था
**Headline:** मस्क की बायोग्राफी में खुलासा- उन्होंने ज़िलिस को स्पर्म डोनेट किया था **Article:** टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की बायोग्राफी में बताया गया है कि उन्होंने न्यूरालिंक की अधिकारी शिवॉन ज़िलिस को स्पर्म डोनेट किया था लेकिन उन्हें कभी डेट नहीं किया। बायोग्राफी के लेखक वॉल्टर आइज़क्सन से ज़िलिस ने कहा, "मस्क चाहते हैं कि स्मार्ट लोग बच्चे पैदा करें…उन्होंने मुझे इसके लिए प्रोत्साहित किया।" मस्क के तीन अलग-अलग महिलाओं से 11-बच्चे हैं।
Write short news article on hindi/english headline - कौन हैं 'महादेव' ऐप के को-फाउंडर सौरभ चंद्राकर जिन्होंने अपनी शादी में खर्च किए ₹200 करोड़?
**Headline:** कौन हैं 'महादेव' ऐप के को-फाउंडर सौरभ चंद्राकर जिन्होंने अपनी शादी में खर्च किए ₹200 करोड़? **Article:** गैंबलिंग ऐप 'महादेव' के को-फाउंडर सौरभ चंद्राकर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ₹5,000 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग मामले में पूछताछ कर रहा है। उन्होंने फरवरी में दुबई में अपनी शादी पर ₹200 करोड़ खर्च किए थे जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। चंद्राकर 2018 में दुबई गया था और उसकी उम्र 21-25 साल बताई जा रही है।
Write short news article on hindi/english headline - सर्गेई ब्रिन ने मस्क के साथ कथित संबंध को लेकर अपनी पत्नी को दिया तलाक: रिपोर्ट
**Headline:** सर्गेई ब्रिन ने मस्क के साथ कथित संबंध को लेकर अपनी पत्नी को दिया तलाक: रिपोर्ट **Article:** रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन ने एलन मस्क के साथ कथित संबंध को लेकर इस साल मई में अपनी पत्नी निकोल शैनाहन से तलाक को अंतिम रूप दे दिया। ब्रिन ने पिछले साल शैनाहन से तलाक के लिए अर्ज़ी दाखिल की थी। इससे पहले मस्क ने शैनाहन से अफेयर होने की रिपोर्ट को 'बिल्कुल बकवास' बताया था।
Write short news article on hindi/english headline - बॉलीवुड सितारों ने दुबई में महादेव ऐप के प्रमोटर की पार्टी में आने के बदले लिए थे ₹40 करोड़
**Headline:** बॉलीवुड सितारों ने दुबई में महादेव ऐप के प्रमोटर की पार्टी में आने के बदले लिए थे ₹40 करोड़ **Article:** गैंबलिंग ऐप 'महादेव' के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने 2022 में दुबई में अपनी शादी के अलावा एक और पार्टी दी थी। बकौल रिपोर्ट्स, एक 7-स्टार होटल में आयोजित उस पार्टी में आने के बदले कुछ बॉलीवुड सितारों को ₹40 करोड़ तक का भुगतान किया गया था। पार्टी में कथित तौर पर संजय दत्त, कपिल शर्मा और उर्वशी रौतेला पहुंची थीं।
Write short news article on hindi/english headline - यूएई में 'महादेव' ऐप स्कैम के आरोपी की शादी में गई थीं सनी लियोनी और नेहा कक्कड़ जैसी हस्तियां
**Headline:** यूएई में 'महादेव' ऐप स्कैम के आरोपी की शादी में गई थीं सनी लियोनी और नेहा कक्कड़ जैसी हस्तियां **Article:** 'महादेव' गैंबलिंग ऐप से जुड़े करीब ₹5,000 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग मामले में सनी लियोनी, नेहा कक्कड़ और टाइगर श्रॉफ जैसी बॉलीवुड हस्तियों को ईडी द्वारा समन भेजा जा सकता है। इस साल फरवरी में यूएई में हुई ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी में करीब 17 हस्तियां पहुंची थीं। शादी पर करीब ₹200 करोड़ खर्च हुए थे।
Write short news article on hindi/english headline - कभी जूस बेचता था महादेव ऐप के ज़रिए ₹5,000 करोड़ की मनी लॉन्डरिंग करने वाला सौरभ
**Headline:** कभी जूस बेचता था महादेव ऐप के ज़रिए ₹5,000 करोड़ की मनी लॉन्डरिंग करने वाला सौरभ **Article:** गैंबलिंग ऐप 'महादेव' के मुख्य प्रमोटरों में से एक सौरभ चंद्राकर कभी भिलाई (छत्तीसगढ़) में जूस बेचने का काम करता था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ऐप से जुड़े ₹5,000 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग केस की जांच कर रहा है। ईडी ने कहा कि सौरभ ने दुबई में अपनी शादी पर ₹200 करोड़ खर्च किए जिसमें कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं।
Write short news article on hindi/english headline - कनाडा ने भारत के साथ अपने व्यापार मिशन को किया स्थगित
**Headline:** कनाडा ने भारत के साथ अपने व्यापार मिशन को किया स्थगित **Article:** कनाडा ने कहा है कि वह भारत के साथ प्रस्तावित व्यापार मिशन को स्थगित कर रहा है। इससे पहले कनाडा ने भारत के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते पर बातचीत रोक दी थी। भारत में पिछले हफ्ते जी20 समिट के लिए आए कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथ का मुद्दा उठाया था।
Write short news article on hindi/english headline - गो फर्स्ट ने 25 सितंबर तक अपनी सभी उड़ानें कीं रद्द
**Headline:** गो फर्स्ट ने 25 सितंबर तक अपनी सभी उड़ानें कीं रद्द **Article:** वित्तीय संकट में फंसी एयरलाइन गो फर्स्ट ने परिचालन संबंधी कारणों का हवाला देते हुए 25 सितंबर 2023 तक शेड्यूल्ड अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। गो फर्स्ट ने कहा, "उड़ानें रद्द होने के कारण हुई असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।" दरअसल, एयरलाइन ने मई में उड़ानें रद्द करते हुए दिवालिया प्रक्रिया आवेदन दायर किया था।
Write short news article on hindi/english headline - दीपिका पादुकोण ने कॉफी चेन ब्लू टोकाई में किया निवेश
**Headline:** दीपिका पादुकोण ने कॉफी चेन ब्लू टोकाई में किया निवेश **Article:** अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कॉफी ब्रांड ब्लू टोकाई कॉफी रोस्टर्स में निवेश किया है। दीपिका ने यह निवेश अपनी कंपनी 'का एंटरप्राइज़ेज़' के माध्यम से किया है हालांकि निवेश की कुल राशि अभी अज्ञात है। बकौल कंपनी, अभिनेत्री का यह निवेश उसके $30 मिलियन सीरीज़-बी फंडिंग राउंड का हिस्सा है जो उसने A91 पार्टनर्स के नेतृत्व में शुरू किया था।
Write short news article on hindi/english headline - 'टाइम' की 750 बेहतरीन कंपनियों की सूची में शामिल 8 भारतीय कंपनियां कौनसी हैं?
**Headline:** 'टाइम' की 750 बेहतरीन कंपनियों की सूची में शामिल 8 भारतीय कंपनियां कौनसी हैं? **Article:** 'टाइम' मैगज़ीन ने दुनिया की 750 बेहतरीन कंपनियों की सूची जारी की है जिसमें 8 भारतीय कंपनियां शामिल हैं। बेहतरीन कंपनियों की सूची में इन्फोसिस 64वें, विप्रो 174वें, महिंद्रा समूह 210वें और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ 248वें पायदान पर है। इस सूची में एचसीएल टेक्नोलॉजीज़ (262), एचडीएफसी बैंक (418), डब्ल्यूएनएस ग्लोबल सर्विसेज़ (596) और आईटीसी लिमिटेड (672) भी शामिल हैं।
Write short news article on hindi/english headline - सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुए सेंसेक्स व निफ्टी
**Headline:** सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुए सेंसेक्स व निफ्टी **Article:** बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी शुक्रवार को सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स 319.63 अंक चढ़कर सर्वकालिक उच्चतम स्तर 67,838.63 पर जबकि निफ्टी 89.25 अंक चढ़कर 20,192.35 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 20 कंपनी के शेयरों में तेज़ी रही और भारती एयरटेल व महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर सर्वाधिक चढ़े।
Write short news article on hindi/english headline - कर्मचारियों की संतुष्टि के आधार पर दुनिया की 10 सबसे बेहतरीन कंपनियों की सूची जारी
**Headline:** कर्मचारियों की संतुष्टि के आधार पर दुनिया की 10 सबसे बेहतरीन कंपनियों की सूची जारी **Article:** 'टाइम' मैगज़ीन ने कर्मचारियों की संतुष्टि के आधार पर दुनिया की सबसे बेहतरीन कंपनियों की सूची जारी की है जिसमें माइक्रोसॉफ्ट शीर्ष पर है। इसमें अल्फाबेट दूसरे, मेटा प्लैटफॉर्म्स तीसरे, एप्पल चौथे, डेल्टा एयरलाइन्स 5वें, एमेज़ॉन छठे, वॉक्सवैगन ग्रुप 7वें, डेल टेक्नोलॉजीज़ 8वें, एक्सेंचर 9वें और रोश 10वें स्थान पर है। सूची में इन्फोसिस को 103वां स्थान मिला है।
Write short news article on hindi/english headline - सेंसेक्स व निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर खुले
**Headline:** सेंसेक्स व निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर खुले **Article:** बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी शुक्रवार को रिकॉर्ड स्तर पर खुला और कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 67,659.91 अंक पर खुलकर 67,843.29 के सर्वकालिक उच्च स्तर जबकि निफ्टी 20,156.45 अंक पर खुलकर 20,196.45 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर बजाज ऑटो, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स व विप्रो के शेयरों में तेज़ी रही।
Write short news article on hindi/english headline - 'टाइम' के मुताबिक दुनिया की 10 सबसे बेहतरीन कंपनियां कौनसी हैं?
**Headline:** 'टाइम' के मुताबिक दुनिया की 10 सबसे बेहतरीन कंपनियां कौनसी हैं? **Article:** 'टाइम' मैगज़ीन ने माइक्रोसॉफ्ट को दुनिया की 10 सबसे बेहतरीन कंपनियों में पहला स्थान दिया है। इसके बाद सूची में एप्पल, अल्फाबेट, मेटा प्लैटफॉर्म्स, एक्सेंचर, फाइज़र, अमेरिकन एक्सप्रेस, इलेक्ट्रिसाइट डी फ्रांस, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और डेल टेक्नोलॉजीज़ शामिल हैं। टाइम की 100 बेहतरीन कंपनियों की सूची में इन्फोसिस एकमात्र भारतीय कंपनी है जिसे 64वां स्थान दिया गया है।
Write short news article on hindi/english headline - जॉनसन ऐंड जॉनसन ने 130 से अधिक वर्षों के बाद किया अपने नए लोगो का अनावरण
**Headline:** जॉनसन ऐंड जॉनसन ने 130 से अधिक वर्षों के बाद किया अपने नए लोगो का अनावरण **Article:** जॉनसन ऐंड जॉनसन ने 130 से अधिक वर्षों के बाद अपने नए व आधुनिक लुक वाले लोगो का अनावरण किया है। कंपनी के सह-संस्थापक जेम्स वुड जॉनसन के हस्ताक्षर पर आधारित (पुराने) लोगो का इस्तेमाल 1887 से हो रहा था जिसे लेकर कंपनी ने कहा था, "यह दुनिया में सबसे लंबे समय तक...इस्तेमाल किए गए लोगो में से एक है।"