audio
dict
transcription
stringlengths
0
29.8k
duration
float64
0.04
2.43k
segment_name
stringlengths
24
26
video_id
stringclasses
489 values
null
साथियो, ये तमाम सुविधाएं यूं तो अर्द्धकुंभ से ठीक पहले तैयार हो रही हैं, लेकिन इनका प्रभाव यहीं तक सीमित नहीं रहने वाला।
13.360092
Y_1Ka8AjGSw_segment28.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
ये आने वाले समय में प्रयागराज में जीवन के हर स्तर पर सकारात्मक असर लाने वाली हैं।
10.420071
Y_1Ka8AjGSw_segment29.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
इसमें सबसे खास बात ये भी है कि पहले की तरह कच्चा-पक्का काम नहीं किया गया है, जिन सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है, वो स्थाई हैं, permanent हैं।
16.720115
Y_1Ka8AjGSw_segment30.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनेइन्टीग्रेटेड कमांड कन्ट्रोल सेन्टरप्रयागराज की पौराणिकता के आधुनिकता से संगम का प्रतीक है।
15.260105
Y_1Ka8AjGSw_segment31.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
ये स्मार्ट प्रयागराज का एक अहम सेंटर है।
5.280036
Y_1Ka8AjGSw_segment32.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
सड़क, बिजली, पानी से लेकर तमाम व्यवस्थाएं इसी सेंटर से संचालित होने वाली हैं।
10.060069
Y_1Ka8AjGSw_segment33.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
भाइयो और बहनों, सरकार का प्रयास है कि इस बार अर्द्धकुंभ में तप से तकनीक तक, उसके हर पहलु का अनुभव, दुनियाभर के लोगों को मिल सके।
19.060131
Y_1Ka8AjGSw_segment34.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
तप की भी अनुभूति हो और आधुनिक तकनीक की भी अनुभूति हो।
7.060048
Y_1Ka8AjGSw_segment35.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
अध्यात्म, आस्था और आधुनिकता की त्रिवेणी कितनी भव्य और बेजोड़ हो सकती है, इसका अनुभव लेकर लोग यहां से जाएं, इसकी पूरी कोशिश की जा रही है।
18.740128
Y_1Ka8AjGSw_segment36.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
यहां बना सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र है।
5.700039
Y_1Ka8AjGSw_segment37.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
थोड़ी देर पहले मैंने विशेष अतिथियों के साथ दिव्य कुंभ, भव्य कुंभ सेल्फी प्वाइंट पर भी फोटो खिंचवाई है।
11.240077
Y_1Ka8AjGSw_segment38.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
साथियो अर्द्धकुंभ और सेल्फी का संगम तब तक अधूरा रहेगा जब तक यहां की मूल शक्ति, मूल संगम, त्रिवेणी भव्य न हो।
14.6201
Y_1Ka8AjGSw_segment39.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
त्रिवेणी की शक्ति का एक बड़ा स्रोत है मां गंगा।
5.260036
Y_1Ka8AjGSw_segment40.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
मां गंगा स्वच्छ हो, निर्मल हो, अविरल हो; इसके लिए सरकार तेज गति से काम कर रही है।
11.200077
Y_1Ka8AjGSw_segment41.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
आज यहां जो हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण हुआ है, उसमें गंगा जी की सफाई और यहां के घाटों के सौन्दर्यीकरण से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स भी उसमें शामिल हैं।
20.020137
Y_1Ka8AjGSw_segment42.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
1700 करोड़ रुपये की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से शहर के करीब एक दर्जन नालों को सीधे गंगाजी में बहने से रोका जा सकेगा।
15.300105
Y_1Ka8AjGSw_segment43.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
वहीं नमामि गंगे परियोजना में करीब 150 घाटों का सौन्दर्यीकरण भी किया जा रहा है।
11.600079
Y_1Ka8AjGSw_segment44.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
इसमें से करीब 50 घाटों का काम पूरा हो गया है।
6.800047
Y_1Ka8AjGSw_segment45.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
ऐसे 6 घाटों का लोकार्पण भी आज यहां किया गया है।
5.480038
Y_1Ka8AjGSw_segment46.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
भाइयो और बहनों, प्रयागराज हो, काशी हो, कानपुर हो, यूपी के तमाम शहरों समेत गंगा के किनारे बसे हर राज्य में इस प्रकार की सुविधाओं का निर्माण हो रहा है।
19.840136
Y_1Ka8AjGSw_segment47.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
नमामि गंगे मिशन के तहत अब तक साढ़े 24 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कीपरियोजनाओं को स्वीकृति दे दी जा चुकी है।
14.340098
Y_1Ka8AjGSw_segment48.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
5 हजार करोड़ रुपये के 75 प्रोजेक्ट्स पूरे किए जा चुके हैं।
8.400058
Y_1Ka8AjGSw_segment49.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
हजारों करोड़ रुपये के 150 प्रोजेक्ट्स, उस पर तेजी से काम चल रहा है।
8.140056
Y_1Ka8AjGSw_segment50.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
साथियो, गंगा मैया निर्मल और अविरल होगी, इस निश्चय के पीछे की सबसे बड़ी शक्ति, सरकारी तंत्र तो है ही; करोड़ों स्वच्छाग्रहियों, मां गंगा के सेवकों का भी योगदान है।
20.960144
Y_1Ka8AjGSw_segment51.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
जन-जन इस अभियान से जुड़े रहे हैं।
4.940034
Y_1Ka8AjGSw_segment52.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
अपने स्तर पर काम कर रहे हैं।
3.540024
Y_1Ka8AjGSw_segment53.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
गंगाजी के प्रति जन-भागीदारी और जिम्मेदारी ने हमारे प्रयासों को अधिक बल दिया है।
11.120076
Y_1Ka8AjGSw_segment54.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
अब गंगा के किनारे के करीब-करीब सारे गांव अब खुले में शौच से मुक्त घोषित कर चुके हैं।
13.08009
Y_1Ka8AjGSw_segment55.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
भाइयो और बहनों, शास्त्रों में स्वच्छता को देवत्व से जोड़ा गया है।
8.640059
Y_1Ka8AjGSw_segment56.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
कुंभ में देवताओं का निवास होता है।
4.220029
Y_1Ka8AjGSw_segment57.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
ऐसे में कुंभ में मां गंगा की सफाई हो या फिर स्वच्छ कुंभ की बात, इस बार के कुंभ में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
16.220111
Y_1Ka8AjGSw_segment58.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
अभी मैंने यहां आने से पहले स्वच्छ कुंभ की प्रदर्शनी देखी।
7.26005
Y_1Ka8AjGSw_segment59.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
और लोकार्पण में भी कुंभ में स्वच्छता रहे, इसके लिए आधुनिक तकनीक और पोर्टेबल काम्पैक्टरजैसे उपकरण लगाने की योजना की शुरूआत कर दी है।
16.960116
Y_1Ka8AjGSw_segment60.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
साथियों, केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिल करके ये सुनिश्चित करने में जुटी है कि आयोजन दर्शनीय, दार्शनिक और दिव्य बने।
18.840129
Y_1Ka8AjGSw_segment61.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
सरकार का पूरा प्रयास है कि यहां भारत के गौरवशाली अतीत के दर्शन और वैभवशाली भविष्य की झलक दुनिया को देखने के लिए मिले।
16.220111
Y_1Ka8AjGSw_segment62.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
मुझे प्रसन्नता है कि सरकार के इन प्रयासों में प्रयागराज का एक-एक नागरिक जुड़ा है।
11.74008
Y_1Ka8AjGSw_segment63.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
अपने स्तर पर अनेक प्रयास आप सभी कर रहे हैं।
7.840054
Y_1Ka8AjGSw_segment64.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
शहर की साफ-सफाई से लेकर अतिथि के सत्कार के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने में आप लगे हुए हैं।
12.440085
Y_1Ka8AjGSw_segment65.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
यहां जो प्रदर्शनी लगी है उसमें मैंने देखा कि कैसे आकर्षक पेंटिंग्स, उससे शहर को सजाया जा रहा है।
12.520086
Y_1Ka8AjGSw_segment66.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
चित्रों के माध्यम से प्रयागराज और भारत के दर्शन कराने का ये अद्भुत प्रयास सराहनीय है और यह अनुभव यहां आने वाले हर यात्री के लिए अनुपम होगा।
15.580107
Y_1Ka8AjGSw_segment67.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
साथियो, प्रयागराज के लोगों की इसी भावना को समझते हुए, आपके स्नेह को देखते हुए, मैं दुनियाभर में लोगों को अर्द्धकुंभ में आने के लिए न्योता दे आया हूं।
14.820102
Y_1Ka8AjGSw_segment68.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
बीते एक-डेढ़ वर्ष से जहां भी मैं गया हूं, वहां रहने वाले हर भारतवासी को अपने विदेशी दोस्तों के साथ प्रयागराज आकर भारत की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का निमंत्रण मैंने स्वयं जा-जा करके दिया है; क्योंकि मैं भी अब उत्तर प्रदेश वाला हूं ना।
31.440215
Y_1Ka8AjGSw_segment69.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
आपने देखा होगा, कल ही यहां संगम पर 70 देशों का झंडा लहराया गया ।
14.760101
Y_1Ka8AjGSw_segment70.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
70 देशों के भारत में नियुक्त प्रतिनिधियों ने, राजनयिकों ने पूरे कुंभ क्षेत्र का दौरा किया, यहां के अद्भुत वातावरण का आनंद लिया।
14.860102
Y_1Ka8AjGSw_segment71.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
इस तरह के प्रयास कुंभ की वैश्विक लोकप्रियता बढ़ाने में और सहायक सिद्ध होंगे।
10.720073
Y_1Ka8AjGSw_segment72.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
साथियो, इस बार दो महत्वपूर्ण आयोजन दुनिया के सबसे पुरातन सांस्कृतिक शहरों- प्रयागराज और काशी में एक साथ हो रहे हैं।
16.06011
Y_1Ka8AjGSw_segment73.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
जब यहां अर्द्धकुंभ के लिए दुनिया जुटेगी तब काशी में प्रवासी भारतीय दिवस के लिए दुनियाभर के भारतीय जुटने वाले हैं।
13.08009
Y_1Ka8AjGSw_segment74.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
जाहिर है उनका भी यहां आने का कार्यक्रम बनेगा।
5.460037
Y_1Ka8AjGSw_segment75.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
भाइयो और बहनों, अर्द्धकुंभ सिर्फ करोड़ों लोगों के एकजुट होने का ही पर्व नहीं है, यहां आने वाले करोड़ों लोगों के जरिए पूरा देश, उसमें आने वाले करोड़ों लोगों के बीच होने वाला संपर्क और संवाद हमारे देश को दिशा देता है।
24.100165
Y_1Ka8AjGSw_segment76.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
कुंभ में आने वाले करोड़ों लोगों के साथ ही करोडों विचारों का प्रवाह भी भारत को समृद्ध और सशक्त बनाता है।
14.020096
Y_1Ka8AjGSw_segment77.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
कुंभ का पर्व भारत और भारतीयता का सबसे बड़ा प्रमाण है।
9.240063
Y_1Ka8AjGSw_segment78.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
ये पर्व भाषा, भूषा और भिन्नता को खत्म कर एक होने की प्रेरणा देता है।
12.520086
Y_1Ka8AjGSw_segment79.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
ये पर्व हमें जोड़ता है, ये पर्व गांव और शहर को एक करता है।
7.040048
Y_1Ka8AjGSw_segment80.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
एक भारत-श्रेष्ठ भारत की सही तस्वीर यहां दिखती है।
7.660052
Y_1Ka8AjGSw_segment81.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि यहां आने वाले हर अतिथि का हम खुद ध्यान रखें।
9.260063
Y_1Ka8AjGSw_segment82.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
ये आयोजन सिर्फ श्रद्धा नहीं, देश की प्रतिष्ठा का भी सवाल है।
12.620086
Y_1Ka8AjGSw_segment83.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
हमें ये सुनिश्चित करना है कि भारत की एक नई तस्वीर, उसे ले करके दुनिया यहां से वापस जाए।
16.840115
Y_1Ka8AjGSw_segment84.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
इस दौरान दुनियाभर के हजारों छात्र यहां के मैनेजमेंट के बारे में सीखने-पढ़ने भी आएंगे।
15.060103
Y_1Ka8AjGSw_segment85.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
दुनिया की सबसे बड़ी मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी इस आयोजन की विशालता, विविधता और सफलता पर बच्चों को मैनेजमेंट के गुर सिखाती रही है।
15.300105
Y_1Ka8AjGSw_segment86.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
साथियो, भारत की पहचान हमारी सांस्कृतिक विरासत से है, ज्ञान के भंडार से है।
10.140069
Y_1Ka8AjGSw_segment87.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
इसी शक्ति से दुनिया को परिचित करवाने के लिए स्वामी विवेकानंद समेत तमाम महर्षियो ने अपना जीवन समर्पित कर दिया।
14.160097
Y_1Ka8AjGSw_segment88.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
बीते चार-साढ़े चार वर्षों सेकेंद्र सरकार भी ये निरंतर प्रयास कर रही है कि संसाधनों के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का भी प्रभाव बढ़े।
20.980144
Y_1Ka8AjGSw_segment89.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
साथियो, मैं आज पवित्र प्रयागराज में आपसे और देश के लोगों से एक और अहम विषय पर बात करना चाहता हूं।
16.06011
Y_1Ka8AjGSw_segment90.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
प्रयागराज वो जगह है, जिसे उत्तर प्रदेश में न्याय का मंदिर भी कहा जा सकता है।
13.420092
Y_1Ka8AjGSw_segment91.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
बीते कुछ समय से जिस तरह एक बार फिर न्यायपालिका पर दबाव का खेल शुरू हुआ है, उस स्थिति में देश को, आज की युवा पीढ़ी को सतर्क किया जाना बहुत आवश्यक है।
25.320173
Y_1Ka8AjGSw_segment92.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
साथियो, देश पर सबसे ज्यादा समय शासन करने वाली पार्टी ने हमेशा ही खुद को हर कानून, न्यायपालिका, संस्था, और यहां तक कि देश से भी अपने-आपको ऊपर माना है।
24.200166
Y_1Ka8AjGSw_segment93.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
देश की हर उस संस्था को, यहां तक कि संवैधानिक संस्थाओं को भी इस पार्टी ने बर्बाद कर दिया, जो उसकी मर्जी से नहीं चलीं, उसके इशारों पर काम करने को, झुकने को तैयार नहीं हुईं।
19.280132
Y_1Ka8AjGSw_segment94.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
भाइयो और बहनों, इसी मनमानी की वजह से हमारे देश की न्याय प्रणाली को भी कमजोर करने का प्रयास किया गया।
13.280091
Y_1Ka8AjGSw_segment95.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
इसका सिर्फ एक कारण था कि न्यायपालिका उन संस्थाओं में से एक रही है, जो इस पार्टी के भ्रष्ट और निरंकुश तरीकों के खिलाफ खड़ी रहती हैं।
19.460133
Y_1Ka8AjGSw_segment96.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
इस बात को प्रयागराज और यूपी के लोगों से बेहतर कौन जान सकता है कि कांग्रेस को न्यायपालिका क्यों पसंद नहीं है? यूपी के लोग वो दिन याद करें- जब इस पार्टी के सर्वोच्च नेता द्वारा यहां जनमत को अपमानित करने का काम किया गया था।
35.940246
Y_1Ka8AjGSw_segment97.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
क्या ये लोकतंत्र का अपमान नहीं था? साथियो, देश वो दिन भी नहीं भूल सकता जब प्रयागराज के हाईकोर्ट ने सत्य और संविधान का साथ देकर उनको संसद से, पार्लियामेंट मेंबर से बेदखल कर दिया तो उन्होंने लोकतंत्र को ही समाप्त करने की कोशिश की।
29.320201
Y_1Ka8AjGSw_segment98.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
देश पर आपातकाल मढ़ दिया।
3.940027
Y_1Ka8AjGSw_segment99.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
यहां तक कि देश का संविधान भी बदल डाल दिया गया।
5.700039
Y_1Ka8AjGSw_segment100.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
कोशिश तो यहां तक हुई कि न्यायपालिका से चुनाव याचिका सुनने तक का अधिकार छीन लिया जाए।
11.860081
Y_1Ka8AjGSw_segment101.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
साथियो, कांग्रेस के नेताओं की यही प्रवृत्ति रही है।
6.460044
Y_1Ka8AjGSw_segment102.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
इस प्रवृत्ति में देश की संवैधानिक संस्थाओं को एक पार्टी के आगे हाथ बांधे खड़ा रहने पर मजबूर किया जाता है।
14.420099
Y_1Ka8AjGSw_segment103.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
जो झुकता नहीं उसे तोड़ने की कोशिश की जा रही है।
6.820047
Y_1Ka8AjGSw_segment104.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
ये उनकी सामंती और राजाशाही सोच है जो उन्हें निष्पक्ष संस्थाओं को बलपूर्वक बर्बाद करने को उकसाती रहती है।
14.220097
Y_1Ka8AjGSw_segment105.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
न्यायपालिका की प्रतिष्ठा को बर्बाद करने, उसे नष्ट करने के लिए ये पार्टी सिर्फ बल का ही इस्तेमाल नहीं करती है, वो छल का भी इस्तेमाल करती है।
17.700121
Y_1Ka8AjGSw_segment106.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
अपनी साजिश को सफल करने के लिए कपट, प्रपंच, धूर्तता की हर हद पार कर जाती है।
12.080083
Y_1Ka8AjGSw_segment107.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
न्यायपालिका को लेकर इस पार्टी की कार्य संतुति रही है- जब शासन में होते हैं तो लटकाना और विपक्ष में होते हैं तो धमकाना।
16.680114
Y_1Ka8AjGSw_segment108.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
साथियो, मैं देश को केशवानंद भारती के महत्वपूर्ण केस की भी याद दिलाना चाहता हूं।
12.880088
Y_1Ka8AjGSw_segment109.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
इस केस में फैसला सुनाने वाले जजों ने जब दबाव में आने से इनकार कर दिया तोवर्षों से चली आ रही न्यायिक परम्परा को ही बदल डाला गया।
15.840109
Y_1Ka8AjGSw_segment110.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
सबसे सीनियर जज को चीफ जस्टिस बनाने की बजाय एक ऐसे न्यायमूर्ति को ये पद दे दिया, जो वरिष्ठता के क्रम में तीन जजों के बाद आते थे।
17.740122
Y_1Ka8AjGSw_segment111.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
ये था इन लोगों के काम करने का तरीका, न्यायपालिका पर दबाव बनाने का तरीका।
9.140063
Y_1Ka8AjGSw_segment112.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
इसी तरह आपातकाल के फैसले पर जब जस्टिस खन्ना ने असहमति जताई, तो उनके साथ भी यही किया गया।
18.100124
Y_1Ka8AjGSw_segment113.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
उनके भी वरिष्ठता क्रम को नजरअंदाज किया गया।
5.020034
Y_1Ka8AjGSw_segment114.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
भाइयो और बहनों, अपने स्वार्थ के आगे न ये देश का हित देखते हैं, न लोकतंत्र का।
10.600073
Y_1Ka8AjGSw_segment115.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
इनके मन में न कानून के लिए सम्मान है, न परम्परा के लिए।
7.720053
Y_1Ka8AjGSw_segment116.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
इनके एक नेता का सार्वजनिक तौर पर दिया गया बयान तो खूब चर्चा में रहा था।
8.080055
Y_1Ka8AjGSw_segment117.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
उन्होंने कहा था- हम मुख्य न्यायाधीश उसी को बनने देंगे जो हमारी विचारधारा, हमारे विचारों से सहमत हो और हमारे हिसाब से चले।
16.540113
Y_1Ka8AjGSw_segment118.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
साथियों, हमारे देश में न्यायपालिका देश के संविधान को सर्वोपरि रख करके काम करती रही है।
12.740087
Y_1Ka8AjGSw_segment119.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
लेकिन देश इस बात का भी गवाह रहा है कि नयायपालिका को अपने हिसाब से मोड़ने के लिए कैसे एक राजनीतिक दल द्वारा लोभ, लालच, बैर, सत्ता, सबका इस्तेमाल किया जाता रहा है।
24.080165
Y_1Ka8AjGSw_segment120.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
इस दल के पास न्यायपालिका को अटकाने, लटकाने, भटकाने और धमकाने के बहुत से तरीके उनकी आदत है।
14.020096
Y_1Ka8AjGSw_segment121.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
हाल में ही हमने देखा कि कैसे उन्होंने न्यायपालिका के सर्वोच्च न्यायमूर्ति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की कोशिश की।
15.020103
Y_1Ka8AjGSw_segment122.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
जजों को डराने, धमकाने की ये कोशिश उनकी पुरानी सोच का हिस्सा है।
8.78006
Y_1Ka8AjGSw_segment123.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
मुझे सर्खियों में रहा वो वाक्य भी याद है जब इनके एक नेता के एक केस की सुनवाई कर रहे जज से पूछा गया था कि क्या वो नहीं चाहते कि उनकी पत्नी करवाचौथ मनाए? ये धमकी नहीं तो क्या है? भाइयो और बहनों, ये लोग हर संस्था को बर्बाद करने का प्रयास करने के बाद अब लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं।
35.800245
Y_1Ka8AjGSw_segment124.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
लेकिन इनका व्यवहार, इनकी साजिशें, बार-बार ये साबित कर रही हैं कि ये खुद को देश, लोकतंत्र, न्यायपालिका और यहां तक की लोगों के भी ऊपर समझते हैं।
18.220125
Y_1Ka8AjGSw_segment125.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
अभी दो दिन पहले भी हम इसका एक और उदाहरण देख चुके हैं।
5.740039
Y_1Ka8AjGSw_segment126.mp3
Y_1Ka8AjGSw
null
और इसलिए मैं आपसे फिर कहना चाहता हूं, सावधान रहिए, सतर्क रहिए ऐसे लोगों से, ऐसे दल से।
13.460092
Y_1Ka8AjGSw_segment127.mp3
Y_1Ka8AjGSw