Story_no
int32 0
7.77k
| Sentence
stringlengths 1
710
| Discourse Mode
class label 6
classes |
---|---|---|
51 | लेकिन कुछ निंदा थी- जिस प्रेस से कवि स्वर्ग से गिरा जाता है- उसकी। | 1Descriptive
|
51 | काव्य की प्रेमिका का उसमें वहीं प्रेम दर्शाया गया था। | 1Descriptive
|
51 | सुपर्णा चौंकी। फिर संयत हुई और नियमित रूप से' तारा' पढ़ने लगी। | 4Narrative
|
51 | एक साल बीत गया। | 4Narrative
|
51 | अब सुपर्णा हिंदी में मजे में लिख देती है। | 1Descriptive
|
51 | मोहन से उसका हाड़-हाड़ जल रहा था। | 1Descriptive
|
51 | एक दिन उसने पातिव्रत्य पर एक लेख लिखा। | 4Narrative
|
51 | आजकल के छायावाद के संबंध में भी पढ़ चुकी थी और बहुत कुछ अपने पति से सुन चुकी थी। | 1Descriptive
|
51 | काशी हिंदी के सभी वादों की भूमि है। | 1Descriptive
|
51 | प्रसाद काशी के ही हैं। | 1Descriptive
|
51 | उनके युवक पाठक शिष्य अनेक शास्त्रियों को बना चुके हैं। | 1Descriptive
|
51 | पं. गजानन्द शास्त्री गंगा नहाते समय कई बार तर्क कर चुके हैं, उत्तर भी भिन्न मुनि के भिन्न मत की तरह अनेक मिल चुके हैं। | 1Descriptive
|
51 | एक दिन शास्त्री जी के पूछने पर एक ने कहा,' छायावाद का अर्थ है शिष्टतावाद; छायावादी का अर्थ है सुंदर साफ वस्त्र और शिष्ट भाषा धारण करने वाला; जो छायावादी है, वह सुवेश और मधुरभाषी है; जो छायावादी नहीं है वह काशी के शास्त्रियों की तरह अंगोछा पहनने वाला है या नंगा है।' दूसरे दिन दो थे। नहा रहे थे। | 2Dialogue
|
51 | शास्त्री जी भी नहा रहे थे। | 1Descriptive
|
51 | छायावाद क्या है?'- | 2Dialogue
|
51 | शास्त्री जी ने पूछा। | 1Descriptive
|
51 | उन्होंने शास्त्री जी को गंगा में गहरे ले जाकर डुबाना शुरू किया, जब कई कुल्ले पानी पी गए, तब छोडा; शिथिल होकर शास्त्री जी किनारे आए, तब लड़कों ने कहा,' यही है छायावाद।' फलत: शास्त्री जी छायावाद और छायावादी से मौलिक घृणा करने लगे थे और जिज्ञासु षोडशी प्रिया को समझाते रहे कि छायावाद वह है, जिसमें कला के साथ व्यभिचार किया जाता है | 4Narrative
|
51 | तरह-तरह से। आइडिया के रूप में, सुपर्णा जैसी ओजस्विनी लेखिका के लिए इतना बहुत था। | 1Descriptive
|
51 | आदि से अंत तक उसके लेख में प्राचीन पतिव्रत धर्म और नवीन छायावादी व्यभिचार प्रचारक के कंठ से बोल रहा था। | 1Descriptive
|
51 | शास्त्री जी ने कई बार पढ़ा और पत्नी को सती समझकर मन-ही-मन प्रसन्न हुए। | 4Narrative
|
51 | वह लेख संपादकजी के पास भेजा गया। | 4Narrative
|
51 | संपादकजी लेखिका मात्र को प्रोत्साहित करते हैं ताकि हिंदी की मरुभूमि सरस होकर आबाद हो, इसलिए लेख या कविता के साथ चित्र भी छापते हैं। | 1Descriptive
|
51 | शास्त्रिणी जी को लिखा। | 4Narrative
|
51 | प्रसिद्धि के विचार से शास्त्री जी ने एक अच्छा सा चित्र उतरवाकर भेज दिया। | 4Narrative
|
51 | शास्त्रिणी जी का दिल बढ़ गया। | 4Narrative
|
51 | साथ में उपदेश देने वाली प्रवृत्ति भी। | 1Descriptive
|
51 | इसी समय देश में आंदोलन शुरू हुआ। | 4Narrative
|
51 | पिकेटिंग के लिए देवियों की आवश्यकता हुई- पुरुषों का साथ देने के लिए भी। | 1Descriptive
|
51 | शास्त्रिणी जी की मारफत शास्त्री जी का व्यवसाय अब तक भी न चमका था। | 1Descriptive
|
51 | शास्त्री जी ने पिकेटिंग में जाने की आज्ञा दे दी। | 4Narrative
|
51 | इसी समय महात्माजी बनारस होते हुए कहीं जा रहे थे, कुछ घंटों के लिए उतरे। | 4Narrative
|
51 | शास्त्री जी की सलाह से एक जेवर बेचकर, शास्त्रिणी जी ने दो सौ रुपए की थैली उन्हें भेंट की। | 4Narrative
|
51 | तन, मन और धन से देश के लिए हुई इस सेवा का साधारण जनता पर असाधारण प्रभाव पड़ा। | 4Narrative
|
51 | सब धन्य-धन्य कहने लगे। | 4Narrative
|
51 | शास्त्रिणी जी पूरी तत्परता से पिकेटिंग करती रहीं। | 4Narrative
|
51 | एक दिन पुलिस ने दूसरी स्त्रियों के साथ उन्हें भी लेकर एकांत में, कुछ मील शहर से दूर, संध्या समय छोड़ दिया। | 4Narrative
|
51 | वहां से उनका मायका नजदीक था। | 1Descriptive
|
51 | रास्ता जाना हुआ। | 4Narrative
|
51 | लड़कपन में वहां तक वे खेलने जाती थीं। | 1Descriptive
|
51 | पैदल मायके चली गईं। | 4Narrative
|
51 | दूसरे देवियों से नहीं कहा, इसलिए कि ले जाना होगा और सबके लिए वहां सुविधा न होगी। | 4Narrative
|
51 | प्रात:काल देवियों की गिनती में यह एक घटी, संवाद-पत्रों ने हल्ला मचाया। | 4Narrative
|
51 | ये तीन दिन बाद विश्राम लेकर मायके से लौटीं, और शोक-संतप्त पतिदेव को और उच्छृंखल रूप से बड़बड़ाते हुए संवाद पत्रों को शांत किया- प्रतिवाद लिखा कि संपादकों को इस प्रकार अधीर नहीं होना चाहिए। | 4Narrative
|
51 | आंदोलन के बाद इनकी प्रैक्टिस चमक गई। | 4Narrative
|
51 | बड़ी देवियां आने लगीं। | 4Narrative
|
51 | बुलावा भी होने लगा। | 4Narrative
|
51 | चिकित्सा के साथ लेख लिखना भी जारी रहा। | 4Narrative
|
51 | ये बिल्कुल समय के साथ थीं। | 1Descriptive
|
51 | एक बार लिखा,' देश को छायावाद से जितना नुकसान पहुंचा है, उतना गुलामी से नहीं।' इनके विचारों का आदर नीम-राजनीतिज्ञों में क्रमश: जोर पकड़ता गया। | 4Narrative
|
51 | प्रोग्रेसिव राइटर्स ने भी बधाइयां दीं और इनकी हिंदी को आदर्श मानकर अपनी सभा में सम्मिलित हाने के लिए पूछा। | 4Narrative
|
51 | अस्तु शास्त्रिणी जी दिन-पर-दिन उन्नति करती गईं। | 4Narrative
|
51 | इस समय नया चुनाव शुरू हुआ। | 4Narrative
|
51 | राष्ट्रपति ने कांग्रेस को वोट देने के लिए आवाज उठाई। | 4Narrative
|
51 | हर जिले में कांग्रेस उम्मीदवार खड़े हुए। | 4Narrative
|
51 | देवियां भी। वे मर्दों के बराबर हैं। | 1Descriptive
|
51 | शास्त्रिणी जी भी जौनपुर से खड़ी होकर सफल हुईं। | 4Narrative
|
51 | अब उनके सम्मान की सीमा न रही। | 4Narrative
|
51 | एम.एल.ए. हैं। | 1Descriptive
|
51 | कौशल' में उनके निबंध प्रकाशित होते थे। | 1Descriptive
|
51 | लखनऊ आने पर' कौशल' के प्रधान संपादक एक दिन उनसे मिले और' कौशल' कार्यालय पधारने के लिए प्रार्थना की। | 4Narrative
|
51 | शास्त्रिणी जी ने गर्वित स्वीकारोक्ति दी।' कौशल' कार्यालय सजाया गया। | 4Narrative
|
51 | शास्त्रिणी जी पधारीं। | 4Narrative
|
51 | मोहन एम.ए . होकर यहां सहकारी है, लेकिन लिखने में हिंदी में अकेला। | 1Descriptive
|
51 | शास्त्रिणी जी ने देखा। | 4Narrative
|
51 | मोहन ने उठकर नमस्कार किया। | 4Narrative
|
51 | आप यहां', शास्त्रिणी जी ने प्रश्न किया। | 4Narrative
|
51 | जी हां', मोहन ने नम्रता से उत्तर दिया,' यहां सहायक हैं।' शास्त्रिणी जी उद्धत भाव से हंसी। | 2Dialogue
|
51 | उपदेश के स्वर में बोलीं,' आप गलत रास्ते पर थे!' | 2Dialogue
|